Author: shivam kumar

रांची। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डोरंडा महाविद्यालय में जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने किया। रैली महाविद्यालय से निकलकर जन-जन का एक ही नारा नशा मुक्त प्रदेश हो हमारा, डोरंडा कॉलेज ने ठाना है नशा मुक्त झारखंड बनाना है जैसे नारे लगाते एजी मोड होते हुए पुन: कॉलेज में आकर रैली समाप्त हुई। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो कंचन मुंडा, प्रो मार्शल पूर्ति, प्रो अरविंद कुमार, अवधेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।

Read More

किशनगंज। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार में नियमानुसार काम नही हो रहा है। मंत्री डा. दिलीप कुमार जयसवाल ने पूरे बिहार के पत्रकारो से अनुरोध किया है कि वे प्रतिदिन 24 घंटे में से रोज 1 घंटा राजस्व विभाग के कार्यालय की सभी कमियों और भ्रष्टाचार को उजागर करें और विभाग के मंत्री उन कमियों के लिए दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग के नियमों के अनुरूप काम नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जायेगी, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि मंत्री के…

Read More

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सांगली में मुरलीकांत पेटकर की प्रेरक कहानी फिल्म में देखने को मिलती है। भारत-पाकिस्तान युद्ध में मुरलीकांत को 9 गोलियां लगीं। बाद में पैर में चोट लगने के बाद उन्होंने पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। कार्तिक आर्यन फिल्म में मुरलीकांत की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को देखने के लिए मेकर्स ने दर्शकों को 1 के साथ 1 फ्री टिकट का खास ऑफर दिया गया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शबाना…

Read More

पूर्वी चंपारण। लखौरा थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में पिछले 11 जून को हुए हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में डीएसपी जितेश पांडेय ने बताया कि ग्राम नौरंगिया में पिछले 11 जून को एक शव बरामद किया गया था,जिसके शरीर पर कई जगह चाकू से हमला के निशान पाए गए थे। मृतक की पहचान दीपेश कुमार पिता कन्हैया साह के रूप में हुई थी। मृतक के पिता कन्हैया साह के आवेदन के आधार पर लखौरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। आवेदन के आधार पर 16 जून को शंभु राय के…

Read More

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में भाजपा का शिष्टमंडल मिला। पाकुड़ के गोपीनाथपुर गांव में 17 जून को बकरीद के दिन उपद्रव की घटना का उल्लेख करते हुए विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन समर्पित किया। शिष्टमंडल द्वारा ज्ञापन के माध्यम से गोपीनाथपुर गांव में तत्काल एक स्थायी पुलिस पिकेट की स्थापना करने, केंद्रीय पुलिस बल तैनात करने, गोपीनाथपुर की घटना की एक उच्चस्तरीय न्यायिक जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई करने, वहां के ग्रामीणों को हुई क्षति की अविलंब क्षतिपूर्ति प्रदान करने की मांग की। शिष्टमंडल ने वहां के ग्रामीणों…

Read More

रांची। सीएम चंपाई सोरेन से जिलों के डीसी और डीएफओ को स्पष्ट तौर पर चेताया है, अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान को हल्के में न लें। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वन पट्टा क्यों रद्द हुआ, इसका भी जवाब देना होगा। वे सोमवार को एटीआई में वन अधिकार अधिनियम पर आयोजित कार्य़शाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सारंडा और पोड़ाहाट के जंगलों में वनों पर अधिकार के लिए लंबे समय तक संघर्ष चला। गोली कांड में आदिवासी शहीद भी हुए। सारंडा के जंगलों में सैकड़ों गांव बसे हुए हैं। वे अपने अधिकारों के…

Read More

विधायक ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया निरीक्षण रांची। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को एक अलग भूमिका में नजर आयीं। वह गांडेय के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अचानक पहुंच गयीं। वहां शिक्षिका की भूमिका में नजर आयीं। छात्राओं से बातचीत की और कई टिप्स दिये। हालांकि कल्पना सोरेन का रांची में शिक्षा से गहरा जुड़ाव अरसे से रहा है। राजनीति में इंट्री से पहले वह शिक्षण कार्य से जुड़ी थीं। गांडेय दौरे पर कुछ पल निकाल कर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गयीं। छात्राओं को देख कल्पना के अंदर पढ़ाने की रुचि बलबती हो गयी। छात्राओं को भविष्य…

Read More

हजारीबाग। झारखंड में नीट परीक्षा के दौरान लापरवाही बरती गई है। इसका खुलासा हजारीबाग एनटीए के सिटी को ऑर्डिनेटर और ओएसिस स्कूल के प्राचार्य डॉ एहसान उल हक ने किया है। हालांकि, उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में उनके स्कूल पर लगाए जा रहे आरोपों से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि ये आरोप पूरी तरह से गलत हैं। स्कूल में सभी नियमों का सख्ती से पालन किया गया है। उन्होंने बताया कि 5 मई 2024 को सुबह 7:30 बजे बैंक से प्रश्नपत्र का बॉक्स प्राप्त हुआ था। इसके बाद नियमानुसार परीक्षा ली गई। स्कूल से प्रश्नपत्र लीक…

Read More

रांची। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में विपक्ष के संविधान और आरक्षण को नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर पलटवार किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाई गई इमरजेंसी के लिए माफी मांगें जब उनकी दादी ने मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया था। संविधान को कुचल दिया था। किसी को कोई स्वतंत्रता नहीं थी। जिन नेताओं ने इमरजेंसी के खिलाफ आवाज उठाई उनको जेल में डाल दिया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 25 जून को सारा देश काला दिवस के रूप…

Read More

विशेष लोकसभा चुनाव का ही नहीं, 2019 का प्रदर्शन दोहराने की है बड़ी चुनौती अपनी सीटें बचा ले गयी कांग्रेस, तो यही उसकी बड़ी कामयाबी मानी जायेगी 13.88 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करना भी कांग्रेस के लिए नहीं होगा आसान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। राजनीतिक दलों के भीतर इसको लेकर रणनीति बनायी जाने लगी है। झारखंड में विधानसभा का चुनाव लोकसभा के चुनाव से पूरी तरह अलग होगा, क्योंकि लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा के…

Read More

एंटीगुआ। वेस्टइंडीज ने सोमवार (भारतीय समय) को यहां आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य रखा है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाए, वहीं काइल मेयर्स ने 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और केवल 5 रनों के स्कोर पर शाई होप (01) और…

Read More