Author: shivam kumar

रांची। रिम्स के सीटीवीएस विभाग के चिकित्सकों की ओर से सफल बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बायपास सर्जरी किया गया। रिम्स के पीआरओ डॉ.राजीव रंजन ने गुरुवार को बताया कि बिहार के औरंगाबाद से कार्डियक इमरजेंसी से आये इस मरीज़ को पिछले कुछ दिनों से सीने में दर्द की परेशानी हो रही थी। जांच में तीव्र हृदयघात (एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम) का ज्ञात हुआ। कोरोनरी एंजियोग्राम करने पर ट्रिपल वेसल कोरोनरी आर्टरी बीमारी की जानकारी प्राप्त हुई। मरीज़ की स्थिति को देखते हुए पहले दवाओं के माध्यम से उसे स्थिर किया गया और सीएबीजी की योजना बनाई गयी। मरीज़ का सफलतापूर्वक बीटिंग…

Read More

पलामू। जिले के चौनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मुहल्ला के चिश्तीनगर के एक घर में बीती रात आग लग गई, जिससे करीब 7 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस आगजनी में पांच लाख के टेंट हाउस के समान तथा दो लाख के घरेलू सामान जलकर खाक हो गए हैं। इस घटना से पीड़ित परिवार को काफी झटका लगा है और मुआवजा के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। ​पीड़ित परिवार ने इलाके के नशेड़ियों पर आग लगा देने की आशंका जताई है। घटना शहजाद अंसारी के घर में हुई।…

Read More

गोड्डा। गोड्डा में चुनावी सभा को संबेधित करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झोपड़ी में रहने वाले हर परिवार को बीजेपी-एनडीए सरकार पक्का घर देगी। ये मोदी की गारंटी है। झारखंड में गरीब को पक्का घर भी मिलेगा, उसमें पानी का नल भी मिलेगा और मुफ्त गैस कनेक्शन भी मिलेगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि हम भाजपा आपका बिजली का बिल जीरो करने वाली है। हम हर घर को 75 हजार से 80 हजार रुपये सोलर पैनल लगाने के लिए देंगे। उससे जो बिजली पैदा होगी, उसमें से आपकी बिजली जीरो बिल वाली होगी और जो…

Read More

रांची। झारखंड में इंडी गठबंधन दोबारा सरकार बनायेगी। यह बात बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कही। उन्होंने कहा कि छठे झारखंड विधानसभा के गठन के लिए बुधवार को प्रथम चरण के 43 सीटों पर झारखंड के मूलवासी ने स्पष्ट जनादेश एवं आशीर्वाद देकर यह स्पष्ट कर दिया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दोबारा दो तिहाई बहुमत के साथ झामुमो, राजद, कांग्रेस, माले सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने सभी संकल्पित निर्णयों को क्रियान्वित करेंगे। खास कर रांची, हटिया, जमशेदपुर, आदित्यपुर, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, चांडिल, मानगो, जुगसलाई, घाटशीला,…

Read More

धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कोयलांचल धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के महुदा और निरसा के अलावा सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। सिन्दरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर हवाई पट्टी पर इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के उम्मीदवार चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। संप्रदाय फैलाने वालों को खदेड़ने का संकल्प लिया है। झारखंड अलग होने के बाद 20 वर्षो तक इन्ही व्यापारियों (भाजपा) ने राज्य में शासन किया और झारखंड को…

Read More

विशेष अर्जुन के चुनावी मैनेजमेंट और चंपाई की राजनीतिक चाल पर पार्टी को भरोसा मधु कोड़ा और रघुवर दास के सामने भी अपना प्रभाव साबित करने की चुनौती आसन्न चुनावी प्रदर्शन तय करेगा कि किसकी गोटी होगी लाल नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कोल्हान, जिसे झारखंड की राजनीति का इंजन कहा जाता है, इस बार कांटे के मुकाबले का गवाह बननेवाला है। इस राज्य को चार मुख्यमंत्री देनेवाला कोल्हान प्रमंडल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए किसी बुरे सपने जैसा था, क्योंकि यहां की 14 सीटों में से उसे किसी भी…

Read More

लखीमपुर खीरी। सिटी माण्टेसरी इण्टर कॉलेज में हो रहे इण्टर हाउट स्पोर्ट्स इवेंट ‘बिगुल 2.0’ ‘ए बैटल ऑफ टैलेन्ट’ की श्रृंखला में आज चौथे दिन हायर जूनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के मध्य ऑक्टोपस रेस, लम्बी कूद, स्लो साइकिल रेस, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें ड्रीम हाउस का दबदबा रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निदेशक नितीश खन्ना, खेल प्रशिक्षक रमेश चन्द्र गुप्ता, पंकज राजवंशी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के चौथे दिवस हिन्दी माध्यम में सरदार पटेल हाउस विनर रहा व अब्दुल कलाम हाउस रनर रहा। वहीं अंग्रेजी माध्यम में ड्रीम हाउस विनर व विजन हाउस रनर रहा। हिन्दी…

Read More

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव अनिल कुमार ने 6 और 7 नवंबर को श्रीलंका के कोलंबो में हुई फीफा वित्तीय प्रशासन कार्यशाला में भाग लेने को शानदार अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सदस्य संघों के वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने और मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित होंगे। एआईएफएफ की ओर से बुधवार को जारी बयान में अनिल कुमार ने कहा कि फीफा वित्तीय प्रशासन कार्यशाला में भाग लेना एक अमूल्य अनुभव रहा है। वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सर्वोत्तम प्रथाओं पर साझा की गई अंतर्दृष्टि हमारे प्रशासन ढांचे को…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेदबाज शाहीन शाह अफरीदी फिर दुनिया के नंबर वन एकदिवसीय गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी पुरुष एकदिवसीय गेंदबाज रैंकिंग में अफरीदी ने नंबर वन स्थान हासिल कर लिया है। हाल ही में पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के कारण अफरीदी ने 50 ओवर के क्रिकेट में शीर्ष गेंदबाज के रूप में अपना स्थान पुनः प्राप्त कर किया। उन्होंने तीन मैचों में 12.62 की औसत से आठ विकेट लिए थे। अफरीदी तीन पायदान ऊपर चढ़ गए हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (दो…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका में संसदीय चुनाव-2024 की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसमें तरजीही मतों के जरिए 196 प्रतिनिधियों और राष्ट्रीय सूची से 29 प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा, ताकि नई 10वीं संसद के लिए 225 प्रतिनिधियों का चयन किया जा सके। इस बार 17.1 मिलियन मतदाता 22 बहु-सीट निर्वाचन क्षेत्रों में मताधिकार करने के पात्र हैं। नई संसद की पहली बैठक 21 नवंबर को आहूत की जा सकती है। राजधानी कोलंबो स्थित डीएस सेनानायके कॉलेज से आज मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में मतदान केंद्रों के लिए रवाना…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कई शहरों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से डरे लोग इमारतें खाली कर बाहर खुले में निकल गए। भूकंप के झटके पेशावर से लेकर राजधानी इस्लामाबाद में तक महसूस किए गए। हालांकि अभी तक कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है। डॉन न्यूज के अनुसार, अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में भूकंप के झटके के बाद आज खैबर पख्तूनख्वा और इस्लामाबाद के विभिन्न शहरों में झटके महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.1 थी, जबकि पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने रिक्टर स्केल पर…

Read More