Author: shivam kumar

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को हिन्दी दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। साथ ही कहा है कि हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय है, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है। हमारी समृद्ध सभ्यता और संस्कृति में हिन्दी की अहम भूमिका है। आइए, इस अवसर पर हम इसे संवर्द्धित करने का संकल्प लें।

Read More

जोहार पार्टी को ऑटो रिक्शा (टेंपो ) छाप चुनाव आयोग ने आवंटित किया रांची। जोहार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और संस्थापक कमलेश कुमार रॉय और अनिल कुमार गुप्ता प्रदेश सचिव सह रांची विधानसभा उम्मीदवार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने जोहार पार्टी को झारखंड विधानसभा चुनाव में ऑटो रिक्शा ( टेंपो) छाप आवंटित किया है. इसके लिए हम चुनाव आयोग को धन्यवाद देते हैं। वही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कमलेश कुमार रॉय ने अनिल कुमार गुप्ता को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर कमलेश कुमार रॉय ने कहा कि…

Read More

रांची। रिंकी यादव एवं अन्य की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाइकोर्ट ने मोरहाबादी स्थित रतन हाइट्स के जमीन मालिक अशोक कुमार वालमजी परमार एवं अन्य के अलावे बिल्डर वीकेएस रियलिटी के संचालक विजय कुमार साहू को अवमानना नोटिस जारी किया है। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने उनसे पूछा है कि हाइकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर क्यों नहीं उन पर अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाये। पूर्व में इन्हें कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने को लेकर शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से दाखिल नहीं किया गया था।…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने शनिवार काे प्रकृति पूजा करम पर्व की बधाई दी है। उन्हाेंने अपने साेशल मीडिया के एक्स पर लिखा कि प्रकृति पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। उन्हाेंने कहा कि प्रकृति के साथ मानव जीवन की एकरूपता और भाई-बहन के अटूट स्नेह एवं सम्मान को दर्शाता यह पावन पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए, आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।

Read More

रांची। राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में अपर बाजार के बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ इस वर्ष काल्पनिक पंडाल का निर्माण कर रही है। इस पंडाल में राजस्थान की कलाकृतियों को दिखाते हुए एक काल्पनिक राजदरबार का प्रारूप बनाया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि 100 फीट चौड़ा, 110 फीट लंबा और 75 फीट ऊंचा पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के निर्माण लोहे के स्ट्रक्चर में किया जा रहा है। लकड़ी के बड़े-बड़े पुतले भी पंडाल में होंगे। बंगाल के…

Read More

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहली चुनाव रैली काे संबाेधित करेंगे। इस रैली के माध्यम से छह जिलाें की 23 विधानसभा क्षेत्राें काे कवर किया जाएगा। रैली की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि छह जिलों के 23 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री मोदी शनिवार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भारी संख्या में इस रैली में अपने नेता के संबोधन को सुनने के लिए पहुंचे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलने…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने आज एक्स हैंडल पोस्ट पर समस्त देशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स पोस्ट में इस दिवस की लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। केंद्रीयमंत्री शाह ने लिखा है, ”सभी भारतीय भाषाएं हमारा गौरव भी हैं और विरासत भी, जिन्हें समृद्ध किए बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। राजभाषा हिन्दी का हर भारतीय भाषा के साथ अटूट रिश्ता है। इस साल हिन्दी भाषा ने देश की राजभाषा के रूप में जन संवाद व राष्ट्रीय एकता के 75 वर्ष पूरे किए हैं। मुझे विश्वास…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंच रहे हैं। वो नागपुर भी जाएंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में साझा की गई है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, उपराष्ट्रपति धनखड़ आज मुंबई के एलफिंस्टन टेक्निकल हाईस्कूल ऐंड जूनियर कॉलेज में संविधान मंदिर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति का नागपुर जाने का कार्यक्रम है। वो नागपुर में रामदेवबाबा विश्वविद्यालय में डिजिटल टॉवर का उद्घाटन करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वो मुंबई स्थित राजभवन भी जाएंगे।

Read More

रांची। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह (4-6 अक्टूबर) में रांची (झारखंड) को सैफ चैंपियनशिप 2024 (साउथ एशियन फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप) की मेजबानी करनी है। इसके लिए मोराबादी स्थित फुटबॉल ग्राउंड का निर्धारण भी किया गया है। इतने महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर खेल विभाग अपने स्तर से रेस है। झारखंड ओलंपिक संघ भी अपने स्तर से इसमें सहयोग करने को उत्सुक है। दस साल पहले 2013 में यही चैंपियनशिप होटवार, रांची के स्टेडियम में आयोजित हुआ था। मसला यह है कि इस साल के आखिर तक राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। सितंबर के आखिर तक या अक्टूबर के पहले-दूसरे सप्ताह…

Read More

पलामू। शनिवार को झामुमो जिला कार्यालय में झामुमो युवा मोर्चा के हुए कार्यक्रम में प्रवीण तिवारी को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। साथ ही झारखंड के जेएच जीरो थ्री के नाम से मशहूर यू ट्यूबर फरहान खान और दर्जनों युवा झामुमो युवा मोर्चा में शामिल हुए। प्रवीण तिवारी ने उपाध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए झामुमो युवा मोर्चा का आभार जताया। झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला और संचालन सचिव आशुतोष विनायक ने किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने कहा…

Read More

हजारीबाग। मांदर नगाड़ों की थाप और करम गीत के साथ शनिवार को करम पर्व की शुरुआत हुई। जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय के सुदूर ग्रामीण इलाकों में करम पर्व मनाया जा रहा है। लोग अखरा में रात भर झूमेंगे और सुबह करम की डाली को नदी, तालाब में विसर्जित करेंगे। करम पर्व भाई बहन की सलामती का पर्व है। करम पर्व को लेकर भाद्र मास के एकादशी तिथि को मनाया जाने वाला करम पर्व को लेकर मांदर की थाप सुनाई देने लगी है। करम पर्व के गीत भी सुनाई देने लगे हैं।इसके साथ पूरे वातावरण में एक मस्ती सी घुलने…

Read More