Author: shivam kumar

रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने बुधवार काे सुनवाई करते हुए मौखिक कहा कि राज्य सरकार को हर हाल में महिलाओं और नाबालिग बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न रोकने के लिए विशेष पहल करनी होगी। हाइ कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि पुलिस प्रशासन इसपर सख्त कार्रवाई करे। स्कूली बच्चों के बसों में लेडी टीचर रहें, ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। बस की कंडक्टर महिला हो तो और भी अच्छा होगा। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया महिलाओं और नाबालिग बच्चों…

Read More

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह जयपुर पहुंची। राज्यपाल हरीभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति मुर्मु के जयपुर पहुंचने पर हवाईअड्डे पर पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की।

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला के अंतर्गत पड़नेवाले विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच नामों की अनुशंसा प्राप्त की जानी है। इसके लिए जिला वार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी के लिए दिये गये आवेदनों का प्रखंड कांग्रेस द्वारा अनुशंसा अपेक्षित है। इसलिए अपने जिला में पड़ने वाले प्रखंडों में 21 सितंबर तक बैठक आयोजित करेंगे। इस बैठक में प्रखंड के अग्रणी संगठन, संबंधित प्रखंड के प्रदेश प्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद,…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सात जिलों की 24 सीटों पर आज सुबह 9 बजे तक कुल 11.11 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर लम्बी कतारे देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में चार, जम्मू में 19 और उधमपुर में एक विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर में सुबह 9…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री मान मंगलवार रात चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरते ही भगवंत मान का संतुलन बिगड़ गया। सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें संभाला। इसके बाद उन्हें पहले सीएम आवास चंडीगढ़ लाया गया। वहां उन्हें ड्रिप लगाई गई। इसके साथ मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया गया। वहां डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। भगवंत मान 13 सितंबर को दिल्ली पहुंचे…

Read More

श्रीनगर। केंद्रशासित राज्य जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 24 सीटों के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया। पहले चरण के लिए हो रहे मतदान में जम्मू संभाग की आठ और कश्मीर घाटी की 16 सीटों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेने की अपील की है। पहले चरण में 219 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 90 निर्दलीय हैं। मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। इस रण में कई…

Read More

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) दो दिवसीय मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रही हैं। इंदौर के लिए दो दिन खास रहेंगे। इन दो दिनों के लिए राष्ट्रपति की इंदौर मेजबानी करेगा। इस दौरान वे उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन भी करेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सायंकाल इंदौर आएंगी। वे यहां प्रथम दिन मृगनयनी मध्यप्रदेश एम्पोरियम पहुंचकर प्रदेश के उन नेशनल अवार्ड एवं पदमश्री सम्मानित शिल्पकारों-आर्टिजन्स से रूबरू होंगी, जिन्होंने अपने हुनर से नाम कमाया है। वे यहां प्रदेश की पारंपरिक, कलात्मक माहेश्वरी, चंदेरी, कोसा आदि साड़ियों का अवलोकन भी करेंगी। राष्ट्रपति इंदौर में…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी चौक के पास, मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने मंगलवार को देर शाम हथियार का भय दिखाकर एयरटेल पेमेंट बैंक के कर्मी रत्नाकर कुमार से 2 लाख रुपये लूट लिए। घटना तब हुई जब बैंक कर्मी देर शाम बैंक बंद करने की तैयारी कर रहे थे। अपराधियों ने लूटपाट के बाद एक राउंड फायर भी किया और मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने त्वतरित कार्रवाई करते हुए, सहायक पुलिस अधीक्षक (सदर-1) शिखर चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में सहकारिता संघ ने सब्जी की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी हैं।अब घर बैठे आपको ताजी सब्जियां मिलेंगी।इसके लिए उपभोक्ता को तरकारी मार्ट (Tarkaarimart) एप से ऑर्डर करना होगा। सहकारिता संघ ने दावा किया है कि तरकारी मार्ट के द्धारा सब्जी मंडी से सस्ते दाम पर कैरी बैग में पैक कर सब्जियां दी जाएंगी। वही 250 रुपये तक की सब्जी की खरीद पर फ्री डिलीवरी की भी सुविधा दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह सुविधा सहकारिता विभाग ने बिहार राज्य सब्जी संस्करण एवं विपणन योजना के तहत प्राथमिक सब्जी उत्पादक समिति के तहत गठित तिरहुत…

Read More

नवादा। मुर्गा काे लेकर हुई हत्या के एक मामले में नवादा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के नरहट थाना इलाके का है। इस मसले पर एसपी नवादा अभिनव धीमान ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी के अनुसार नरहट थाना क्षेत्र के रहमत नगर-बभनौर में 11.9.2024 को एक युवक की बाइक मो. अशरफ अली के मुर्गा से सट गई थी। इसके कारण विवाद हुआ और बाइक सवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच ले…

Read More

रांची। अग्रवाल बंधुओ के हत्यारे लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी को बेल देने से झारखंड हाइकोर्ट ने इनकार कर दिया है। लोकेश और धर्मेंद तिवारी को रांची सिविल कोर्ट ने पिछले वर्ष 30 जून को दोषी करार देते हुये आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ उसने हाइकोर्ट में अपील याचिका दाखिल की थी। जिसपर सभी पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद कोर्ट ने उसे राहत देने से इनकार करते हुये अपील याचिका खारिज कर दी। पैसों के लेनदेन में हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या गोली मार कर की गयी थी।

Read More