Author: shivam kumar

किशनगंज। आरक्षण रद्द किए जाने व सरकार के विरोध में युवा राजद ने अम्बेडकर टाउन हॉल के समीप शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । युवा राजद जिलाध्यक्ष शम्स इम्तियाज उर्फ सन्नी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। राजद जिलाध्यक्ष शम्स इम्तियाज उर्फ सन्नी ने कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालय में युवा राजद के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को रहने दिया जाए। वहीं एमके रिजवी ने कहा कि लंबी मेहनत के नतीजे के बाद जातीय जनगणना की बात सामने आयी थी लेकिन साजिश इसे फिर से समाप्त करने की कोशिश…

Read More

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया के अचानक बीमार पड़ने के बाद शनिवार तड़के उन्हें राजधानी के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। खालिदा के निजी चिकित्सक प्रोफेसर एजेडएम हुसैन के मुताबिक, शनिवार तड़के तीन बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। 79 वर्षीय खालिदा जिया लंबे समय से विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं, जिनमें लिवर सिरोसिस, गठिया, मधुमेह और किडनी, फेफड़े और हृदय से संबंधित समस्याएं शामिल हैं। 2020 में जेल से सशर्त रिहाई के बाद से बीएनपी…

Read More

युनाइटेड नेशंस। रूस और उत्तर कोरिया के लगातार गहराते संबंधों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि रूस को उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करना चाहिए। रूसी संघ सहित किसी भी देश के साथ डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) के संबंध में उसपर लागू प्रतिबंधों का पालन करना होगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने शुक्रवार को पत्रकारों से यह बात तब कही जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन द्वारा बुधवार को ऐसे समझौते पर हस्ताक्षर का आरोप है, जिसमें यूक्रेन…

Read More

जेनेवा। राफा शहर के उत्तरी हिस्से में फिलिस्तीनी विस्थापितों के बीच राहत कार्यों में जुटे रेडक्रॉस का कार्यालय भी शुक्रवार को एक हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्थापितों से घिरे इस इलाके में दागे गए गोले में 22 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान घायल 45 लोगों को रेडक्रॉस फील्ड अस्पताल ले जाया गया। रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के मुताबिक 21 जून को एक हमले में 22 लोग मारे गए। हमले में रेडक्रॉस का गाजा स्थित कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया। रेडक्रॉस का यह कार्यालय तंबुओं में रह रहे सैकड़ों विस्थापित लोगों से घिरा हुआ है। हालांकि…

Read More

बीजिंग। चीन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित गुआंग्डोंग प्रांत में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ व भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है। चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी। सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने शुक्रवार दोपहर में कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसने कहा कि इसी शहर में इसके पहले नौ अन्य लोगों की मौत हुई थी। सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने शुक्रवार दोपहर में कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसने कहा कि…

Read More

श्रीनगर। वार्षिक अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत के अवसर पर शनिवार सुबह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘प्रथम पूजा’ की। उपराज्यपाल ने बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद लिया और सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति और कल्याण के लिए प्रार्थना की। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उपराज्यपाल ने श्रद्धालुओं के लिए समग्र यात्रा अनुभव में गुणात्मक सुधार लाने के लिए प्रशासन और श्राइन बोर्ड के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उपराज्यपाल ने कहा कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारी और संबंधित विभाग तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आवश्यक सुविधाओं,…

Read More

नवादा। नवादा जिले के वारिसलीगंज पुलिस ने शनिवार को पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अपराधियों के पास से पांच एन्ड्राइट मोबाइल फोन, एक की पैड, 50 कस्टम डाटा बरामद किया है। एसपी अम्ब्रिश राहुल ने शनिवार को कहा कि 21 जून को वारिसलीगंज थाने के कोचगांव में कुछ साइबर अपराधी इक्कट्ठे हुए हैं। जो भोले-भाले नागरिकों को ठगने का काम कर रहे है। पुलिस ने गांव में छापेमारी की तो गांव के पश्चिम में बगीचे में साइबर अपराधी इक्ट्ठा मिले। पुलिस को देखकर 12-13 अपराधी भागने लगे, जिसमें 5 को पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार…

Read More

पूर्वी चंपारण। पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी के अपह्त एक युवक को जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र मलकौनिया गांव से सकुशल बरामद किया गया। अपहर्ताओं ने उक्त युवक को एक कमरे में बंद करके रखा था। वही अपह्रत के परिजनों से लगातार पांच लाख की फिरौती की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर अपह्त युवक को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। जबकि एक अपहर्त्ता भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपहर्ताओं की पहचान छतौनी थाना के भवानीपुर जिरात निवासी विवेक कुमार व खोदानगर मोहल्ला के मो साकिर के…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उल्लेखनीय है कि उन्नाव जनपद में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम दो मोटर साइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी…

Read More

– 65 गाड़ियों के हूटर व 80 वाहनों से उतारी गई काली फ़िल्म जौनपुर। जिले में लाल-नीली बत्ती व अवैध हूटरों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह व सीओ सिटी देवेश कुमार की देखरेख में थाना प्रभारी जफराबाद, थाना प्रभारी जलालपुर, ट्रैफिक इंचार्ज जीडी शुक्ला, परिवहन विभाग की टीम के साथ सिरकोनी के हौज टोल प्लाज़ा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 150 गाड़ियों के चालान, 80 गाड़ियों से प्रेशर हॉर्न व हूटर और 65 गाड़ियों से काली…

Read More

लखनऊ। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में कार्यकर्ताओं के सुख दुख में सम्मिलित हुए। भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार सिंघल की धर्मपत्नी सुशीला देवी का निधन हो गया था। राजकुमार के आवास पर बीती रात तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम था, वहां रात्रि में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचें। सुशीला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रक्षामंत्री ने राजकुमार के दुख को बांटा। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता एल.पी. मिश्रा के आवास पर भी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पहुंचना हुआ। एल.पी.मिश्रा के आवास पर राजनाथ सिंह ने खासा समय दिया और वहां आये प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की। उसी वक्त रक्षामंत्री राजनाथ सिंह…

Read More