कहा- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने संथाल परगना की डेमोग्राफी को बदल दिया है साढ़े चार साल पहले मंईयां योजना की शुरूआत क्यों नहीं की रांची। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भारी बारिश के बावजूद पीएम मोदी को देखने और सुनने को उमड़ी भीड़ को देखते हुए भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने इस कार्यक्रम की तुलना 1974 की सत्ता परिवर्तन के जेपी आंदोलन से करते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी को सुनने इतनी भारी बारिश में कोल्हान की जनता जिस तादात में उमड़ पड़ी इसे देखते हुए मैं कह सकता हूं कि जिस प्रकार से इंदिरा…
Author: shivam kumar
जमशेदपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इतनी मूसलाधार बारिश में भी आप सभी जनता अपने प्रधानमंत्री को देखने एवं सुनने आये हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आपसे मिलने 130 किमी की यात्रा सड़क मार्ग से करके पहुंचे हैं। पीएम मोदी झामुमो- कांग्रेस की हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाने आये हैं। ये सरकार लेन-देन की सरकार हो गयी है। हर चीज यहां बिकती है बस खरीदने वाला चाहिए। शिवराज सिंह ने कहा कि जेएमएम में जे का मतलब जुर्म, माफिया, म से मर्डर माफिया एवं म…
जमशेदपुर। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने भी राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठियों से पूरा संथाल सहित कोल्हान एवं समस्त झारखंड परेशान है और बदले डेमोग्राफी से सभी का भविष्य चिंतित है। घुसपैठिये झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों के संसाधन जल, जंगल एवं जमीन को अपने कब्जे में ले रहे हंै फिर भी हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी हेमंत सोरेन की सरकार वोट बैंक के लिए आंखों पर पट्टी बांध रखी है एवं संरक्षण देकर वोट के लिए झारखंड में बसा रही…
जमशेदपुर। रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने भी संबोधित किया। चंपाई सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि झारखंड में कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों के हित के लिए नहीं सोचा। झारखंड अलग राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अग्रिम भूमिका निभायी। कांग्रेस ने यहां के आदिवासी मूलवासी के सम्मान को कुचला है। भाजपा ही झारखंड की आदिवसियों की अस्मिता बचा सकती है। संथाल परगना में बंगलादेशी घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा बन गया है। आदिवसियों के हकों को मारा जा रहा…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार को चारवंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी। पटना-टाटा, भागलपुर-हावड़ा, देवघर-वाराणसी और गया-हावड़ा रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यह ट्रेनें यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा की समय कम करेगी और आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करेगी। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता रखती है। यह ट्रेन टाटानगर से सुबह 5:00 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन मूरी, बोकारो, गोमो और गया जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। 6 घंटे 50 मिनट में यह अपना…
चंपाई ने जेएमएम को सींचा है, यह कार्यकर्ता नहीं भूले हैं क्षेत्र में ऐसे ही कोल्हान टाइगर के नाम से प्रचलित नहीं हैं चंपाई राकेश सिंह यों तो आज की भारतीय राजनीति में एक-दूसरे के विरोधी दलों के तेवर खूब देखने को मिलते हैं। गिला-शिकवा भी खूब सुनने को मिलती है। एक दूसरे की पोल-पट्टी खोलने के अनगिनत दृष्टांट हैं। साथ छूटते ही नेता भाषा की मर्यादा तोड़ देते हैं, व्यवहार को दागदार बना देते हैं। यहां तक कि घर-परिवार पर भी व्यक्तिगत आक्षेप की झड़ी लगा देते हैं। लंबे समय तक जिसके साथ उन्होंने गुजारा, दुख-दर्द बांटे, एक साथ…
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना संवेदनशील सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते रहे कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान…
सोनभद्र। जिले के करमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 05 बजे सोनभद्र-मिर्जापुर मार्ग पर मार्निंग वाक के लिए निकले मां और बेटे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सुत्रों के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा गांव निवासी रमाकांत की 36 वर्षीय पत्नी ममता और 12 वर्षीय पुत्र सचिन रविवार सुबह मार्निंग वाक के लिए अपने घर से निकले थे। इस दौरान सोनभद्र-मिर्जापुर मार्ग पर एकाएक एक अज्ञात वाहन उन्हें धक्का मारते हुए फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल…
कोलकाता। सौरभ गांगुली की पत्नी डोना गांगुली एक बार फिर साइबर क्राइम की शिकार हुई हैं।डोना गांगुली का फेसबुक अकाउंट हैक करने की घटना रविवार को सामने आई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक डोना की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात डोना गांगुली के आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल पर एक अन्य अज्ञात युवक की तस्वीर दिखाई दी। इसके अलावा विदेशी भाषाओं के सन्देश (मैसेज) एक के बाद एक अंग्रेजी अक्षरों में आने लगे। जिनमें से एक सन्देश में इराक की राजधानी बगदाद का जिक्र है। इस घटना के बाद, उनके फैंस को…
पटना। पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी आवास गृह की बिल्डिंग में रविवार सुबह आग लग गयी। धुएं का गुबार देख इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना पर आधा दर्जन दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुटी है। फ्रेजर रोड स्थित होटल मारवाड़ी वासा में लगी आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां पहुंची हैं। धुएं के गुबार की वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी हाे रही है। घटना में अभी तक किसी के हताहत हाेने की सूचना नहीं…
नई दिल्ली। ब्रसेल्स में डायमंड लीग के फाइनल में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.86 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। वे इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहे। इस बार वे खिताब हासिल करने में महज एक सेंटीमीटर से चूक गए। प्रतियोगिता के विजेता एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर थ्रो किया। दो बार के विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के पीटर्स ने पहले ही प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। जर्मनी के जूलियन वेबर 85.97 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टोकियो ओलंपिक चैम्पियन…
