लातेहार। 15 लाख के इनामी नक्सली छोटू खरवार की बूढ़ा पहाड़, लातेहार, गुमला और लोहरदगा में सक्रियता बढ़ गयी है। इन इलाको में नक्सली गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने की जानकारी मिल रही है। छोटू खरवार के दस्ते में करीब डेढ़ दर्जन नक्सली शामिल हैं। हाल ही में लातेहार गुमला में छोटू खरवार दस्ते के पकड़े गये नक्सली ने भी पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। छोटू खरवार माओवादी के टॉप कमांडरों को एकजुट कर रहा है और ताकत बढ़ाने के फिराक में है। छोटू खरवार के नेतृत्व में माओवादी गुमला, लोहरदगा और लातेहार के इलाके में सक्रिय…
Author: shivam kumar
महोबा। कबरई थाना में बहला फुसला कर किशोरी को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लापता किशोरी को बरामद किया है। आरोपित को जेल भेजते हुए पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। जनपद की कबरई कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोरी को हमीरपुर जनपद के गांव रीवन निवासी अमन बीती 22 मई को बहला फुसला कर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को खोजकर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया…
महोबा। खरेला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी सौरभ तोमर की पत्नी संध्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गहरा निवासी मृतका के पिता महीपत ने ससुराल वालों पर जहर देकर बेटी को मारने का आरोप लगाया था। परिजनों के द्वारा ससुराल वालों पर दस लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग न पूरी होने पर मारपीट…
पूर्वी चंपारण। जिले के भोपतपुर ओपी थाना क्षेत्र के बझिया चंवर से पुलिस ने 45 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान भोपतपुर ओपी थाना क्षेत्र के भोपतपुर पासवान टोली गांव निवासी संतोष पासवान के रूप में की गई है। भोपतपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। इस मामले में भोपतपुर ओपी थाने के प्रभारी थाना अध्यक्ष रामेश्वर भंडारी ने बताया है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत तेज धूप के कारण हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का…
रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सभी विभागों के सचिवों और उपायुक्तों के साथ मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में बैठक करेंगे। विधि व्यवस्था पर भी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होगी। मुख्यमंत्री के विशेष फोकस वाले दस विभागों की कुछ योजनाओं को इस दौरान स्वीकृति मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि जलसंसाधन, नगर एवं आवास विभाग, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, भवन निर्माण, पर्यटन, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य, स्वास्थ्य, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विशेष फोकस किया जायेगा। इन विभागों की 25 करोड़…
-सात सीटों में दो पर मिली है जीत रांची। झारखंड कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट की समीक्षा करेगी। रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में 12 जून को समीक्षा बैठक है। इसमें कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर समेत प्रदेश के मंत्री, विधायक समेत अन्य उपस्थित रहेंगे। इसमें पार्टी के पदाधिकारी जीत-हार की समीक्षा करेंगे। झारखंड में कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं। लोहरदगा और खूंटी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। सात सीटों में कांग्रेस ने दो पर जीत दर्ज की है, जबकि पांच सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन पर भरोसा जताते हुए उनके पास रेलमंत्री का पद बरकरार रखा है। इस बार उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एस जयशंकर ने भी आज विदेशमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। प्रधानमंत्री ने उनके विभाग में कोई परिवर्तन नहीं किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार…
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आज राहुल गांधी को रांची के पीएमएलए कोर्ट में उपस्थित होना है। पिछली सुनवाई 21 मई को हुई थी। जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने के लिए समन भेजा गया था। मालूम हो कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने जो बयान दिया है वो अपमानजनक है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाय। जिस पर रांची के एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने 11 जून को राहुल गांधी…
बीजिंग। चीनी टेबल टेनिस की दिग्गज महिला खिलाड़ी डिंग निंग को एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की एथलीट समिति का अध्यक्ष चुना गया है। ओसीए ने सोमवार को उक्त घोषणा की। डिंग ने अपने उम्मीदवारी भाषण में कहा, “एक एथलीट के रूप में मेरे करियर ने मेरी ज़िंदगी बदल दी, मुझे मजबूत बनाया और एथलीटों के लिए काम करने का जुनून दिया।” डिंग ने ओलंपिक खेलों, विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप में कुल 21 स्वर्ण पदक जीते हैं। वह 2016 रियो ओलंपिक में महिला एकल में तीन स्वर्ण पदक और लंदन 2012 और रियो 2016 में महिला टीम के लिए सबसे…
रांची। राहे ओपी क्षेत्र के लोहाहातु दुलमी में जन्मदिन की पार्टी में सोमवार रात पहुंचे अर्जुन महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रांची पुलिस ने हत्या के आरोपित को बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। बुंडू एसडीपीओ रतीभान सिंह ने बताया कि अर्जुन महतो रात में अपने बड़े साढ़ू झरिया महतो के राहे स्थित लोहाहातु दुलमी में जन्मदिन के पार्टी में गया था।लेकिन देर होने की वजह से रात में वहीं रूक गया। इसी बीच अर्जुन महतो का छोटा साढ़ू समीर कोईरी बाउंड्री क्रॉस कर वहां पहुंचा और उसने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने हाल ही में दिये अपने एक फैसले में कहा है कि अचानक झगड़े के बाद आवेश में आकर और बिना किसी पूर्व योजना के की गयी हत्या को हत्या नहीं माना जायेगा। यह फैसला हाइकोर्ट ने श्री राम शर्मा की क्रिमिनल अपील पर सुनवाई के बाद दिया है। श्री राम शर्मा को देवघर सिविल कोर्ट ने 4 फरवरी 2017 को हत्या के जुर्म में दोषी करार देते हुए दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी। साथ ही 10 हजार का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया था। श्री राम शर्मा ने देवघर सिविल कोर्ट के…