Author: shivam kumar

कोलकाता। युवा पैडलर पोयमंती बैस्या 12 से 23 जून तक रूस के कजान में होने वाले ब्रिक्स स्पोर्ट्स गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उत्सुक हैं। फीडर टूर्नामेंट में लगातार पदक हासिल करने से पोयमंती का आत्मविश्वास बढ़ा है। वह डब्ल्यूटीटी फीडर कैप्पाडोसिया 2024 (तुर्की) में दो पदक जीतकर लौटीं। उन्होंने आकाश पाल के साथ मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण और कृत्विका रॉय के साथ महिला डबल्स में रजत पदक जीता। अदाणी समूह की #गर्वहै पहल का हिस्सा, 21 वर्षीय इस…

Read More

लखनऊ। केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को भारत की तीनों सेनाओं थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की थी। अग्निवीर स्कीम लागू होते ही विवादों में आ गई थी। इस स्कीम में सिर्फ 4 साल की सर्विस को विपक्ष ने युवाओं के साथ धोखा बताया। विपक्ष खासकर कांग्रेस ने अपने चुनावी कैंपेन में अग्निवीर स्कीम को मुख्य मुद्दा बनाया है। अब पता चला है कि देश की सेना भी एक इंर्टनल सर्वे कर रही है, अग्निवीर योजना में क्या सुधार किया जा सकता है, इसे लेकर कई तरह…

Read More

पूर्वी चंपारण। भाजपा और एनडीए के कोर वोटर कायस्थ समाज को मोदी सरकार 3.0 में जगह नही मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त बाते ग्लोबल कायस्थ कॉन्फेंस के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने हिन्दुस्थान समाचार को बताते कहा कि एनडीए सरकार में कायस्थ मुक्त मंत्रिमंडल का गठन किया गया है।जो कही से न्यायोचित नही है। उन्होने कहा कि पहले यूपी और बिहार को मिलाकर महज एक सीट दिया गया,और चुनाव में जब वे निर्वाचित हुए तो उन्हे मंत्रीमंडल में जगह नही दी गई। उन्होंने कहा कि सर्वविदित है कि बिहार और यूपी में बड़ी आबादी वाले कायस्थ समाज…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पश्तो अभिनेत्री खुशबू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में एक खेत में अभिनेत्री का शव पाया गया। अभिनेत्री की हत्या के आरोप में अकबरपुरा पुलिस ने दो संदिग्धों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीकृत किया है। दोनों संदिग्धों की पहचान शौकत और फलक नियाज के रूप में की गई है। मारी गई अभिनेत्री के भाई ने अपनी शिकायत में इन दोनों को नामजद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए दोनों की खोज शुरू कर दी है। इनमें से एक पहले भी अभिनय…

Read More

– इजराइली बंधकों की रिहाई के बदले फलस्तीनी कैदियों को छोड़ने की योजना संयुक्त राष्ट्र। इजराइल पर हमास के हमले के बाद से शुरू हुए युद्ध और गाजा पर आठ महीने से जारी हमले के रुकने के आसार बढ़ गए हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को गाजा में इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम योजना का समर्थन करने वाले अपने पहले प्रस्ताव को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी। प्रस्ताव पर सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों में से 14 ने पक्ष में वोट किया, जबकि रूस ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। हमास ने मंगलवार को कहा कि…

Read More

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की जीवन यात्रा अब बड़े पर्दे पर देखी जा सकेगी। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर बायोपिक का ऐलान किया है। किरण बेदी की बायोपिक का नाम ”बेदी” रखा गया है। फिल्म 2025 में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शानदार म्यूजिक के साथ मोशन पोस्टर जारी किया है। वीडियो में दावा किया गया है कि फिल्म में पहले कभी न देखी गईं किरण बेदी भी शामिल होंगी। इस बात की जानकारी डायरेक्टर कुशाल चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह कुशाल चावला द्वारा लिखित और निर्देशित है। किरण बेदी के जीवन…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ”हीरामंडी” स्टार सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर इसी महीने यानी 23 जून को शादी करने जा रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया से बात करते हुए सोनाक्षी की दोस्त ने कहा कि मुझे 23 जून की शाम को शादी की पार्टी का निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि निमंत्रण कार्ड पर शादी के बारे…

Read More

नई दिल्ली। निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। सीतारमण को लगातार दूसरी बार केंद्रीय वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। सीतारमण अगले महीने वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं। इस मौके पर वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और मंत्रलायल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल 2019 में वित्त मंत्री रह चुकीं निर्मला सीतारमण को दोबारा वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वो भारत की दूसरी महिला…

Read More

– निफ्टी ने पहले घंटे में ही बनाया ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड नई दिल्ली। लगातार दो दिन तक दबाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का माहौल नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की चाल में तेजी आ गई। हालांकि पहले 1 घंटे के कारोबार में यदा-कदा बिकवाली का झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद लिवाली के जोर की वजह से शेयर बाजार लगातार हरे निशान में…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना एक बार फिर महंगा हो गया है। हालांकि आज चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,500 रुपये से लेकर 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,460 रुपये से लेकर 65,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज कमजोरी आई है। आज की गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर…

Read More

-सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी दक्षिण अफ्रीका फ्लोरिडा। बुधवार को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में श्रीलंका और नेपाल के बीच टी 20 विश्व कप 2024 मैच में बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को इस मैच से एक-एक अंक मिला। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। श्रीलंका के सुपर 8 की संभावनाओं को लगा झटका इस बारिश से श्रीलंका को सबसे ज्यादा नुकसान होगा क्योंकि उनके सुपर आठ क्वालीफिकेशन की संभावनाएँ खतरे में हैं।…

Read More