जम्मू,। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पलौड़ा टाप में जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज और संविधान के तहत यह पहला चुनाव है। शाह ने लोगों से कहा कि यह संयोग है कि भाजपा की पहली चुनावी रैली गणेश चतुर्थी के दिन शुरू हो रही है। आगामी चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। देश की आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के मतदाता तिरंगे के नीचे अपना वोट डालेंगे। उन्होंने…
Author: shivam kumar
गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मोक्ष धाम के रूप में चर्चित गया पहुंचे। यहां उन्होंने पितृपक्ष में लगने वाले मेले का जायजा लिया और प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विष्णुपद मंदिर तक वैकल्पिक पथ का भी लोकार्पण किया। सीएम नीतीश कुमार गया हवाई अड्डा से सीधे विष्णुपद मंदिर पहुंचे, जहां गर्भगृह में जाकर पूजा अर्चना की। यहां देवघाट से बाईपास पर बने नवनिर्मित वैकल्पिक पथ का उद्घाटन किया। बाईपास से बने इस वैकल्पिक पथ से श्रद्धालुओं को जाम से मुक्ति मिलेगी। श्रद्धालु अब बिना जाम में फंसे बाईपास से सीधा विष्णुपद मंदिर…
रांची। भाकपा के महासचिव डी राजा ने कहा कि झारखंड में मजबूत महागठबंधन की आवश्यकता है। राज्य में भाकपा गठबंधन के साथ मिलजुल करके चुनाव लड़ना चाहती है। राज्य सरकार को चाहिए कि सभी तरह के छोटे बड़ी पार्टियों को एक सूत्र में बांधकर एक मजबूत गठबंधन बने ताकि भाजपा को सत्ता मे आने से रोका जा सके। राजा शनिवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित भाकपा पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। लोग भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नाकार रहे हैं। 400…
रांची। राजधानी के बीआईटी ओपी क्षेत्र के मुख्य सड़क पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के चकुलिया निवासी अमल गोप के रुप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार होकर अमल गोप रांची की ओर आ रहा था। इसी क्रम में ऑटो के अंसतुलित होने पर अमल अचानक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वह अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव…
हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम के सफाई कर्मी मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने शनिवार को सफाई कर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। मुन्ना सिंह ने कहा कि आपकी मांग जायज है। साथ ही कहा कि नगर विकास मंत्री तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस बारे में बात कर आपकी समस्याओं को रखने का प्रयास करूंगा। उल्लेखनीय है कि नगर निगम कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर में कचरों का अंबार लगा हुआ है। शहर में बिना मास्क लगाए लोग नहीं निकल पा रहे हैं। फिर…
लोहरदगा। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर आज भंडरा प्रखंड के गडरपो पंचायत के धनामुन्जी खेल मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह बहुत ही बेहतर कार्यक्रम आमजनों के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें आम नागरिक आकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं और अपने जरूरत की योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, उसका निष्पादन किया जा रहा है। आप शिविर में आएं और अपना आवेदन समर्पित करें,…
रांची। केंद्रीय सरना समिति के सदस्यों ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने 14 सितंबर को रांची के हरमू स्थित अखड़ा में करमा पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री से मिलनेवालों में केंद्रीय सरना समिति, भारत के अध्यक्ष नारायण उरांव, उपाध्यक्ष हेमंत गाड़ी, संयुक्त सचिव पंकज टोप्पो, हरमू सरना समिति के अध्यक्ष विक्की कच्छप, केंद्रीय सदस्य लक्ष्मण तिर्की एवं समिति के सदस्य आश्रिती कच्छप, निशि कच्छप, रिमीन कच्छप, अर्शिता उरांव, कोमल उरांव, संजय उरांव, अनमोल खलखो, जयश्री उरांव, प्रवीण उरांव आदि शामिल…
रांची। जदयू प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक 9 सितंबर को होगी। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो करेंगे। इस संबंध में शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि प्रदेश जदयू के प्रभारी और बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, प्रदेश जदयू के सह प्रभारी और विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह, सह प्रभारी और बेलहर के विधायक मनोज यादव भी बैठक में शामिल होंगे। जदयू के सभी…
विशेष विधानसभा चुनाव से पहले इसकी काट खोज रही भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे से भाजपा नेताओं की बढ़ी उम्मीद नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। विधानसभा चुनाव के दरवाजे पर खड़े झारखंड में अब सब कुछ चुनावी लाभ-हानि की कसौटी पर कसा जाने लगा है। झारखंड के ढाई दशक के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका है, जब यहां के सियासी माहौल में इतनी तल्खी और आक्रामकता है। यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का चरम है। चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, हर कोई अपनी चाल सधे हुए अंदाज में चल रहा है और…
वैश्विक स्तर पर हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। 7 नवंबर 1965 को युनेस्को ने तय किया कि साक्षरता दर बढ़ाने के लिए दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। इसके अगले साल 8 सितंबर 1966 को पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। प्रतिवर्ष विश्व साक्षरता दिवस की खास थीम होती है। इस दिवस के जरिये शिक्षा के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाता है। साक्षरता न केवल लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद करती है बल्कि गरीबी मिटाने, जनसंख्या नियंत्रित करने, बाल मृत्युदर कम करने आदि में…
कोलकाता। कोलकाता स्थित आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हाउस स्टाफ की नियुक्ति में पिछले तीन वर्षों से हो रही धांधली का खुलासा सीबीआई ने किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी का दावा है कि 84 डॉक्टरों और हाउस स्टाफ की भर्ती में भ्रष्टाचार के प्रमाण मिले हैं। इस साल हाउस स्टाफ की नियुक्ति के लिए 13 सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी, जिसमें इंटरव्यू के बाद सभी सदस्यों के हस्ताक्षर आवश्यक थे। हालांकि, अंतिम हस्ताक्षर आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल और भ्रष्टाचार के मुख्य आरोपित संदीप घोष करते थे। सीबीआई ने अदालत को बताया है कि 2022 और…
