रांची। रांची की रुचि रानी को इंटरनेशनल विजनरी अवार्ड से नवाजा गया है। रांची के ही जिमखाना क्लब में अभिनेत्री भाग्यश्री ने उनको सम्मानित किया। रुचि रानी बरियातू के मेडवेंट टेक्नोलॉजी अस्पताल में आइटी संबंधी सेवाएं प्रदान करती हैं। रुचि को भारत एक श्रेष्ठ कार्यक्रम के तहत आइटी कंपनी के स्टार्ट अप विंग के लिए मेडवेंट टेक्नोलॉजी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अभिनेत्री भाग्यश्री के द्वारा सम्मानित किया गया। रुचि रानी को अवार्ड मिलने पर मिथिलेश कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, मनोज कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, शशांक भूषण सिंह, संजय सिंह इत्यादि ने बधाई दी है।
Author: shivam kumar
रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में एक युवती के कूद कर खुदकुशी करने की आशंका के मद्देनजर सोमवार को एनडीआरएफ ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को युवती की चप्पल और स्कूटी डैम के फाटक के पास से नगड़ी पुलिस ने बरामद किया है। इसे लेकर सोमवार को एनडीआरएफ की टीम धुर्वा डैम पहुंच कर युवती के शव की तलाश कर रही है। बताया गया कि युवती धुर्वा की रहनेवाली है और रविवार की अहले सुबह अपने घर से बिना किसी को कुछ बताये स्कूटी लेकर निकली थी। इसके बाद युवती कहां गयी, किसी को…
रांची। राजधानी रांची के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो महत्वपूर्ण हत्याओं की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पायी है। स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप के हत्यारे अभी भी पकड़े नहीं जा सके हैं, वहीं टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव के हमलावर भी फरार हैं। अब तक यह पता नहीं चल सका पुलिस अधिकारी और कारोबारी को गोली क्यों और किसने मारी है। दरोगा हत्याकांड के 44 दिन पूरे हो गये हत्यारे का पता नहीं स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की दो अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। तीन अगस्त को खून से लथपथ…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में स्टेट बार काउंसिल का एक्सटेंशन ऑफिस जल्द ही खुलेगा। स्टेट बार काउंसिल के एक्सटेंशन ऑफिस के लिए हाइकोर्ट ने जगह उपलब्ध करा दी है। हाइकोर्ट के दूसरे टाइपिस्ट ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर एक्सटेंशन ऑफिस के लिए जगह उपलब्ध कराया गया है। एक्सटेंशन ऑफिस खुलने से हाइकोर्ट के वकीलों को काउंसिल से जुड़े काम कराने में काफी सुविधा होगी। स्टेट बार काउंसिल के लिए जो जगह हाइकोर्ट ने दी है, उसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई है।
नई दिल्ली। आठवां भारत जल सप्ताह और प्रदर्शनी 17 से 20 सितंबर 2024 तक भारत मंडपम, हॉल नंबर 12ए, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। इसमें पंचायती राज मंत्रालय भी भाग लेगा। पंचायती राज मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। पंचायती राज मंत्रालय के अनुसार मंत्रालय की प्रदर्शनी के स्टॉलाें पर देश भर की ग्राम पंचायतों द्वारा जल प्रबंधन में अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की कोठार ग्राम पंचायत है, जहां पानी इकट्ठा करने के लिए एक पहाड़ की तलहटी में पानी…
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने चेक बाउंस में सजायाफ्ता हिंदपीढ़ी निवासी परवेज आलम की सजा को बरकरार रखते हुए उसकी क्रिमिनल अपील खारिज कर दी है। सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की अदालत ने अपीलकर्ता के विरुद्ध दोष सिद्धि के निर्णय और सजा के आदेश की पुष्टि कर दी है। परवेज को न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडे की अदालत ने 5 जुलाई 2024 को चेक बाउंस के आरोप में दोषी करार देते हुए परवेज आलम को एक साल की सजा सुनायी थी और 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। परवेज ने हिंदपीढ़ी निवासी मो अर्श से…
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली के कुलपति प्रो. महेश वर्मा को रविवार को इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित एफडीआई वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन की महासभा ने प्रशंसा पत्र प्रदान किया। उन्हें एफडीआई विज्ञान समिति के सदस्य के रूप में उनके उत्कृष्ट और महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह प्रशंसा पत्र दिया गया है। दंत विज्ञान के क्षेत्र में एक वैश्विक नाम, डॉ. वर्मा मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, नई दिल्ली में प्रोफेसर इमरिटस भी हैं। वह इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ डेंटल रिसर्च (इंडिया) के अध्यक्ष और जिनेवा, स्विट्जरलैंड के विश्व दंत संघ के उपाध्यक्ष और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले…
रांची। लगातार हो रही भारी वर्षा से रांची नगर निगम के कुछेक क्षेत्रों में जल-जमाव की अल्पकालीन समस्याओं को निगम की टीम द्वारा लगातार व्यवस्थित किया जा रहा है। इस संदर्भ में आम नागरिकों द्वारा नगर आयुक्त संदीप सिंह को वार्ड 33, पंडरा रोड, पंचशील नगर में जल-जमाव की समस्या से अवगत कराया गया। इसे देखते हुए नगर आयुक्त द्वारा सोमवार को पंचशील नगर में जल-जमाव की स्थिति का निरीक्षण संबंधित टीम के साथ किया गया। नगर आयुक्त द्वारा निगम के अभियाताओं को भविष्य में उक्त क्षेत्र में जल-जमाव ना हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में घुस कर 17 अगस्त 2019 की रात परिवार के तीन लोगों की गोली मार कर हत्या और दो लोगों को जख्मी करने के मामले में फांसी की सजा पाये अभियुक्त पवन कुमार सिंह की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील एवं राज्य सरकार द्वारा फांसी को कंफर्म करनेवाली अपील की सुनवाई हुई। मामले में हाइकोर्ट की खंडपीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया। सीआरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह को रामगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 16 मार्च, 2023 को सजा सुनायी थी। अदालत ने पवन को धारा…
रांची। कैबिनेट में पारित प्रस्ताव के बाद झारखंड बिजली वितरण निगम ने बिजली बिल माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जेबीवीएनएल ने योजना का प्रचार-प्रसार भी करना शुरू कर दिया है। निगम की मानें तो मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाल योजना के तहत लोगों का बिजली बिल माफ किया जा रहा है। इसके तहत उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ किया जायेगा। उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी तरह का आवेदन नहीं भरना है। सिर्फ उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारी से मिल कर इसकी जानकारी देनी होगी। जेबीवीएनएल ने लोगों…
रांची। अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है। इस वर्ष भगवान विश्वकर्मा पूजा रवि योग में 17 सितंबर को है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा को कई प्रकार के अस्त्र-शस्त्र से सुशोभित किया जायेगा और पूजा-अर्चना की जायेगी। लोग अपने आॅफिस, कारखानों, मशीनों, औजारों और वाहनों की भी पूजा करेंगे। इससे जीवन में सुख-समृद्धि, व्यापार में उन्नति आदि का शुभ फल प्राप्त होगा। पंडित मनोज पांडेय ने सोमवार को बताया कि इस दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है और इस योग में पूजा करने से सभी कार्यों में तरक्की मिलेगी। भगवान विष्णु और शिल्पकार विश्वकर्मा के एक…
