कोलकाता। उपचुनाव जीतने के बाद भी तृणमूल के दो नव-निर्वाचित विधायक शपथ नहीं ले पा रहे हैं। इसे लेकर राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस पर हमला बोला है। सोमवार को फिरहाद ने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में उपसभापति आशीष बनर्जी समेत दो नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद राज्य के नगर निकाय मंत्री ने कहा कि मैं खुद 2009 में उपचुनाव जीता और विधानसभा का सदस्य बना। तत्कालीन स्पीकर ने राज्यपाल से मंजूरी ली। तत्कालीन अध्यक्ष हासिम अब्दुल हलीम ने उपचुनाव परिणाम की घोषणा के आठ-नौ दिन बाद एक विशेष दिन तय…
Author: shivam kumar
-प्रदेश के 19 विधायक व कई भाजपा नेता भी विशेष विमान में हुए सवार चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी नेतृत्व में विधायकों व मंत्रियों का एक शिष्टमंडल सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ। चंडीगढ़ स्थित हवाई अड्डे पर आज सुबह मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, सीमा त्रिखा, बिशंभर वाल्मीकि समेत कई विधायक तथा मंत्री एकत्र हुए। यहां मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी ने कहा कि आज एक दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं।…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में 28 जून तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार शाम इस बारे में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राजस्थान से बांग्लादेश तक बनी एक ट्रफ और बंगाल की खाड़ी से नमी के आने के कारण उत्तरी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि संभावित बारिश के कारण दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और तीस्ता, जलधाका, संकोश और तोरसा जैसी नदियों के जलस्तर में वृद्धि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को झारखंड के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। झारखंड में इस साल होने वाले चुनावों को लेकर बैठक में रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि पार्टी ने षड्यंत्रकारी राजनीति कर झारखंड की अस्मिता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड के जल, जंगल, ज़मीन व जनजाति समाज समेत सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है। सामाजिक…
काठमांडू। योग गुरु स्वामी रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्र्स्ट की नेपाल में 100 एकड़ जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया है। अब इस जमीन विवाद की जांच संसद की स्टैंडिंग कमिटी को सौंप दी गई है। संसद की सार्वजनिक लेखा समिति ने पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के नाम पर काभ्रे जिले में स्थित 100 एकड़ जमीन विवाद की फाइल मंगवाई है। लेखा समिति ने भूमि व्यवस्था मंत्रालय को पत्र लिख कर सात दिनों के भीतर जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित सभी फाइल सार्वजनिक लेखा समिति को सौंपने के लिए कहा है। समिति के सभापति ऋषिकेश पोखरेल ने कहा है कि पतंजलि…
गिरिडीह। झामुमो की गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पिछले दो दिनों से गिरिडीह में हैं। रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद झामुमो और इंडी गठबंधन के एक-एक कार्यकर्ताओं ने उनका साथ दिया और हर वक्त मजबूती से खड़े रहें। कहा कि जब वह पहली बार जेएमएम कार्यालय से गुजर रही थीं, तो वो पार्टी आॅफिस में मीटिंग करते कार्यकर्ताओं को देखी, तो उन्हें भी अच्छा लगा कि चुनावी लड़ाई की तैयारी जोर शोर से जारी है। पार्टी कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं को लेकर कल्पना सोरेन ने कहा कि भारत में आधी…
रांची। राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस के बार चलाने के आरोप में पुलिस ने संचालक गौरव सिंह और मैनेजर अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने सोमवार को बताया कि बिना लाइसेंस के ड्रामा बार चलाने और दस बजे के बाद भी तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। दोनों का मेडिकल कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों रांची के मेन रोड में स्थित एक्सट्रीम बार में ग्राहकों के साथ बाउंसरों ने मारपीट की थी। मारपीट के…
आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार यानी 24 जून से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे। इसके अलावा 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगी। बता दें कि यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब राष्ट्रपति भवन में स्पीकर पद की शपथ लेंगे और 11 बजे सुबह लोकसभा पहुंचेंगे। इसके बाद 24 से 25 जून तक प्रोटेम स्पीकर नये सांसदों को शपथ दिलायेंगे। इसके बाद…
– वायु सेना के प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय में जल्द चर्चा होने की संभावना – तापस ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरकर दिखाई है क्षमता नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने केंद्र सरकार को 10 तापस मेड-इन-इंडिया ड्रोन खरीदने का प्रस्ताव दिया है। इनमें से छह ड्रोन भारतीय वायु सेना के लिए जबकि शेष चार भारतीय नौसेना के लिए होंगे। रक्षा बलों में तापस ड्रोन को शामिल करने और अधिग्रहण करने के लिए भारतीय वायु सेना प्रमुख एजेंसी होगी। भारतीय वायु सेना के प्रस्ताव पर जल्द ही रक्षा मंत्रालय में जल्द ही चर्चा किए जाने की उम्मीद…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया। पार्टी एवं केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने इस अवसर पर पौधे वितरित कर सभी से इस अभियान में शामिल होने और स्वजनों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आइए, हम सभी मिलकर अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाएं, अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं।
रांची। झारखंड सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए गुरूजी क्रेटिड कार्ड योजना की शुरूआत की है। इसके तहत राज्य में 10वीं और 12वीं पास वैसे विद्यार्थी जो आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं, वैसे विद्यार्थियों को गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाना है। 21 जून को सीएम चंपाई सोरेन ने इस योजना की समीक्षा भी की थी। इस योजना के लिए आवेदन जमा करने के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने बेवसाइट भी लॉन्च किया है। लेकिन यह बेबसाइट काम ही नहीं कर रहा है। वेबसाइट…