Author: shivam kumar

खूंटी। तोरपा रोड, खूंटी टोली स्थित जेआइआइटी एकेडमी कम्प्यूटर सेंटर में रविवार को छह माह का डिप्लोमा कम्प्यूटर कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों के बीच दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस संबंध में संचालक बिरेंद्र नाग ने बताया कि यहां न्यूनतम शुल्क में डिप्लोमा कोर्स के बाद विद्यार्थियों के लिए और भी कई कोर्स हैं जैसे एक वर्ष का एडवांस डिप्लोमा कोर्स, डीटीपी, प्रोग्रामिंग, कार्यालय कार्य से संबंधित, इंटरनेट, कार्यालय सहायक कोर्स, हिन्दी-अंग्रेजी टाइपिंग, फोटोशोप, टैली आदि। जो विद्यार्थी आगे का कोर्स करेंगे, उन्हें फीस में विशेष छूट दी जाएगी और विद्यार्थियों…

Read More

धनबाद। भगवान बिरसा मुंडा की 124वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को…

Read More

लातेहार। लातेहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच किलोग्राम 600 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अफीम तस्कर राजकुमार उरांव चतरा जिले के लावालॉन्ग का रहने वाला है। बरामद अफीम की कीमत लगभग 10 लाख रुपए मानी जा रही है। रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए लातेहार के डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अफीम तस्कर अवैध अफीम की तस्करी के लिए चंदवा की ओर आने वाले हैं। सूचना के बाद एसपी के द्वारा अफीम तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एक…

Read More

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने शुक्रवार रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुदामडीह थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। तीनों जब्त ट्रैक्टर को अंचल अधिकारी झरिया ने सुदामडीह थाना को सुपुर्द कर दिया। वहीं बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेमको मोड़ के पास जिला खनन पदाधिकारी तथा खान निरीक्षक ने अवैध बालू का परिवहन करते…

Read More

हजारीबाग। भगवान बिरसा मुंडा के 124वीं शहादत दिवस के अवसर पर उपायुक्त नैंसी सहाय ने अपने आवास में धरती आबा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा की शहादत हम सब के लिए प्रेरणा के समान है। हम झारखंडवासियों को उनपर गर्व है। उन्होंने 25 वर्ष की अल्पायु में देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दे दी। उनके कुशल नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत उस समय के ताकतवर सामंतों और अग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया। जिला प्रशासन द्वारा भी पुराना बस स्टैंड अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा की…

Read More