रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों से अपील करते हुए कहा कि झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एक होकर भारी से भारी संख्या में मतदान करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सोना झारखंड के निर्माण में आज का यह चरण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री सोरेन ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एक होकर भारी से भारी संख्या में मतदान करना है। आज फिर उसी उत्साह…
Author: shivam kumar
रामगढ़। डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने बुधवार को छत्तरमांडू मांडू उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 109 पर कतार में खड़े होकर मतदान किया। साथ ही रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से वोट देने की अपील भी की। डीसी ने कहा कि अभी तक मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जितने भी बचे हुए मतदाता हैं, वह घर से निकलें और मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि महिला बूथों पर भी कतार लगी हुई है। मॉडल बूथ पर भी मतदाताओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। लोकतंत्र के इस उत्सव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले…
रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर बना सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र है। मॉडल बूथ और महिला बूथ पर चुनाव आयोग के निर्देश पर बने सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने खूब तस्वीर खिंचवाई। वोट डालने के बाद मतदाताओं ने इसका लुत्फ उठाया। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाताओं में इसका क्रेज रहा। यहां तक कि अधिकारी भी सेल्फी पॉइंट से दूर नहीं रह सके। छत्तरमांडू मतदान केंद्र पर लगभग सभी अधिकारियों के नाम वोटर लिस्ट में हैंए जितने भी अधिकारी इस बूथ पर वोट डालने गए उन्होंने भी सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी ने पति बजरंग महतो के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय डभातू के बूथ संख्या 336 पर मताधिकार का प्रयोग किया। ममता देवी के साथ उनके देवर संजय कुमार महतो और देवरानी डॉक्टर शालिनी प्रिया भी थीं। इस दौरान ममता देवी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि इस बार महिलाओं का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा।
नई दिल्ली। दिल्ली की हवा में कल के मुकाबले बुधवार को मामूली सुधार हुआ है। हालांकि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 422 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक वजीरपुर में 464, मुंडका में 462, द्वारका में 400 एक्यूआई दर्ज किया गया । चांदनी चौक में 388, लोधी रोड में 375 के आसपास एक्यूआई दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’ माना जाता है। वहीं, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ और…
नई दिल्ली। देश के छह राज्यों में आज सुबह सात बजे चुनाव शुरू हो गया। आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सभी 288 और झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश की नौ सीटें, पंजाब की चार सीटें, केरल में एक और उत्तराखंड में एक सीट पर मतदान शुरू हो चुका है।
जॉर्जटाउन (गुयाना)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीनों देशों के दौरे के आखिरी चरण में कुछ देर पहले गुयाना पहुंच गए। वो यहां ब्राजील का दौरा पूरा कर पहुंचे। उन्होंने अपने विदेश दौरे की शुरुआत नाइजीरिया से की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना पहुंचने की खुशी सचित्र एक्स हैंडल पर साझा की। उन्होंने लिखा ”कुछ समय पहले गुयाना में उतरा। हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए पहुंचे राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली, प्रधानमंत्री मार्क एंथोनी फिलिप्स, वरिष्ठ मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार। मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से हमारे देशों के बीच मित्रता और गहरी होगी।”…
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के तीनबत्ती मोड़ में उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) के नए बस स्टैंड का बुधवार को उद्घाटन किया गया है। नए बस स्टैंड का निर्माण करीब ढाई एकड़ जमीन पर किया गया है। बुधवार को एनबीएसटीसी के चेयरमैन पार्थ प्रतिम रॉय, सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव सहित अन्य अधिकारी की उपस्थित में बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया। एनबीएसटीसी के इस नए बस स्टैंड से चार रूटों की 12 लोकल बसें चलाएगी। इस मौके पर मेयर और एनबीएसटीसी के चेयरमैन ने कहा कि शहर में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए तीनबत्ती मोड़…
रांची। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बुधवार को खिजरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की महिला समिति, धुर्वा बूथ संख्या 373 पर मतदान किया। मतदान केंद्र पर मुख्य सचिव सहित अन्य उपस्थित सभी मतदाताओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कमल और केले की हवा है। अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है। उन्होंने राज्य वासियों से झारखंड के भविष्य के लिए घरों से निकलकर मतदान करने का अनुरोध किया। श्री मरांडी ने बुधवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बन रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से किए गए सभी चुनावी वायदे सरकार बनते ही पूरे किये जायेंगे, इसमें कोई संशय नहीं है। भाजपा की ओर मुख्यमंत्री…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने झारखंड के दूसरे और अंतिम चरण में सभी मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। उन्होंने एक्स कहा कि जिसे झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की चिंता हो। आज घुसपैठियों की विदाई और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक वोट करें। युवाओं के स्वर्णिम भविष्य और संथाल परगना सहित समस्त झारखंड वासियों की समृद्धि के लिए मतदान करें। झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी ने भी लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की गारंटी है। वोट अवश्य…
