नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इतिहास में पहली बार कश्मीरी गेट स्थित यमुना नदी के वासुदेव घाट पर बुधवार को दिल्ली दीपोत्सव-2024 का आयोजन किया गया। घाट को 3.51 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाया गया। आयोजन में रोशनी और आस्था का अद्भुत संगम दृष्टिगोचर हुआ। लेजर एवं ड्रोन शो ने इसकी भव्यता में चार चांद लगा दिए। देव दीपावली, गुरु पर्व और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना के मार्गदर्शन में दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इसका आयोजन किया। सक्सेना ने दीया प्रज्ज्वलित कर यमुना नदी में प्रवाहित किया। इस…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। आज विश्व मधुमेह दिवस है। इस दिन मधुमेह के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस बीमारी की रोकथाम, शीघ्र पता लगाने और प्रभावी प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने एक्स पर साझा किए अपने संदेश में कहा कि इस दिन हर साल एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती के रूप में मधुमेह के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करते हैं, जो रोकथाम, शीघ्र पता लगाने और प्रभावी प्रबंधन में मजबूत प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि मधुमेह को रोका जा सकता है…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स में आज 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का आगाज होगा। यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा। मेले का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्याेगमंत्री पीयूष गोयल करेंगे। इस मेले में 14 से 18 नवंबर तक सिर्फ बिजनेस वर्ग के लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। 19 नवंबर से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार मेले में देश के सभी राज्यों के स्टॉल्स के साथ-साथ कुछ विदेशी स्टॉल्स भी शामिल किए गए हैं। आम जनता के लिए व्यापार मेला 19 से 27 नवंबर तक सुबह…
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू भी वायु प्रदूषण की चपेट में आ गया है। वायु प्रदूषण के कारण पूरे शहर में धुंध छाई हुई है। कई वर्षों के बाद काठमांडू में इस तरह का वायु प्रदूषण देखने को मिला है। वायु प्रदूषण की मात्रा इतनी अधिक बढ़ गई है कि काठमांडू दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में छठे स्थान पर आ गया है। आईक्यू एयर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक काठमांडू में वायु प्रदूषण का स्तर 170 एक्यूआई के पार हो गया है। आईक्यू एयर के मुताबिक आज सुबह 11 बजे तक काठमांडू में वायु प्रदूषण का असर खतरनाक स्तर…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों को खुफिया आधारित आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और उत्तरी वजीरिस्तान में अलग-अलग मुठभेड़ में 12 आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में छह आतंकवादियों के जख्मी होने का भी दावा किया गया। एआरवाई न्यूज चैनल की आज की खबर में यह जानकारी पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से दी गई है। आईएसपीआर के अनुसार, सुरक्षाबलों को यह सफलता बुधवार को मिली। 12-13 नवंबर को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर उत्तरी वजीरिस्तान जिले के सामान्य क्षेत्र मीरान शाह…
क्वेटा (बलूचिस्तान)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सशस्त्र हथियारबंद लोग तीन मजदूरों को उठा ले गए। 24 घंटे पहले हुई इस वारदात की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे डुकी जिले के कोयला खदान क्षेत्र में दहशत है। जाते-जाते इन लोगों ने सड़क निर्माण के लिए एकत्र मशीनरी को आग के हवाले कर दिया। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बुधवार को डुकी जिले में एक सड़क निर्माण कंपनी के शिविर पर हमला किया। मशीनरी में आग लगा दी और साइट पर काम कर रहे तीन मजदूरों का अपहरण कर लिया।…
– एलआईसी, अडाणी ग्रीन समेत सभी 45 शेयरों में 29 से होगी ट्रेडिंग नई दिल्ली। फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग सेगमेंट में 45 नए शेयरों को एनएसई की हरी झंडी के बाद एंट्री मिल गई है। ये शेयर इसी महीने 29 तारीख से फ्यूचर एंड ऑप्शंस कांट्रैक्ट्स के तहत ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की तरफ से 30 अगस्त को जारी सर्कुलर के तहत निर्धारित की गई चयन प्रक्रिया के आधार पर इन 45 कंपनियों के शेयरों को फ्यूचर एंड ऑप्शंस कांट्रैक्ट्स के तहत ट्रेडिंग के लिए चुना…
नई दिल्ली। हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के शेयरों ने आज लिस्टिंग के जरिए घरेलू शेयर बाजार में दस्तक दी। कंपनी के शेयर लगभग 7 प्रतिशत प्रीमियर के साथ एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हुए। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 74 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर 78.50 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 78.14 रुपये के स्तर पर इसकी लिस्टिंग हुई। स्टॉक मार्केट में लिस्ट होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर 7 की मजबूती के साथ 81 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज दिन के पहले सत्र में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने रिकवरी करके हरे निशान में जगह बना ली, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से शेयर बाजार ने वापस लाल निशान में गोता लगा दिया। दिन के पहले सत्र का कारोबार खत्म होने तक यानी दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज लगातार छठे दिन गिरावट आई है। आज सोना 400 रुपये से लेकर 450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 76,990 रुपये से लेकर 76,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 70,500 रुपये से लेकर 70,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के भाव में…
