Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वाराणसी से एक और आरोपित को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह चंद्रनाथ रथ की हत्या से जुड़े मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान विनय राय उर्फ पपम राय के रूप में हुई है, जिसे मंगलवार रात को हिरासत में लिया गया। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले के जमानी क्षेत्र का निवासी है, लेकिन पिछले कई वर्षों से वाराणसी में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। सीबीआई…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदर्श जीवन मूल्यों और शास्त्रों पर आधारित आचरण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सुव्यवस्थित मानकों से निर्देशित मानवीय व्यवहार व्यक्ति और समाज दोनों को प्रकाशमान करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए लिखा – “तस्माच्छास्त्रं प्रमाणं ते कार्याकार्यव्यवस्थितौ। ज्ञात्वा शास्त्रविधानोक्तं कर्म कर्तुमिहार्हसि।।” इस श्लोक का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति को यह तय करने के लिए कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं, शास्त्रों को मार्गदर्शक मानना चाहिए। शास्त्रों में बताए गए नियमों और सिद्धांतों को समझकर ही मनुष्य को…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीसी खंडूरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति ने दिवंगत नेता को याद करते हुए कहा कि मेजर जनरल बीसी खंडूरी एक असाधारण नेता, विशिष्ट सैनिक और अनुभवी प्रशासक थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कनेक्टिविटी सुधारने में खंडूरी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उपराष्ट्रपति के अनुसार, उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और विकासोन्मुख सोच देश के विकास…

Read More

रायबरेली। लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वैचारिक संगठनों ने मिलकर संविधान को खत्म कर दिया है। हर जगह इनके वैचारिक संगठन के लोगों ने कब्जा कर रखा है। अब संविधान को बचाने की जिम्मेदारी आप सब की है। राहुल गांधी अपने उप्र दाैरे के दूसरे दिन बुधवार को यहां लोधवारी में शहीद वीरा पासी की प्रतिमा के लोकार्पण के बाद आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्द भी बोले। राहुल गांधी ने कहा कि देश…

Read More

हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और सैन्य परंपराओं के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर वर्ग के लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बुधवार काे मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का पार्थिव शरीर हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित गंगा घाट पर पहुंचा। यहां सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत नेता को अंतिम सलामी दी। इसके बाद उनके पुत्र मनीष…

Read More

पटना। बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को विकास भवन, पटना में खेल विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में खेल विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया गया। खेल मंत्री ने निर्देश दिया कि विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में निरंतरता बनी रहे तथा विभागीय कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें। मंत्री ने एकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों को राज्य की खेल प्रतिभाओं के विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाले से जुड़े धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में आए अधिशाषी अभियंता सिद्धांत कुमार ने बुधवार को रांची सिविल कोर्ट स्थित पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के तुरंत बाद अदालत ने उन्हें राहत देते हुए सशर्त जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने जमानत देते हुए शर्तें लागू कीं, जिनमें एक लाख रुपये का निजी मुचलका, पासपोर्ट जमा करना तथा अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश से बाहर न जाने का…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले की अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं और केमिस्ट समुदाय ने ऑनलाइन दवा बिक्री, नकली दवाओं तथा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन की ओर से केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि जीएसआर 817 (ई) एवं जीएसआर 220 (ई) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। केमिस्टों ने आरोप लगाया कि इन…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील प्लांट परिसर में मंगलवार रात चोरी की एक बड़ी कोशिश को सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते विफल कर दिया। टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण तीन युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है किआरोपित कंपनी के कीमती सामान की चोरी की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। प्लांट परिसर में नियमित निगरानी और गश्ती के दौरान सिक्योरिटी टीम की नजर तीन संदिग्ध युवकों पर पड़ी। पूछताछ…

Read More

पांच साल में 190 करोड़ का चालान बकाया, मैनुअल वसूली बनी बड़ी चुनौती रांची। राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े शहरों की तर्ज पर अब ‘इ-डिटेक्शन सिस्टम’ लगाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। रांची ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस आधुनिक सिस्टम को इंस्टॉल करने के लिए परिवहन विभाग को एक औपचारिक प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर विभाग ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस तकनीक के आने से मैनुअल चेकिंग की मुश्किलें खत्म होंगी और चालान काटने तथा उसकी वसूली…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने दक्षिण रेलवे के अरक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना (68 किमी) को 993 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य चेन्नई उपनगरीय रेल नेटवर्क में भीड़भाड़ कम करना, यात्री सुविधाओं में सुधार करना और माल परिवहन को मजबूत बनाना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह परियोजना चेन्नई के व्यस्त उपनगरीय रेल नेटवर्क पर भीड़ कम करने, ट्रेनों की समयपालन क्षमता बढ़ाने और परिचालन दक्षता में सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई को भी मजबूती मिलेगी तथा सीमेंट, ऑटोमोबाइल, अनाज, लोहा और इस्पात जैसी प्रमुख वस्तुओं के…

Read More