रांची। मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल से ओबीसी एकता अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बीडी प्रसाद) के निर्देशानुसार केंद्रीय सचिव गोरखनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा गया। इसमें राज्य में जातीय जनगणना यथाशीघ्र कराने तथा झारखंड प्रदेश के बेरोजगार युवा युवतियों को रोजगार दिलाने सहित प्रदेश भर में सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर यथाशीघ्र बहाल करा कर रिक्त पद को भरने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। राज्यपाल से मिलने के बाद चौधरी ने बताया कि झारखंड प्रदेश में ओबीसी एकता अधिकार मंच के द्वारा झारखंड प्रदेश के पलामू एवं…
Author: shivam kumar
रांची। रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में घुस कर 17 अगस्त 2019 की रात परिवार के तीन लोगों की गोली मार कर हत्या और दो लोगों को जख्मी करने के मामले में फांसी की सजा पाये अभियुक्त पवन कुमार सिंह की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील एवं राज्य सरकार द्वारा फांसी को कंफर्म करने वाली याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया है। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने पवन कुमार सिंह की फांसी की सजा के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया। साथ ही खंडपीठ ने रामगढ़ की निचली अदालत द्वारा उसे सुनायी गयी फांसी की सजा को 25 साल…
रांची। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी करार बिनोद राम को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर एक साल की सजा काटनी होगी। बिनोद एयरपोर्ट थाना के ओबरिया नायक टोला निवासी है। घटना का 26 मार्च 2020 को अंजाम दिया गया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब युवती धान कुटाने मील गई थी। युवक ने उसे बहला-फुलसा कर उसे तालाब के किनारे लीची बागान की ओर ले गया और उसके साथ शारीरिक…
भू धसान के स्थान से पचास मीटर दूरी पर है धनबाद बोकारो एनएच 32 मार्ग भू धसान की जायजा लेने नही बहुचे बीसीसीएल अधिकारी या जनप्रतिनिधि महुदा। धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड के महुदा में भू धसान का सिलसिला जारी है। मुरुलीडीह में भू धसान के बाद अब तेलमोचो के बड़तर में ग्रामीण सड़क किनारे तीन फीट चौड़ा और अंदर नीचे तक गहरा भू धसान से एक गोफ ( गड्ढा) बन जाने पर ग्रामीण दहशत में है। धनबाद, बोकारो फोर लेन सड़क से लगभग महज पचास मीटर की दूरी पर तेलमोचो बड़तर में ग्रामीण पथ के किनारे नाली के सामने…
कतरास। मधुबन थाना के ठीक पीछे महेशपुर ग्राउंड में मंगलवार को तेज आवाज के साथ दो जगह पर गोफ बन गया। जिससे लोग काफी दहशत में है। प्रत्यक्षदर्शी की माने तो मंगलवार को शाम के चार बजे के आस पास बच्चे महेशपुर ग्राउंड में खेल गए थे तभी एक तेज आवाज के साथ दो स्थान पर गोफ बन गया। आवाज सुनकर बच्चे गोफ की तरफ भागे जहां जहां पर यह गोफ बना है वहां पर पहले भी दो बार गोफ बन चुका है जिसकी भराई बीसीसीएल के द्वारा कराई गई थी। बार-बार एक ही स्थान पर गोफ का बनाना किसी…
मुरुलीडीह नीचे टोला में घर के बाहर बना बड़ा गड्ढा, ग्रामीणों में दहशत, बाल बाल बची महिला लक्ष्मी देवी पहले भी मुरुलीडीह में हो चुका है खदान के कारण भू-धसान महुदा। धनबाद जिला अंतर्गत बीसीसीएल महुदा क्षेत्र के मुरुलीडीह में 13 नंबर में भू, धसान के बाद अब मुरुलीडीह गांव के नीचे टोला में एक घर के दरवाजे पर भू-धसान से एक बड़ा गड्ढा हो गया है। जिसके कारण मुरुलीडीह गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि मुरुलीडीह गांव के आस पास बीसीसीएल कंपनी के माध्यम से वर्षो पूर्व बड़े पैमाने पर कोयला…
पश्चिमी सिंहभूम। नक्सली संगठनों ने पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में पोस्टर बाजी की है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है। पोस्टर में 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पार्टी की दो दशकीय (20वीं) वर्षगांठ पूरे क्रांतिकारी जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाने और सफल करने की बात लिखी गयी है। साथ ही वर्ग संघर्ष एवं छापामार युद्ध को तेज व व्यापक करने को कहा गया है। निवेदक में पूर्वी रिजनल ब्यूरो (भाकपा माओवादी) लिखा गया है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत माइंस के शटल गेट…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रांची आ रही हैं। वे 20 सितंबर को रांची के नामकुम स्थित राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य इस खास अवसर पर मौजूद रहेंगे। संस्थान के निदेशक डॉ अभिजीत कर ने बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी। रांची के नामकुम में राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान है। इसे पहले भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद अनुसंधान संस्थान और भारतीय लाख अनुसंधान संस्थान के रूप में…
रांची। जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से माताएं अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। क्षेत्रीय परंपराओं के अनुसार इस व्रत में महिलाएं 24 घंटे या कई बार उससे भी ज्यादा समय के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। जितिया व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 25 सितंबर की सुबह 10:41 बजे से लेकर दोपहर 12:12 मिनट तक है। 24 सितंबर को जितिया व्रत का नहाय खाय रखा जायेगा। वहीं 25 सितंबर को माताएं निर्जला व्रत रखेंगी। इसके बाद…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को स्वीकृत किए जाने पर खुशी व्यक्त किया है।कहा कि यह निर्णय ऐतिहासिक है तथा दूरदर्शी सोच का परिचायक है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति ने जो सुझाव दिए उसकी स्वीकृति मोदी मंत्रिमंडल में आज मिली है। यह निर्णय भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश की चुनाव प्रणाली को मजबूती प्रदान करेगा। देश में बहुमूल्य संसाधनों की बचत होगी। साथ ही विकास योजनाएं सुचारू ढंग से गतिशील बनी रहेंगी। मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को स्वीकृति मिलने को पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से लोकतंत्र को नई मजबूती मिलेगी, साथ ही प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार और संसाधनों की महत्वपूर्ण बचत होगी। उन्होंने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
