– किसान संघों ने बैठक में किसानों को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाने की मांग उठाई नई दिल्ली। किसान संघों और कृषि अर्थशास्त्रियों के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक की। बैठक में किसान संघों ने आगामी आम बजट 2024-25 में किसानों को मिलने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की मांग की। मंत्रालय के मुताबिक आम बजट 2024-25 को लेकर किसान संघों और कृषि अर्थशास्त्रियों के प्रतिनिधियों के साथ चौथे बजट-पूर्व परामर्श बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव और व्यय विभाग के सचिव, आर्थिक मामलों के…
Author: shivam kumar
मुंबई/नई दिल्ली। लक्जरी फर्नीचर ब्रांड कंपनी स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) शुक्रवार को निवेशकों के लिए खुल गया। खुदरा निवेशक इस आईपीओ के लिए 25 जून तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 28 जून को लिस्ट होंगे। स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड इस आईपीओ के जरिए कुल 537.02 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने आईपीओ का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 351 रुपये से 369 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। इस आईपीओ में कंपनी 200 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी…
बॉलीवुड में लोकप्रिय वरिष्ठ अभिनेता है अन्नू कपूर। उन्होंने ”विक्की डोनर”, ”जॉली एलएलबी 2”, ”ड्रीम गर्ल”, ”सात खून माफ” जैसी फिल्मों से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी। अन्नू कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वो फिल्म है हमारे बारह। फिल्म ”हमारे बारह” का विषय अलग होने के कारण इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के चलते ये बैन हटा लिया गया और फिल्म की स्क्रीनिंग का रास्ता साफ हो गया। इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्नू कपूर ने कंगना रनौत के मामले पर टिप्पणी…
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी मुंबई में होगी और तैयारियां चल रही हैं। इस तरह जहीर को सोनाक्षी के परिवार के साथ देखा गया। रविवार को जहीर के परिवार के साथ समय बिताते हुए सोनाक्षी की तस्वीरें सामने आईं, जिसके बाद जहीर और सोनाक्षी के परिवार के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि सोनाक्षी के पिता, दिग्गज अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, शादी के बारे में पहले से नहीं बताने के कारण उनसे नाराज थे। इस बात पर सफाई देने के बाद…
रांची। शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण करने के मामले में आरोपी सुनील मुंडा उर्फ सुमित कुमार पाहन को अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने दोषी ठहराया है। उसकी सजा के बिंदु पर अदालत 28 जून को सुनवाई करेगी। दरअसल, पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ बरियातू थाना में कांड संख्या 93-2017 दर्ज करायी थी। पीड़िता नर्स का काम करती थी। आरोपी सुनील मरीज के इलाज के बहाने पीड़िता के घर आता-जाता था। इसी क्रम में आरोपी ने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ायी और दोनों के बीच दोस्ती हुई। बाद में धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गयी। एक…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का माहौल बना हुआ है। इस तेजी के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,600 रुपये से लेकर 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में 66,560 रुपये से लेकर 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर पहुंचा हुआ…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बना कर हुई। लेकिन बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली का दबाव बनने के कारण शेयर बाजार में गिरावट आ गई। हालांकि खरीदार भी लगातार लिवाली करके बाजार को सपोर्ट देने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों पर लगातार दबाव बना रहा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एशियाई बाजारों में भी आज मिलाजुला कारोबार हो रहा है। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। टेक शेयरों में मुनाफा वसूली होने की वजह से एसएंडपी 500 इंडेक्स और नैस्डेक रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे गिर कर लाल निशान में बंद हुए।…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण के लिए 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उनका निरीक्षण किया और उनकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। कार्यक्रम की शुरूआत में अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित…
अररिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अररिया जिला में योगाभ्यास की धूम रही।विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक,शैक्षणिक संगठनों के साथ साथ सरकारी और गैर सरकारी सरकारी संगठनों की ओर से विभिन्न स्कूलों,मैदानों और परिसर में योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया। योग के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए आमजनों से योगाभ्यास कराया गया।कोशी योगा क्लब बथनाहा में योग गुरु शत्रुघ्न कुमार की अगुवाई में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कक्षा तीन की छात्रा राघवी प्रिया के द्वारा उत्कृष्ट योग प्रदर्शन किया गया। राघवी प्रिय बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनापुर निवासी राज कुमार साह की पुत्री है…
रांची। राज्य में मानसून आने से पहले बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। केरल से चला मानसून कई दिनों तक बंगाल में अटका था। पिछले 24 घंटे के दौरान इसने रफ्तार पकड़ी। मौसम विभाग ने कहा है कि मालदा से रक्सौल-भागलपुर होते हुए जल्द ही मानसून के राज्य के संताल परगना में प्रवेश करने की उम्मीद है। राज्य में 22-23 जून को मानसून के दाखिल होने की संभावना है। दूसरी तरफ, झारखंड में हो रहे प्री-मानसून की बारिश के साथ हुए वज्रपात ने…