नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में नामित किए जाने के बाद आतिशी ने अपने पहले संबोधन में कहा कि आज मुझे जितना सुख है, उतना ज्यादा दुख है। मुझे कोई मुख्यमंत्री बनने की बधाई मत देना, माला नहीं पहनाना। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इस्तीफे से पूरी दिल्ली के लोगों को दुख है। दिल्ली वाले भाजपा के षड्यंत्र से नाराज हैं। आतिशी ने कहा, ‘‘मैं सबसे पहले अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा किया। मेरे नेता और गुरु केजरीवाल का इसके लिए धन्यवाद।’‘ उन्होंने आगे कहा,…
Author: shivam kumar
भुवनेश्वर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा में 3,800 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने ओडिशा सरकार की एकल महिला-केंद्रित योजना ‘सुभद्रा’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री माेदी ने लगभग 14 राज्यों के प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई)-जी के तहत लगभग 13 लाख लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त जारी की। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पीएमएवाई (ग्रामीण और शहरी) लाभार्थियों को उनके घर की चाबियां सौंपीं। इसके अलावा पीएमएवाई-जी के लिए अतिरिक्त घरों के सर्वेक्षण के लिए आवास+ 2024 ऐप भी लॉन्च किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को अपने स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को आआपा विधायकों ने स्वीकार कर लिया। आआपा नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में आतिशी को आमराय से नेता चुन लिया गया। केजरीवाल आज अपना इस्तीफा देंगे।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने मणिपुर में स्थाई शांति लाने के लिए रोड मैप तैयार कर लिया है। आशा है वहां जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होगी। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने आज मोदी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकार वार्ता की। इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों पर गृहमंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले तीन महीने के कार्यकाल के दौरान मणिपुर में लगभग शांति रही है। हाल के दिनों में कुछ घटनाएं हुई है। इन घटनाओं के मूल में भारत-म्यांमार सीमा है। केंद्र सरकार ने…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर कामकाज का ब्यौरा पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि 10 साल में दुनिया के 15 अलग-अलग राष्ट्रों ने प्रधानमंत्री को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे न केवल प्रधानमंत्री बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा है। गृहमंत्री शाह ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भारत के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीबों के कल्याण…
बद्रीनाथ/केदारनाथ। बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के तत्वावधान में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर विशेष पूजा की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और देश की सुख-समृद्धि एवं श्रीवृद्धि की कामना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में दोनों धामों के अधीनस्थ मंदिरों ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर,तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बद्रीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों ने प्रधानमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा और केदारनाथ धाम…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी ने एक्स हैंडल पर दिए बधाई संदेश में उनके दीर्घायु होने की कामना की है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम का ब्यौरा साझा किया है। नड्डा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा-”जन-जन के दिल में बसते हैं सच्चे प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी। उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।” दूसरी पोस्ट में पार्टी ने लिखा-”विकसित भारत के अथक-पथ के सारथी और देश के ओजस्वी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। राज्यपाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
रांची। रांची जिला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को सभी संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। सभी अधिकारियों को जिला अन्तर्गत हो रही मूसलाधार बारिश से होने वाले जानमाल की क्षति सहित अन्य आपदा से निपटने के लिए तत्पर रहने का निदेश दिया गया है। जिला अन्तर्गत कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ों के गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति अवरूद्ध हो रही है। साथ ही बिजली के तार गिरने के कारण अप्रिय घटना की भी आशंका है। उपायुक्त ने सम्पूर्ण जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के…
रांची। राज्य में लगातार हाे रही बारिश ने राजधानी रांची में बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण के रफ्तार को रोक दिया है। दुर्गा पूजा में महज 14 दिन बच गए है और इस समय पूरी तेजी से पंडालों का निर्माण कराया जा रहा था, जो बारिश के कारण प्रभावित हो गया है। रांची में 130 से भी अधिक जगह दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण होता है। वहीं लगभग 20 मुख्य पंडाल जो शहरी क्षेत्र में बनाए जाते हैं। यहां दूर दराज से लोग घूमने आते हैं।कई बड़े पंडालों में देवी की प्रतिमा वहीं तैयार की जाती है। बारिश…
रांची। धुर्वा डैम से मंगलवार को युवती का शव मिला। उसकी शिनाख्त आयशा कुमारी (22) के रूप में की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच9पड़ताल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर की सुबह आयशा के डैम में कूदकर खुदकुशी करने की आशंका के मद्देनजर 16 को एनडीआरएफ ने युवती की तलाश की थी लेकिन शव नहीं मिली थी। 15 सितंबर को युवती का चप्पल और स्कूटी डैम के फाटक के पास से धुर्वा थाना पुलिस ने बरामद किया था। बताया गया कि…
