रांची। झारखंड हाइकोर्ट में देवघर में दर्ज केस को निरस्त करने का आग्रह करने वाली सांसद निशिकांत दुबे की याचिका की सुनवाई शनिवार को हुई। मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने संशोधन पिटीशन दाखिल करने के निशिकांत दुबे के आवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें दो सप्ताह में संशोधन पिटीशन दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही संशोधन पिटीशन दाखिल होने पर राज्य सरकार को जवाब के लिए चार सप्ताह का समय मिला है। पूर्व में निशिकांत दुबे ने मोहनपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह किया था, लेकिन मामले में अब आरोप पत्र दाखिल…
Author: shivam kumar
सोहम शाह फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस ‘तुम्बाड’ 6 साल बाद सिनेमाघरों में वापस आ गई है। ऐसे में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब इसके सीक्वल तुम्बाड 2 की घोषणा कर दी है। ‘तुम्बाड’ की री-रिलीज ने इस फैंटेसी फिल्म के जादू को वापस ला दिया है और पहले दिन की कमाई के साथ ही इसने नए रिकॉर्ड सेट किए हैं। देश भर में लोगों ने उत्साह के साथ फिल्म का स्वागत किया है, जिससे इसकी री-रिलीज एक बड़ी हिट बन गई है। एक ड्रामेटिक वीडियो के जरिए ‘तुम्बाड 2’ की घोषणा की जाती है। वीडियो…
रांची। संथाल में बांग्लादेशी मूल के लोगों के घुसपैठ का मामला फिलहाल काफी गर्म है। एक तरफ हाइकोर्ट इस मामले में सुनवाई कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड में प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी के लिए यह बड़ा मुद्दा बन चुका है। संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले को लेकर बीजेपी लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। वहीं राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि संथाल में घुसपैठ नहीं हुआ है। इस बीच यह जानकारी सामने आयी है कि संथाल के दो जिलों साहिबगंज और पाकुड़ में लगभग 250 से ज्यादा मदरसों का संचालन हो…
रांची। पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे रविवार की सुबह 8:45 में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना हो जायेंगे। इसको लेकर शनिवार को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने विधि-व्यवस्था की ड्यूटी में लगे पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश भी दिये। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक ना हो, इसको लेकर विशेष हिदायत भी दी। हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे पीएम रांची एयरपोर्ट से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना…
रांची। झारखंड जनाधिकार महासभा ने एक प्रेस बयान जारी कर दावा किया है कि केंद्र सरकार ने इस बात को मान लिया है कि संथाल परगना में जो जमीन विवाद का मामला है, उसका बांग्लादेशी घुसपैठियों से कोई जुड़ाव नहीं है। प्रेस बयान में कहा गया है कि हाल के दिनों में भाजपा लगातार प्रचार कर रही है कि संथाल परगना में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिये आ रहे हैं, जो आदिवासियों की जमीन हथिया रहे हैं और आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं। इसकी वजह से आदिवासियों की जनसंख्या कम हो रही है। भाजपा ने क्षेत्र में कई…
लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 22 सितंबर से परिवर्तन संकल्प यात्रा आयोजित होने वाली है। इसके तहत कल 986 किलोमीटर की यात्रा होगी। इस दौरान लोगों से सत्ता परिवर्तन को लेकर बीजेपी जन जागरण करेगी। इसी कड़ी में आगामी 26 सितंबर को लोहरदगा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा आयोजित होगी। योगी आदित्यनाथ के साथ भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और बाबूलाल मरांडी भी होंगे। कार्यक्रम को लेकर अभी स्थल का अंतिम रूप से चयन नहीं हुआ है, परंतु भाजपा की ओर से समाहरणालय मैदान का निरीक्षण किया गया है। अंतिम रूप…
पूर्वी चंपारण। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने किया। इस मौके पर डीएम के नेतृत्व में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान की साफ-सफाई की। मौके पर डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा हम सभी लोगों को स्वच्छता को अपने व्यवहार में लाना होगा तब ही स्वच्छ समाज और स्वच्छ भारत का निर्माण हो सकेगा। डीएम ने कहा इस कार्यक्रम का आयोजन लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया है। उन्होने कहा कि सरकार के निर्देश के आलोक में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा…
-भारत-नेपाल शैक्षिक सहयोग पर हुई चर्चा पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने नेपाल दौरे के दौरान नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरज़ू राणा देउबा से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रो श्रीवास्तव ने डॉ देउबा को एमजीसीयू में आने का आमंत्रण दिया और भारत-नेपाल के बीच शैक्षिक सहयोग के संभावित आयामों पर चर्चा की। इस दौरान प्रो संजय श्रीवास्तव ने भारत और नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए शैक्षिक क्षेत्र में मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने दोनों देशों के बीच संयुक्त शैक्षिक कार्यक्रमों, छात्र विनिमय योजनाओं और…
पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग की हिंदी साहित्य सभा का पुनर्गठन शनिवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर किया गया। हिंदी साहित्य सभा के अंतर्गत विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन छात्रों द्वारा किया जाता है। साहित्य सभा में सुनंदा गराईं को अध्यक्ष तथा विकास कुमार को सचिव का दायित्व दिया गया है। अपराजिता को उपाध्यक्ष, सहसचिव अवधेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह, सह कोषाध्यक्ष संजीत कुमार एवं रजनीश कुमार, संस्कृति सचिव अशर्फी लाल, संस्कृति सह सचिव काजल कुमारी एवं रुद्राणी,साहित्य सचिव कुलदीप, साहित्य सह सचिव अनन्या सिंह एवं मनु भगत, मीडिया सचिव राजेश पाण्डेय, मीडिया…
कटिहार। कटिहार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अपर प्रधान न्यायाधीश सत्यनारायण लाल सहनजी, जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष हेमंत कुमार त्रिपाठी ने पक्षकारों से अधिक से अधिक वाद समझौता कराने का अनुरोध किया और राष्ट्रीय लोक अदालत से वाद निष्पादन कराने से…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को हिन्दी दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। साथ ही कहा है कि हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय है, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है। हमारी समृद्ध सभ्यता और संस्कृति में हिन्दी की अहम भूमिका है। आइए, इस अवसर पर हम इसे संवर्द्धित करने का संकल्प लें।
