रांची। रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र स्थित एक ऑटोमोबाइल दुकान और एक फाइनेंस कंपनी में शुक्रवार को सुबह भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि पल भर में लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक आग पहले ऑटोमोबाइल दुकान में लगी थी, जिसके बाद यह तेजी से बगल में स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय तक पहुंच गयी। आग ने फाइनेंस कंपनी को भी पूरी तरह से नष्ट कर दिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग स्थानीय लोगों ने आग को देख कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने तुरंत अग्निशामक…
Author: shivam kumar
कहा-ना जेल जाने से डरते हैं, ना गोलियों से, ये बिरसा मुंडा की धरती है विजयी होते रहेंगे -बेइमानों ने मुझे कुत्ता-बिल्ली की तरह लुका छिपी करने पर मजबूर कर दिया बोकारो। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो के ललपनिया में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो साल तक कोरोना ने हमको परेशान किया। अगल-बगल के राज्य में अफरा-तफरी का माहौल था। लेकिन झारखंड जैसा पिछड़ा राज्य में हमने महसूस भी नहीं होने दिया कि कोरोना कैसे आया और कैसे गया। हमने दो मंत्री को खो दिया। दो साल…
रांची। रांची-केंद्रीय उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि प्याज के दाम को नियंत्रित रखने के लिए केंद्र सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। बढ़ते हुए मूल्य पर नियंत्रण के लिए बफर स्टॉक के प्याज को सस्ती दरों पर प्याज बेचने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में रांची सहित आधा दर्जन बड़े शहरों में 35 रुपये प्रतिकिलो प्याज की बिक्री शुरू की गयी है। झारखंड की राजधानी रांची में नेफेड और एनसीसीएफ की तरफ से आठ स्थल चिन्हित किये गए हैं। यहां मोबाइल वैन लगाकर रियायती दरों पर प्याज की बिक्री शुरू की गयी है।…
रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की पहल से 10 सितंबर से राज्य के 21 जिलों में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम में अपनी शिकायतें दर्ज करायीं, जिनका तुरंत हल भी किया गया। लेकिन इनमें अधिकतर शिकायतें पुलिस के प्रति नाराजगी को लेकर हैं। ऐसे में अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन समस्याओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम को लोगों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन यह कार्यक्रम तभी सफल होगा, जब लोगों की शिकायतों का समाधान…
साहिबगंज। उत्पाद सिपाही भर्ती में शुक्रवार को 14 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गयी है। इनमें साहिबगंज जिले में छह अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हुई। वहीं गिरिडीह जिले में आठ अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हो गयी है। सभी अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि इसके पहले कुल 16 अभ्यर्थियों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद झारखंड सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की बहाली कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी थी। हालांकि तैयारी का जायजा लेने के बाद फिर से उत्पाद सिपाही भर्ती शुरू हुई है। उत्पाद…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। हेमंत सोरेन ने अपनी एक और महत्वाकांक्षी योजना जमीन पर उतारते हुए न सिर्फ अगस्त से 200 यूनिट फ्री बिजली स्कीम को लागू कर दिया है, बल्कि 12 अगस्त तक राज्य में 200 यूनिट फ्री बिजली से आच्छादित 38 लाख से अधिक उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल माफ कर दिया है। बता दें कि राज्य में कुल 52 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 39,44,389 लाख कंज्यूमर 200 यूनिट फ्री बिजली स्कीम में शामिल हैं। झारखंड के 38 लाख 41 हजार 881 बिजली उपभोक्ताओं का…
रांची। लैब असिस्टेंट नियुक्ति मामले में झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई में हाइकोर्ट ने जेएसएससी को उन आठ प्रार्थियों के लिए पोस्ट रिजर्व रखने का आदेश दिया है, जिन्होंने याचिका दाखिल की है। बता दें कि इस संबंध में दिव्यांशु राज और अन्य की ओर से याचिका दाखिल की गयी थी। दरअसल कुछ समय पहले जेएसएससी ने लैब असिस्टेंट के पद के लिए नियुक्ति निकाली थी। नियुक्ति ने लिए जारी विज्ञापन में जो शर्तें थीं, वो नियुक्ति नियमावली से अलग थीं। इसी के खिलाफ आठ प्रार्थियों ने हाइकोर्ट में शिकायत दर्ज करायी थी। हाइकोर्ट के वरीय अधिवक्ता…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बिजली विभाग ने तीन अफसरों की प्रतिनियुक्ति की है। ऊर्जा विभाग, विद्युत निरीक्षणालय रांची सर्कल ने विद्युत निरीक्षक प्रफूल कुमार गुप्ता, सहायक विद्युत निरीक्षक शैलजानंद प्रकाश और अजय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की है। तीनों अधिकारी जमशेदपुर के गोपाल मैदान में बिजली व्यवस्था देखेंगे। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश के तहत बिजली व्यवस्था को संचालित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रोड शो भी करेंगे। वे लगभग 21…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची दौरा 19 और 20 सितंबर को प्रस्तावित है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची डीसी के निर्देश पर रांची में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। राष्ट्रपति के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन और कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पूर्णत: वर्जित रहेगा। सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत इलाके में नो फ्लाई जोन के अलावा अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए नो ड्रोन जोन घोषित किया है। ये निषेधाज्ञा 19 और 20 सितंबर को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे…
लखनऊ। प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) के चार अधिकारियों का तबादला शुक्रवार को हुआ है। तबादलों के दौर में बलवन्त कुमार चौधरी को अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) गाजीपुर से अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अयोध्या बनाया गया है। उनकी जगह पर अतुल कुमार सोनकर को अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) गाजीपुर भेजा गया है। शिव ठाकुर को पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात से पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर और पुलिस मुख्यालय में तैनात जिलाजीत की नवीन तैनाती पुलिस उपाधीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ में की गई है।
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टरों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। राज्य सरकार से गुरुवार को प्रस्तावित वार्ता शुरू होने से पहले ही खत्म होने के बाद अब हड़ताली डॉक्टरों ने ई-मेल भेजकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी इस ई-मेल की प्रति भेजी है। हालांकि, राष्ट्रपति भवन से अभी कोई जवाब नहीं मिला है। जूनियर डॉक्टरों ने भारी बारिश के बावजूद स्वास्थ्य भवन के सामने अपने…
