Author: shivam kumar

रांची। नगड़ी सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर नारो बाजार टांड के समीप छापेमारी कर अवैध तरीके से ले जाया जा रहे बालू लदे पांच हाईवा को जब्त किया है। इसके बाद जब्त हाईवा को नगड़ी थाना को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगड़ी सीओ को सूचना मिली थी कि बगैर चालान के बालू की ढुलाई हो रही है। सूचना मिलते ही नगड़ी सीओ नगड़ी थाना की मदद से नारो बाजार टांड में बालू लदे हाईवा का इंतजार करने लगे। जैसे ही बालू से लदे हाईवा पर नजर पड़ी हाईवा को रुकवाया…

Read More

रांची। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 44 लावारिश शवों का सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया। संस्था के सदस्यों ने दाह संस्कार से पूर्व मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। फिर सभी शवों को मुखाग्नि दी। नौ सालों से लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर रही संस्था कई दिनों से इन शवों के दाह संस्कार की तैयारी कर रही थी। रिम्स में कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद मोर्चरी में पड़े सभी शवों को ट्रैक्टर से जुमार नदी तट पर लाया गया। इनमें से कई शव गल गये थे। इसलिए उन…

Read More

रांची। रांची के गाड़ी खाना चौक स्थित शक्तिस्रोत संघ दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष सोने की लंका का पंडाल का निर्माण करा रही है। पंडाल में मां दुर्गा अन्य देवी- देवताओं के साथ बिराजेगी। दर्शनार्थी मां के दर्शन के साथ लंका की अशोक वाटिका में माता सीता और संकट मोचन हनुमान की पहली मुलाकात सहित अन्य दृश्यों का भी अवलोकन करेंगे। इसे बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के कारीगर लगे हुए हैं। पूजा पंडाल 60 फीट लंबा, 60 फीट चौड़ा और 40 फीट ऊंचा होगा। साथ ही आकर्षक लाइट लोगों को अपने और आकर्षित करेंगे। समिति के अध्यक्ष आकाश सिंह…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग-गया मार्ग पर रविवार को चौपारण की दनुआ घाटी में एक-एक कर पांच गाड़ियों की भीषण भिड़ंत में दाे लाेगाें की माैत हाे गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को टक्कर मारी। इसके बाद टेंपाे एक खाई में जा गिरी। इसी दौरान ट्रक के पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार भी हादसे की चपेट में आ गई। यह की ट्रक से टकरा गई। तभी पीछे से आ रही एक दूसरे ट्रक ने कार…

Read More

नेपाल पुलिस से जांच करने को कहा काठमांडू। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन इंटरपोल ने आईएसआईएस से जुड़े तीन संदिग्ध नेपाली नागरिकों का स्केच जारी करते हुए इनकी गतिविधियों की जांच करने के लिए नेपाल पुलिस को पत्र लिखा है। इंटरपोल के स्केच और दिए गए अन्य विवरण में नेपाल पुलिस के एक अधिकारी का भी नाम होने से मामला और गंभीर हो गया है। सिंगापुर स्थित इंटरपोल के नेशनल सेंटर ब्यूरो ने पत्र में नेपाल पुलिस की इंटरपोल शाखा को तीन नेपाली नागरिकों के आईएसआईएस की आर्थिक गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी दी है। इसके मुताबिक इन तीनों ने लगातार खाड़ी देशों का दौरा किया…

Read More

कोडरमा। जिले के चाराडीह स्थित झुमरी तालाब से रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो बरवाडीह निवासी पप्पू कुमार (32) के रूप में हुई है। मामले की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि दाे दिन पहले मृतक का पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी के मायके वाले उसे अपने साथ ले गए थे। इसके बाद पप्पू पत्नी को लाने अपने ससुराल डोमचांच गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनके भाई के साथ मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल,…

Read More

लोहरदगा। कुड़ू एवं कैरो प्रखंड में रविवार का 22 हाथियों का झुंड कुंदों जंगल में डेरा जमाए हुए है। बताया जाता है कि शुक्रवार को हाथियों का झुंड कुंदों जंगल से निकलकर कुंदों गांव पहुंचा तथा सुरेश मुंडा, राजेश मुंडा व करीमन मुंडा के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। करीमन मुंडा के मकान को हाथियों के झुंड ने लगातार चौथी बार निशाना बनाया है। करीमन मुंडा का पुरा परिवार बेसहारा हो गया है तथा हाथियों के भय से दूसरे के मकान में शरण लेने को विवश है। इसके बाद रमेश मुंडा, मुकुंद मुंडा व विजय मुंडा के खेतों में लगी…

Read More

रांची। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रांची जिला के होमगार्ड जवानों की बैठक रविवार को धुर्वा गोल चक्कर स्थित मैदान में हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने रांची जिला के होमगार्ड जवानों से 22 सितंबर को धनबाद में होने वाले होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के महासम्मेलन में शामिल होने की अपील की। इस महासम्मेलन को लेकर काफी संख्या में होमगार्ड के जवान रांची से ट्रेन और निजी वाहन के माध्यम से धनबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More

पलामू। चेकिंग अभियान में लगी पलामू जिले की मेदिनीनगर सदर पुलिस को रविवार की अहले सुबह एक कंटेनर से कुचलने की कोशिश की गई। इस घटना में पुलिस दल बाल-बाल बच गया। इसके बाद पीछा कर की गई कार्रवाई में डालटनगंज-रांची मुख्य पथ पर चियांकी में हेरिटेज स्कूल के पास से पांच तस्करों को गिरफ्तार कर 43 गोवंश बरामद किया गया। सभी को रविवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार तस्करों में मंजूर अंसारी (35), साबिर अंसारी (30) दोनों सदपुर पाटन, अंसारी (42) एवं इम्तियाज अंसारी (30) दोनों बड़की पाल्हे पाटन एवं अब्दुल कादिर (42) गमहैत पाटन पलामू…

Read More

नई दिल्लीट। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने एमटेक ऑटो लिमिटेड और अन्य के खिलाफ कथित रूप से 27,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण “धोखाधड़ी” से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 5,115.31 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्ता की हैं। इडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत ये कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि इडी ने गुरुग्राम स्थित प्रमोटर एमटेक ग्रुप और अन्य के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 प्रावधानों के तहत 05 अगस्तल, 2024 को 5,115.31 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की संपत्तियों का खुलासा जारी है। अब बेलाघाटा और हातियारा में उनके नाम पर दो फ्लैट और एक विला का पता चला है। इससे पहले कैनिंग इलाके में उनके एक बंगले का पता चला था। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार न्यूटाउन के पास हातियारा स्थित नोपारा मलिक बागान में संदीप घोष के नाम पर एक तीन मंजिला विला है, जिसे ‘घोष विला’ कहा जाता है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक संदीप घोष के माता-पिता यहीं रहते थे। संदीप घोष की काली करतूतें उजागर होने के बाद से यह घर…

Read More