Author: shivam kumar

रांची। तमाड़ थाना क्षेत्र के रायडीह मोड़ निवासी अमित गुप्ता के घर के बाहर से पिकअप वाहन के चोरी का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन (जेएच 05डीके 9590) शुक्रवार रात को चोरी हो गया। चोरों ने वाहन में लगे जीपीएस को भी काट दिया, जिससे वाहन का ट्रेकिंग नहीं हो पाया। अमित गुप्ता ने तमाड़ थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आवेदन में अमित गुप्ता ने बताया कि पिकअप वाहन में राशन दुकान का माल भी लोड था, जो चोरी हो गया हैं। थाना प्रभारी ने…

Read More

रांची। झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। वह झामुमो के कार्यायल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा घुसपैठ मामले में हाइकोर्ट में जमा किये गये शपथ पत्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट में एक केस चल रहा है हमारे राज्य में घुसपैठ को लेकर। वो शपथ पत्र को हमने भी पढ़ा। कल शपथ पत्र दायर हुआ। और फिर उसकी सुनवाई अगले मंगलवार को होगी। लेकिन उसके पहले ही एक पॉलिटिकल बयान सामने आ गया बीजेपी का कि डेमोग्राफी चेंज हो गया। संथाल में बांग्लादेशी…

Read More

पाकुड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य सरकार पर बरसे -पार्टी की जन आक्रोश रैली में हुए शामिल पाकुड़ (आजाद सिपाही)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस प्रकार से संथाल परगना से लेकर पूरे झारखंड में आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही है, वह अलार्मिंग सिचुएशन है। हालत यह है कि संथाल में आदिवासियों की 44 से घट कर 28 फीसदी आबादी हो गयी है। अगर यही रफ्तार रही, तो एक दिन ऐसा भी आयेगा कि संथाल परगना में आदिवासी नहीं रह जायेंगे। हालत यह होगी कि यहां संथाली-पहाड़िया ही नहीं रह जायेंगे, जिसके नाम से यह संथाल…

Read More

राम मंदिर के स्वरूप का पंडाल हिंदुस्तान में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा? सरकार आस्था से खिलवाड़ ना करे -सीएए के तहत इस्लामिक राष्ट्रों के सिर्फ प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा को नसीहत दी कि वह तुष्टीकरण और वोट बैंक के चश्मे को खोलकर अगर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के उप सचिव के द्वारा दायर किये गये उच्च न्यायालय में एफिडेविट को पढ़ेंगे तो उन्हें घुसपैठ के विषय में सारा कुछ स्पष्ट हो जायेगा। प्रतुल ने कहा सिर्फ वोट बैंक के…

Read More

झारखंड में आवास के लिए केंद्र सरकार ने 187 करोड़ की राशि जारी कर दी है -प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को मिल रहा स्थायी ठिकाना आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांव की जनता की जिंदगी बदली है। पहले इस योजना का सपना था पक्की सड़क गांव तक पहुंचना, लेकिन मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि हमारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कारण लगभग 1 लाख 63 हजार गांव की बसाहटों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है और आगे इसके चौथे चरण का शुभारंभ किया जा रहा है। इस चरण में लगभग 25 हजार नयी…

Read More

सर्वाधिक आदिवासी और दलित बहन बेटियां ही हैं पीड़ित रांची। पूर्व सांसद एवम भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य की बहन बेटियों पर लगातार खतरे बढ़ रहे। बेटियां आज असुरक्षित हैं। और अपराधी बेलगाम हैं। पिछले 5वर्षों में राज्य में 7000से अधिक दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाएं राज्य सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। जिसमे अधिकांश घटनाएं आदिवासी दलित समाज की बहन बेटियों के साथ घटी है। चाहे रूपा तिर्की की संदेहास्पद हत्या हो,या रुबिका पहाड़िया को 52 टुकड़ों में काट कर फेंकना।अपने घर…

Read More

काठमांडू। संयुक्त राष्ट्र के सैन्य सलाहकार पद पर नेपाल की तरफ से भी दावेदारी पेश की जाएगी। नेपाल सरकार ने सैन्य सलाहकार पद के लिए नेपाली सेना को अपनी दावेदारी पेश करने की इजाजत दे दी है। इसके बाद मेजर जनरल प्रेमध्वज अधिकारी को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया है। सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल गौरव केसी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और प्रधान सेनापति के बीच हुई बैठक में संयुक्त राष्ट्र के सैन्य सलाहकार पद पर दावेदारी पेश करने का निर्णय लिया गया है। उम्मीदवारी के लिए मेजर जनरल प्रेमध्वज अधिकारी के नाम का चयन…

Read More

– संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने नया प्रस्ताव पेश किया, कहा-अफ्रीकी देशों को सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता देने और दो अफ्रीकी देशों को स्थायी सदस्य बनाने का भी समर्थन न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा है कि भारत, जापान और जर्मनी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए। अमेरिका इसका लंबे समय से समर्थन कर रहा है। वह उसे फिर दुहरा रही हैं। उन्होंने गुरुवार को इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार संबंधी तीन प्रस्ताव पेश किए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वेबसाइट में लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड…

Read More

जियो स्टूडियोज की आने वाली फिल्म कॉमेडी-ड्रामा ‘जो तेरा मेरा वो मेरा है’ के साथ दिल खोलकर हंसने के लिए तैयार हो जाइए। परेश रावल, अमित सियाल, सोनाली कुलकर्णी और सोनाली सहगल अभिनीत इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज़ हो गया है। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 20 सितंबर को जियो सिनेमा पर रिलीज़ होगी। ट्रेलर में चाय बेचने वाले से महत्वाकांक्षी ठग बने मितेश मेघानी (अमित सियाल) के जीवन, उसकी गलतफहमियों और मजेदार कारनामों की झलक दिखती है। मितेश एक बूढ़े व्यक्ति (परेश रावल) को धोखा देकर अपने परिवार का प्यार पाने की कोशिश करता है। जब बूढ़ा…

Read More

एक्ट्रेस ईशा देओल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं। ईशा ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया और कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन वह अपने माता-पिता जितनी सफल नहीं हाे सकी थीं। इसके बाद उन्होंने भरत तख्तानी से शादी कर ली। उसकी दो बेटियां थीं, लेकिन कुछ महीने पहले ईशा का तलाक हो गया। हाल ही में ईशा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके पिता धर्मेंद्र कितने पुराने जमाने के ख्यालों वाले हैं। एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने कहा कि, “मेरे पिता कभी नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में काम करूं। वह एक पंजाबी…

Read More

मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन के लिए हर साल यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लालबाग के राजाभक्तों की उनमें विशेष आस्था है। हर कोई राजा के पैर छूने के लिए उत्सुक है। इस बीच राजा के दरबार में आम लोगों की कतार लग जाती है और वीवीआईपी लोगों को एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। साथ ही यहां महिला सुरक्षा गार्ड भी मनमानी करती हैं। कल दर्शन के दौरान एक अभिनेत्री को भी बुरा अनुभव हुआ। उन्होंने वीडियो शेयर किया है। कुमकुम भाग्य फेम…

Read More