मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जताया आभार रांची। विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने झामुमो परिवार के सभी प्रत्याशियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी ने दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर कड़ी से कड़ी मेहनत की है। आप सभी का आभार और जोहार। अब बस 23 तारीख तक हमें कमर कस कर यही जोश और जज़्बा बरकरार रखना है और भाजपा की हर साजिश को नाकाम करना है।” उन्होंने अंत में कहा कि ‘जय झारखंड, जीतेगा झारखंड’।
Author: shivam kumar
झारखंड की मीठी यादें साथ लेकर जा रहा हूं : शिवराज सिंह चौहान रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड से मैं बहुत सी मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। ये अद्भुत प्रदेश के साथ संसाधनों से भरपूर है। यहां की भूमि ऊपजाऊ है। यहां के लोग काफी मेहनतकश हैं। यहां की भली और भोली जनता अद्भुत स्नेह और प्यार देती है। इस प्रदेश से मैं…
लखनऊ। फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स-फ्री कर दिया गया है। फिल्म में मेरे सहित सभी कलाकरों ने बड़ी मेहनत की है। पूरी टीम की इच्छा है कि हर कोई फिल्म को देखने जाये। फिल्म की कहानी, कलाकरों की मेहनत पर अपनी ओपिनियन भी दें। लखनऊ में फिल्म के प्रमोशन के लिए मॉल में पहुंचें अभिनेता मैसी ने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह फिल्म को उत्तर प्रदेश के सभी लोग…
प्राइम वीडियो ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘अग्नि’ का ट्रेलर जारी किया। ‘अग्नि’ हिंदी सिनेमा में फायरफाइटर्स की इससे पहले कभी नहीं बताई गई वह कहानी है, जो फायरफाइटर्स की निर्भीक भावना, सम्मान और बलिदान काे व्यक्त करती है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्म निर्माता राहुल ढोलकिया की निर्देशित और लिखित यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट ने निर्मित की है, जिसमें प्रतीक गांधी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सायामी खेर, साय तम्हंकर, जितेंद्र जोशी, उदीत अरोड़ा और कबीर शाह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 6 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली…
साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला ‘पुष्पा 2 : द रूल’ में एक स्पेशल गाने के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन फिर से पुष्पा राज के रूप में वापसी करते नजर आने वाले हैं, जबकि रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि श्रीलीला का गाना फिल्म के जोश को और बढ़ा देगा, जो पहले से ही दर्शकों के बीच माहौल बनाने के लिए तैयार है। दिवाली के मौके पर फुलझड़ी के पैकेट पर श्रीलीला की तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। ऐसे में दिवाली…
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को फिक्की से देश में नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन फंड का उपयोग करने का आग्रह किया। गोयल ने कहा कि उद्योग जगत को अनुसंधान एवं विकास पारिस्थितिकी तंत्र को परिणामोन्मुखी और समय कुशल बनाने के लिए सुझाव देने चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की 97वीं वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, सौभाग्य योजना, पीएमजीकेएवाई, स्वच्छ…
-समूह की कंपनियों का मार्केट कैप संयुक्त रूप से 2.45 लाख करोड़ रुपये घटा नई दिल्ली। अडाणी समूह ने अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग की ओर से अडाणी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी ने सभी आरोपों को निराधर बताते हुए कहा कि समूह सभी कानूनों का अनुपालन करता रहा है। अडाणी समूह के प्रवक्ता ने गुरुवार को जारी एक बयान में अमेरिकी अधिकारियों की ओर से लगाए गए रिश्वतखोरी के आरोपों को निराधार बताया है। बयान में कहा गया है कि सभी आरोप तथ्यों से…
– अमेरिका में गौतम अडाणी और सागर अडाणी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंटी नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडाणी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अमेरिका में उन पर अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी में शामिल होने और निवेशकों को धोखा देने का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों की अमेरिकी कोर्ट में प्राथमिक सुनवाई हुई। इसके बाद गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। इन आरोपों के बाद अडाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों के शेयर…
नवादा। 108 करोड़ की लागत से 5 एकड़ भूमि में बनने वाले नवादा सदर अस्पताल का शिलान्यास गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने समारोह पूर्वक किया,जिसकी स्वीकृति बिहार सरकार ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा नवादा के निवर्तमान सांसद चंदन सिंह के अथक प्रयास से दी थी । बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि 108 करोड़ की लागत से 5 मंजिले भवन का सदर अस्पताल नवादा में बनेगी। 6 लिफ्ट भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो साल में अस्पताल बनकर तैयार होगी। नवादा जिले के कुंती नगर मोहल्ले में नवादा के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री…
कोलकाता। कोलकाता पुलिस के एसीपी सह ज्वाइंट कमिश्नर (क्राइम) मुरलीधर शर्मा का बुधवार को अचानक तबादला कर दिया गया। उन्हें बैरकपुर पुलिस अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है। यह तबादला कोलकाता पुलिस और राज्य प्रशासन में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि मुरलीधर शर्मा कोलकाता पुलिस के दक्ष और लोकप्रिय अधिकारियों में गिने जाते हैं। कोरोना संकट में ‘मसीहा’ बने थे मुरलीधर कोरोना महामारी के कठिन समय में, जब कोलकाता समेत पूरी दुनिया संकट से जूझ रही थी, मुरलीधर शर्मा ने लाखों लोगों की मदद की। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट भर से लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंच…
किताक्यूशू, जापान। जापान के फुकुओका में 2024 विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) फाइनल के पहले दिन बुधवार को चीनी पैडलर्स को शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा। पुरुषों के एकल वर्ग के मुख्य मुकाबले में लियांग जिंगकुन का सामना जापान के तोमोकाजू हरिमोटो से हुआ। हरिमोटो ने पहला सेट 11-7 से जीता और फिर 11-6 से दूसरा सेट जीतकर अपनी बढ़त को और मजबूत किया। हालांकि लियांग ने तीसरे सेट में 11-9 से वापसी की, लेकिन हरिमोटो ने चौथे सेट में 12-10 से जीत दर्ज करके अपनी जीत पक्की कर ली। जीत दर्ज करने के बाद हरिमोटो ने कहा,”वरीयता प्राप्त…
