रांची। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील की है कि सपरिवार बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान प्रक्रिया बुधवार को ससमय प्रारंभ हो गयी है।
Author: shivam kumar
रांची। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह 07 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण के सभी मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के वेबकास्टिंग द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर अंदर एवं बाहर की ओर कैमरे लगे हैं जिसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से की जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।
रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि नेताओं के लिए सबसे आसान होता है आपके (जनता) के अंदर नफरती भावनाओं को भड़का कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा साध लेना। यह कैंपेन सबसे आसान होता है। भाजपा को इसमें महारत है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मैं झारखंडी हूं। हमारे संस्कार हमें ऐसा करने की इजाजत नहीं देते, ना ही मैं ऐसा करूंगा। हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि मेरे खिलाफ शैडो, व्हिस्पर एवं नफरती कैंपेन में भाजपा ने एक अनुमान के मुताबिक 500 करोड़ से अधिक खर्च कर दिये।…
लखनऊ। बाबू बनारसी दास क्रिकेट मैच के बी डिविजन में सेंट्रल क्रिकेट क्लब और मेगा ट्रेंड के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें सेंट्रल क्रिकेट क्लब ने 143 रन से मैच जीतकर बढ़त बना ली। इस मैच में कार्तिक सिद्धू ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शानदार गेंदबाजी की। सेंट्रल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 259 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज प्रियांशु 12 रन बनाकर आउट हो गये। वहीं अनिकेत 29 ने रन व हिमांशु ने 26 रन का योगदान दिया। यश साहनी ने 29 रन बनाये, जबकि कार्तिक सिद्धू ने एक चौका…
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि विज्ञान और किसान के बीच की दूरी कम करनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार लैब टू लैंड- वैज्ञानिक से किसान तक समय पर सही जानकारी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने पूसा में आयोजित वैश्विक मृदा कॉफ्रेंस-2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक नवाचारों और विस्तार प्रणालियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत के कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसियां के सहयोग से भी किसानों को ज्ञान और कौशल प्रदान…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम ने एक होटल में कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री विनोद तावड़े के कमरे से करोड़ों रुपये और कागजात जब्त किए हैं। आयोग ने विनोद तावड़े और भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करायी है। इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने अपने महामंत्री विनोद तावड़े को पूरी तरह से निर्दोष करार दिया है। भाजपा ने इसे विपक्ष की साजिश बताते देते हुए उनकी हताशा बताया है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उनसे मणिपुर में जातीय संघर्ष के बीच जानमाल को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में मणिपुर के हालात की जानकारी दी है। खरगे ने लिखा है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अपना दायित्व ठीक से नहीं निभाने के कारण वहां कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। मणिपुर में हिंसा के चलते मानवाधिकारों का हनन हो रहा है, राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक अधिकारों के साथ गंभीर समझौता किया जा रहा है। खरगे ने कहा…
मुंबई। महाराष्ट्र में मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं। उसके बाद इस मामले में चुनाव आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। तावड़े के साथ ही भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, विनोद तावड़े ने इसे अपने विरुद्ध महाविकास आघाड़ी कार्यकर्ताओं की साजिश करार दिया है। पालघर जिले के विरार में स्थित विवांता होटल के रूम नंबर 406 में आज सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ठहरे थे। उसी…
ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के उपाध्यक्ष और पूर्व गृहमंत्री अल्ताफ हुसैन चौधरी को आज राजधानी ढाका की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में बरी कर दिया। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने अल्ताफ पर सैन्य समर्थित कार्यवाहक सरकार के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 18 दिसंबर 2007 को रमना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, आयोग ने जांच के बाद सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल और पूर्व गृहमंत्री चौधरी पर आय के स्रोतों से अधिक 2.56 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने और 59 लाख रुपये की चल…
फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज़ हो चुकी है और इसने भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना की कहानी से पूरे देश को चौंका दिया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रधानमंत्री और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भी इसकी प्रशंसा कर चुके हैं। फिल्म ने चौथे दिन 1.45 करोड़ कमाये कमाए, जिससे अब तक इसकी कुल कमाई 9.5 करोड़ हो चुकी है। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को देखने वालाें की संख्या में सोमवार को वृद्धि हुई है। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 1.69 करोड़, शनिवार (दूसरे दिन) को 2.62 करोड़, रविवार तीसरे दिन को 3.74…
– निवेशकों को 1 दिन में 1.31 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज दिन के कारोबार में जोरदार मजबूती दिखाने के बाद आखिरी 1 घंटे के कारोबार में मुनाफा वसूली का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार 1.3 प्रतिशत से भी अधिक उछल गया, लेकिन दोपहर बाद यूक्रेन द्वारा रूस पर बड़ा हमला करने की खबर आते ही आखिरी 1 घंटे के कारोबार में बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। इस बिकवाली के कारण शेयर बाजार की…
