Author: shivam kumar

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति के तेलंगाना प्रवास की पूर्व संध्या पर भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु आज हैदराबाद में कोटि दीपोत्सवम- 2024 में शामिल होंगी। वो कल हैदराबाद में ही अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और सांस्कृतिक महोत्सव ‘लोकमंथन-2024’ में उद्घाटन भाषण देंगी। लोकमंथन की थीम है-‘लोक अवलोकन, लोक विचार, लोक व्यवहार और लोक व्यवस्था।’ ‘लोकमंथन’ राष्ट्रवादी विचारकों और कार्यकर्ताओं की द्विवार्षिक संगोष्ठी है।

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में हुए सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। राज्यपाल ने एक्स पर गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में हुए सड़क हादसे की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां के गोरहर थानाक्षेत्र में एक बस…

Read More

हजारीबाग। झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के दोनों चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनाव समाप्ति के उपरांत मतगणना की तैयारीयों पर जिला प्रशासन जुट गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह नैंसी सहाय ने बाजार समिति मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया एवं विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने वज्रगृह में इवीएम के रख-रखाव की व्यवस्था, मतगणना कक्ष,पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, पंडाल, स्ट्रांग रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी मामले में राजधानी के कांके थाना में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने प्रतिवादी सोनू तिर्की को नोटिस जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव एवं पार्थ जालान ने पैरवी की।

Read More

जॉर्जटाउन (गुयाना)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यहां दो राष्ट्रों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया। प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ गुयाना’ और डोमिनिका ने ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी यहां कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इनको भारत के लोगों को समर्पित करते हुए एक्स हैंडल पोस्ट पर खुशी और दोनों देशों का आभार जताते हुए यादगार पलों के फोटो भी साझा किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, ”मुझे गुयाना का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान करने के लिए…

Read More

रावलपिंडी। लगभग सालभर से रावलपिंडी सेंट्रल जेल (अदियाला जेल) में सलाखों के पीछे कैद मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को पुलिस आज एक अदालत के समक्ष पेश करेगी। पुलिस अदालत से बर्बरता के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री के रिमांड की मांग करेगी। इमरान को रात को नए मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले बुधवार को उन्हें तोशखाना केस के दूसरे मामले में अदालत से जमानत प्रदान की गई थी। जियो न्यूज के अनुसार, पुलिस उन्हें आज रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थापित आतंकवाद विरोधी अदालत में पेश करेगी। इसी जेल…

Read More

रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि झारखंड की बेटी सुश्री सलीमा टेटे के नेतृत्व में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। हर भारतीय को आप पर गर्व है। उन्होंने आगे लिखा है कि अपनी बेटियों को पढ़ाईये। उन्हें शिक्षा, खेल और उनकी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दीजिये। वे एक दिन परिवार, समाज व देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगी

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ है। इस चमकीली धातु की कीमत में आज 500 रुपये से लेकर 800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,770 रुपये से लेकर 77,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,550 रुपये से लेकर 71,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी तेजी आई है, जिसके…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला था, वहीं निफ्टी ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये दोनों सूचकांक जोरदार गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि आधे घंटे के कारोबार के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से शेयर बाजार की हालत में मामूली सुधार जरूर हुआ, लेकिन दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी बनी रही। एशियाई बाजारों में आज दबाव के बीच मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका में आज महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार महंगाई के आंकड़े में वृद्धि हो सकती है। इस आशंका की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ पर पोखराहा खुर्द के एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में बुधवार रात पिस्टल का भय दिखा कर लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप औऱ नगद 80 हजार की लूट हुई। तीन लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस जरूरी जानकारी लेकर आरोपितों की गिरफ्तारी, लूटे गए सामान और नगद बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार तीन की संख्या में लुटेरे पोखराहा खुर्द के राकेश मेहता…

Read More