Author: shivam kumar

उत्तर प्रदेश। देर रात डकोर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने सेंधमारी कर रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर से करीब 18 लाख रुपए के कीमत की ज्वेलरी पार कर दी। परिजन जब सो कर सुबह उठे तो उन्हें कमरे में बिखरा हुआ सामान व ताला टूटा हुआ मिला तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद परिजनों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास एवं मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई। जालौन की डकोर कोतवाली में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चोरों के द्वारा लाखों…

Read More

बलिया। जिले की नरही थाने की पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। थाने के दो सिपाहियों ने एक पशुपालक को उसके खेत से उठा लिया और उससे एक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिये। पीड़ित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो जांच में दोनों सिपाहियों की संलिप्तता पकड़ में आ गई। एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। दोनों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। नरही थाना के भरौली निवासी रुदल यादव पुत्र हरेन्द्र यादव ने आरोप लगाया था कि 25 नवम्बर को वे जब अपने खेत में काम कर रहे थे तो…

Read More

जालौन। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक घड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग में विकराल रूप ले लिया। जिसे देखकर आसपास की दुकानदार दहशत में आ गए। उन्होंने दमकल कर्मियों को सूचना दी। साथ ही आग बुझाने की कोशिश की। मगर तब तक दुकान में रखी लाखों रुपए की घड़ी जलकर खाक हो गई। वही जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंची। मगर तब तक आग पर लोगों ने काबू पा लिया था। यह पूरा मामला माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंगरा के…

Read More

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बांदा जिले का दौरा करेंगे। वे यहां महुआ गांव में भाजपा के तेलंगाना महामंत्री चंद्रशेखर की मां जयंती देवी तिवारी के तेरहवीं संस्कार में शामिल होंगे। इसके अलावा वे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के गेट पर स्थापित रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। सीएम योगी लखनऊ से सुबह 10.30 बजे रवाना होंगे और 12.30 बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। प्रतिमा अनावरण के बाद वे चंद्रशेखर के आवास पर आयोजित तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कई वीआईपी नेता होंगे शामिल तेरहवीं संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों…

Read More

रांची। जेएसएससी द्वारा वर्ष 2016 में हाइस्कूल शिक्षक नियुक्त्ति से संबंधित याचिकाओं पर हाइकोर्ट में अब 17 दिसंबर को सुनवाई होगी। हाइकोर्ट उस दिन इस मामले में अंतिम सुनवाई करेगा। अदालत ने प्रार्थियों को यह बताने को कहा है कि उनके प्राप्तांक क्या थे। इसके साथ ही कोर्ट ने जेएसएससी और सरकार से यह बताने का निर्देश दिया है कि प्रार्थियों के प्राप्तांक राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट में चुने गये अंतिम अभ्यर्थी से कम से हैं या ज्यादा। बता दें कि हाइकोर्ट ने पूर्व में जेएसएससी को वर्ष 2016 के हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति विज्ञापन के आलोक में राज्य स्तरीय मेरिट…

Read More

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सुबह एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मतल्ला बस स्टैंड इलाके में छापा मारा और आरोपित के पास से नकली नोटों के छह बंडल बरामद किए। इन नकली नोटों की कुल राशि दो लाख 99 हजार रुपये है, जो 500 रुपये के नोटों में है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनोवर शेख (68) के रूप में हुई है। वह मालदा जिले के कालियाचक थाना अंतर्गत जादुपुर तालुकतला गांव का…

Read More

रांची। स्पेशल ब्रांच की समीक्षा के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। इसके बाद कुछ मंत्रियों और नेताओं को वाई प्लस सुरक्षा भी मिल सकती है। झारखंड पुलिस 25 बुलेट प्रूफ गाड़ियों की खरीद कर रही है झारखंड पुलिस 25 बुलेट प्रूफ गाड़ियों की खरीद कर रही है। इनमें से पांच गाड़ियां पहले ही पहुंच चुकी हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के काफिले में भी बुलेट प्रूफ गाड़ियां बदली जायेंगी। विपक्ष के नेता और नक्लस क्षेत्र के विधायकों को विशेष सुरक्षा दी जायेगी, सदन में विपक्ष के नेता को वाई प्लस या जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा…

Read More

नई दिल्ली। केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव जीतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद प्रियंका गांधी को राहुल गांधी ने गले लगाया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते प्रियंका गांधी और नांदेड़ से चुनकर आए रवींद्र चव्हाण ने शपथ ली। प्रियंका ने हिंदी और रविंद्र ने मराठी में शपथ ली। दोनों के शपथ लेने के बाद प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने संभल और अडाणी के मुद्दे पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को अपराह्न 12:00 बजे तक के लिए स्थगित…

Read More

कोलकाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद के लिए आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के मुताबिक, सोरेन ने ममता बनर्जी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव किया है। बनर्जी आज सुबह पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र में शामिल होंगी और उसके बाद दोपहर में रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।झामुमो प्रमुख ने रविवार को ममता बनर्जी को औपचारिक निमंत्रण भेजा था। तृणमूल…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण किया। महात्मा फुले को 19वीं सदी के विचारक, समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक, विद्वान और संपादक के रूप में याद किया है। उन्होंने अपना जीवन महिलाओं, वंचितों और शोषित किसानों का उत्थान करने में खपा दिया। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”महान भारतीय विचारक, समाज सुधारक, लेखक एवं दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।” उल्लेखनीय है, महात्मा फुले ने हमेशा सत्यशोधक समाज के अभियान को प्राथमिकता दी। वो निर्माण परियोजनाओं में काम करने वाले मजदूरों के लिए रात्रि स्कूल चलाते…

Read More

वाशिंगटन/मेक्सिको सिटी। संयुक्त राज्य अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज प्रवासियों के अवैध प्रवेश को लेकर मेक्सिको के कदम पर खुशी जताई है। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर लिखा, ”मेक्सिको की नई राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम पार्डो के साथ काफी सकारात्मक बातचीत हुई। वह मेक्सिको के जरिये संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवासन रोकने, हमारी दक्षिणी सीमा को प्रभावी ढंग से बंद करने पर सहमत हो गई हैं।” उन्होंने कहा, ”हमने इस बारे में भी बात की कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के प्रवाह को रोकने के लिए क्या किया जा सकता है।…

Read More