पूर्वी चंपारण। केसरिया थाना पुलिस ने 61 लाख रुपये के गबन के मामले में सिसवा पटना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चंदन सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया गया है,कि चंदन सिंह पैक्स अध्यक्षों की बैठक में शामिल होने शनिवार को चकिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे। जहां बैठक के तुरंत बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में एसडीओ शिवानी शुभम ने बताया कि उक्त अध्यक्ष द्वारा 8.1 लॉट धान की खरीदारी किसानों से की गई थी। जिसे मिलर के पास आपूर्ति करना था। मिलर इस धान से प्राप्त चावल को एसएफसी गोदाम में जमा कराते,लेकिन उक्त पैक्स अध्यक्ष ने…
Author: shivam kumar
पूर्णिया। साल के तीसरे राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार काे किया गया। इसी कड़ी में पुर्णिया न्यायमंडल में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायालय प्रांगण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पल्लवी आनंद ने वादों के निष्पादन हेतु कुल 16 बेंचों का गठन किया था। इसके अलावे पूर्णिया जिले के तीनों अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में भी एक-एक बेंच का गठन किया गया था। पूर्णिया न्याय मंडल में कुल 2174 मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत निष्पादित किए गए। बैंक ऋण के 1507 मामले में यथासंभव…
रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा सेे उनके आवास पर मुलाकात की है। इस दौरान उनकी पत्नी नेहा महतो भी उनके साथ थीं। इस मुलाकात के बाद शनिवार को सुदेश महतो ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है और कहा है कि कल असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा के पूरे परिवार के साथ उनके निवास पर सुखद मुलाक़ात हुई। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर मेरे…
रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को लातेहार में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। कार्यक्रम का आयोजन लातेहार के दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सुबह 11 बजे किया जाएगा। राजेंद्र पासवान ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लातेहार जिले की कई अहम और जटिल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी, पलायन, और भूमि विवादों से जुड़ी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गलत सर्वे के…
रांची। रांची के पुराना विधानसभा मैदान में श्री रामलला पूजा समिति के जरिये भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। वहां 98 लाख की लागत से अयोध्या धाम के श्री राम लला मंदिर के प्रारूप पर पंडाल बनाया जा रहा है। शनिवार को श्री रामलला पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सह केद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने पंडाल परिसर में समिति के लोगों के साथ आयोजन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि किसी भी कीमत पर कोई माई का लाल इस दुर्गा पूजा को रोक नहीं सकता और…
हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर साधा निशाना हेमंत सोरेन ने कहा, संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ कहा कि विधायकों को खरीदने में अरबों लगाये, मुझे जेल भेजा आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हर महीने हम झारखंडियों की सरकार गिराने की पुरजोर चेष्टा की। इससे भी नहीं हुआ तो मुझे जेल भेजा। चंपाई सोरेन सहित अन्य लोगों की इशारा करते हुए कहा कि विधायकों को खरीदने में अरबों लगाये। हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट किया। इसके बावजूद आप झारखंडी भाई-बहनों के प्रेम…
गोड्डा। जवाहर नवोदय विद्यालय ललमटिया में शनिवार काे एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया और बाल संसद प्रतियोगिता 2024-25 का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश रंजन भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न भूमिकाओं में हिस्सा लिया, जैसे कि पुष्पांजलि कुमारी ने अध्यक्ष, अमित कुमार ने प्रधानमंत्री, और अरिजीत आर्या ने विपक्ष के नेता की भूमिका निभाई। सांसद निशिकांत दुबे ने छात्रों के प्रभावशाली प्रदर्शन की सराहना की, विशेष रूप से उनकी बहुभाषी प्रतिभा (हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला) और धाराप्रवाह वक्तव्य की प्रशंसा की। सांसद…
अमित यादव, जेपी वर्मा और नवनीत हेंब्रम ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने का रखती है विचार हेमंत सरकार हटानी है, डबल इंजन की सरकार बनानी है रांची। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जेपी वर्मा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर नवनीत हेंब्रम ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित कई नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार…
जेएमएम ने चार साल 10 महीने गरीब महिलाओं की सुध नहीं ली, अब चुनाव से पहले चूल्हा खर्च के एक हजार देकर जाल बिछा रहे हैं -बहनों का आर्थिक सशक्तिकरण भाजपा का संकल्प रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रांची पहुंचे। इस दौरान श्री चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। युवाओं को 5 लाख नौकरियां देने का वादा था, नौकरी नहीं मिली। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने…
रांची। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। इस बीच युवाओं में जॉब पोर्टल और एप्स के जरिए नौकरी ढूंढ़ने का प्रचलन भी बढ़ा है। साइबर ठग भी फ्रॉड करने का कोई तरीका नहीं छोड़ रहे हैं। वे अब नौकरी की तलाश में लगे युवाओं से भी फ्रॉड कर रुपये ऐंठ रहे हैं। इसको लेकर झारखंड पुलिस ने आम लोगों को सचेत किया है। साथ ही पुलिस ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस ने पोस्टर जारी कर अपील की है कि ऑनलाइन जॉब के फर्जी ऑफर जैसे वर्क फ्रॉम होम, क्लिक एंड…
रांची। ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने शनिवार को रांची के पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा है कि ओबीसी एकता अधिकार मंच राज्य की सभी 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में है। हमारा राज्य ओबीसी बहुल है, इसलिए हम राजनीति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां अनारक्षित सीट होगी, वहां हम ओबीसी प्रत्याशी देने की तैयारी करेंगे। इसके अलावा जहां आरक्षित सीटें हैं, वहां हम ओबीसी एकता अधिकार…
