पूर्वी चंपारण। जिले में फर्जी डिग्री पर शिक्षक बने लोगों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। निगरानी विभाग ने एक बार फिर चार फर्जी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। इनमें से तीन शिक्षक पिपराकोठी और एक शिक्षिका तुरकौलिया की है। जानकारी के अनुसार निगरानी विभाग ने फर्जी शिक्षको के विरूद्ध इस साल की तीसरी प्राथमिकी है। जिसमे 14 शिक्षको के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। ये सभी शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्रों (डिग्री) के आधार पर नियुक्त हुए थे। निगरानी डीएसपी ने शुक्रवार को पिपराकोठी थाना में एनपीएस पासवान टोली में कार्यरत शिक्षिका सपना कुमारी, यूएमएस हथियाही में…
Author: shivam kumar
भागलपुर। भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का शुक्रवार को ट्रायल रन हुआ। आज पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस भागलपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई। उल्लेखनीय हो कि आगामी 15 सितंबर को वंदे भारत ट्रेन का भागलपुर रेलवे स्टेशन से उद्घाटन किया जायेगा। वहीं उद्घाटन से पहले इस ट्रेन का शुक्रवार को ट्रायल रन हुआ, जिसके लिए शुक्रवार की सुबह ट्रेन को भागलपुर रेलवे स्टेशन लाया गया। उद्घाटन के दिन के लिए भागलपुर से हावड़ा के लिए ट्रेन के लिए समय सारणी जारी कर दिया गया है। उद्घाटन के दिन यह ट्रेन भागलपुर से हावड़ा के लिए सुबह 11 बजे रवाना होगी।…
बेतिया। संस्कार भारती द्वारा पूरे बिहार में एक साथ विभिन्न भाषाई क्षेत्रों के आधार पर आयोजित किए जा रहे कला उत्सव की श्रृंखला में बेतिया शहर में भोजपुरी कला उत्सव का आयोजन 14 और 15 सितम्बर को किया जा रहा है। यह उत्सव पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में अवस्थित शुभारंभ उत्सव भवन (बेतिया सरिसवा रोड) में संपन्न होगा। इस उत्सव में पश्चिमी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी झारखंड, और नेपाल के तराई क्षेत्रों से कुल 500 से अधिक पंजीकृत प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो भोजपुरी भाषी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। भोजपुरी कला उत्सव भोजपुरी बोलने वाले विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में सशर्त जमानत दे दी है। इस मामले पर अब भाजपा की प्रतिक्रिया आई है। भाजपा ने कहा कि जेल वाला मुख्यमंत्री अब बेल वाला मुख्यमंत्री बन गया है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर दो केस चल रहे हैं। सीबीआइ केस में आज सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आया है। दूसरा केस ईडी का है। ईडी वाले मामले में 12 जुलाई को मिली जमानत में कंडीशन बी में लिखा गया है…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आयेंगे। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। साथ ही गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा। प्रधानमंत्री झारखंड में लगभग छह घंटे रहेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। साथ ही 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे…
14 सितंबर 1959 की रात लूना-2, बारह हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चांद की सतह से टकराया। इतनी भीषण गति से टकराने से लूना-2 पूरी तरह नष्ट हो गया। सोवियत संघ के लिए ये बड़ा झटका था लेकिन चांद की सतह को छूने की कामयाबी फिर भी बड़ी थी। दरअसल, दुनिया का सबसे पहला अंतरिक्ष यान लूना-2 था, जिसने चांद की सतह को छुआ। इसे लुनिक-2 भी कहा जाता है। सोवियत संघ ने फर्स्ट मून लैंडिंग मिशन के तहत लूना-2 अंतरिक्ष यान को 12 सितंबर 1959 को लॉन्च किया था। सोवियत संघ ने लंबे समय से चल रहे अपने…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने करम पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्हाेंने शुक्रवार काे कहा कि भाई बहन का पर्व समस्त झारखंड वासियों के लिए मंगलमय हो। मरांडी ने कहा कि भाई बहन का यह पर्व झारखंड के आदिवासी मूलवासी समाज का महत्वपूर्ण उत्सव है। यह प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है। उन्हाेंने कहा कि करम पर्व हर घर में खुशियों का सौगात लेकर आए।
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म व हत्या के विरोध में धरना दे रहे जूनियर डॉक्टरों पर राज्य सरकार ने दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने से 29 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के आश्रित को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। मुख्यमंत्री ममता ने एक्स पोस्ट में कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने से 29 लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य को बेशकीमती जानों का नुकसान हुआ है। यह…
विशेष 21 सितंबर को दुमका में अमित शाह फूंकेंगे विधानसभा चुनाव का बिगुल सत्ता पक्ष भी लगातार बहा रहा है पसीना, खुद हेमंत ने संभाल रखी है कमान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। विधानसभा चुनाव के दरवाजे पर खड़े झारखंड की राजनीति का केंद्र माना जानेवाला संथाल परगना इस बार भी कांटे के चुनावी मुकाबले के लिए तैयार होता दिखने लगा है। वैसे भी झारखंड की सियासत में संथाल परगना की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। यह इलाका न केवल विद्रोहों और आंदोलनों का गवाह रहा है, बल्कि यहां की फिजाओं में…
रांची। सस्पेंड आइएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर रांची (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में 19 सितंबर को सुनवाई होगी। शुक्रवार की सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से बहस के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 19 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। इडी ने 5 मई 2022 को पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद इडी ने पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों से हुई पूछताछ में इडी को बेहिसाब पैसे और अन्य जगहों पर इन्वेस्टमेंट के बारे…
आजाद सिपाही संचाददाता हजारीबाग। झुमरी तिलैया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरी तिलैया से 2012 में पास आउट छात्रा अलंकृता साक्षी का चयन देश की सबसे बड़ी कंपनी गूगल में इंजीनियर के रूप में हुआ है। फिलहाल अलंकृता विदेश में है। अलंकृता को 60 लाख सालाना पैकेज पर गूगल ने जॉब पर रखा है। वह मूलत: बिहार के भागलपुर की रहनेवाली है और झुमरी तिलैया में उसने अपने नाना-नानी के साथ रह कर सेक्रेड हार्ट स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। उसकी मां रेखा मिश्रा शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। जानकारी के अनुसार अलंकृता साक्षी ने…
