Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाल में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पांच मार्च को हुए चुनाव के बाद सिंह ने सरकार गठन के डेढ़ महीने के भीतर ही प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की नेतृत्व शैली पर सवाल उठाए हैं। वह दो दिन पहले प्रतिनिधि सभा में वित्तमंत्री स्वर्णिम वाग्ले की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठा चुके हैं। सांसद अमरेश सिंह ने आज पत्रकारों से कहा नेपाल पाकिस्तान के मॉडल वाले लोकतंत्र की दिशा में बढ़ रहा है। संसद को दरकिनार करने की प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शैली की ओर इशारा…

Read More

तेहरान/वाशिंगटन। जलडमरूमध्य और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने बुधवार कहा कि हर ईरानी की युद्ध के लिए इच्छाशक्ति मजबूत है। ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा है कि अगर अमेरिकी शर्तें ईरान नहीं मानता तो उसे अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। अल जजीरा, सीबीएस न्यूज और फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, स्पीकर गालिबफ ने ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के एक रिकॉर्डेड संबोधन में कहा, “हम पूरी इच्छाशक्ति के युद्ध के…

Read More

काठमांडू। नेपाल के पूर्व गृहमंत्री सुदन गुरूंग के खिलाफ जांच के लिए गठित समिति ने विभिन्न कार्यालयों को पत्र भेजकर विवरण मांगा है। आज इस जांच समिति की पहली बैठक में पहले दस्तावेज और जानकारी एकत्र करने तथा उसके बाद गुरूंग से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया है। समिति ने शेयर बोर्ड, जमीन खरीद से जुड़े मामले के लिए मालपोत कार्यालय और अस्वाभाविक लेनदेन से जुड़े आरोप के लिए बैंकों को पत्र भेजकर विवरण मांगा है। समिति आवश्यकता पड़ने पर अन्य कार्यालयों को भी पत्र भेज सकती है। मंत्री बनने के बाद संपत्ति विवरण सार्वजनिक होने के…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान को लेकर जारी चिंताओं के बीच दो दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल का भाव 106 डॉलर के पार पहुंच गई। आज कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.52 डॉलर यानी 1.45 फीसदी बढ़कर 106.54 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.53 डॉलर यानी 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 99.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों…

Read More

नवादा। बिहार के नवादा जिले में आईआईटी छात्र धनराज की संदिग्ध मौत को लेकर गुरुवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। ककोलत पहाड़ स्थित अमझौर कुंड में डूबने से हुई मौत को परिजनों ने हत्या करार देते हुए नवादा समाहरणालय और प्रजातंत्र चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले को दबाने और आरोपियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया। मृतक छात्र के पिता और सीआरपीएफ जवान हेमंत राज ने बताया कि उन्हें असम में ड्यूटी के दौरान बेटे की मौत की सूचना मिली। इसके बाद वह नवादा पहुंचे, जहां करीब 36 घंटे की मशक्कत के बाद धनराज…

Read More

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर-1 से पांच मासूम बच्चियों के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी बच्चियों की उम्र करीब 8 से 10 वर्ष बताई जा रही है और वे आपस में गहरी सहेलियां थीं। परिजनों के मुताबिक बुधवार देर रात करीब 11 बजे के बाद से बच्चियां रहस्यमय तरीके से गायब हैं। लापता बच्चियों में पल्लवी, गंगा और श्वेता समेत अन्य बच्चियां शामिल हैं। परिवार वालों का आरोप है कि रात में ही…

Read More

किशनगंज। बिहार में किशनगंज शहर के सदर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला रेलवे फाटक स्थित चौहान बस्ती में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गयी जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हो गया, जबकि दो पुलिस पदाधिकारी भी जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल अपराधी की पहचान कटिहार जिले के रौतारा निवासी पवन कुमार उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। उसे पैर में गोली लगी है। वहीं सदर थाना के अवर निरीक्षक नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। डीआईओ…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को एक साथ 27 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों ने बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस भी पुलिस को सौंपे हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 25 और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सदस्य शामिल हैं। इनमें आठ पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी के खिलाफ कुल 426 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इन्होंने आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा है। इनमें लाइट मशीन गन (एलएमजी), 5 इंसास…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में जिले के गुवा,मंझारी,चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। अभियान के दौरान कुल नौ मामले दर्ज किए गए हैं। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। उत्पाद विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुवा थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी, बड़ाजामदा और कल्याण…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पुलिस ने मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा रोड स्थित कालीघाट के समीप से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। स्थानीय निवासी अनंत वर्मा, सुनील आनंद, संतोष सिंह, राजू पाजी सहित अन्य लोगों ने बताया कि सुबह कुछ लोग घाट की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी के किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। लोगों ने जब पास जाकर देखा तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बाद तुरंत मानगो थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मानगो थाना पुलिस घटनास्थल…

Read More

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान और बलिदान को याद किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजीव गांधी के योगदान और राष्ट्र सेवा में उनके बलिदान को सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन करते हुए देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने…

Read More