Author: shivam kumar

जोबा मांझी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा रांची। पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर से झामुमो विधायक जोबा मांझी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। सिंहभूम सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से मिलकर इस्तीफा सौंपा। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि सिंहभूम सीट से संसद सदस्य निर्वाचित होने की वजह से विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दिया जाना अपेक्षित है। इसलिए उन्होंने 13 जून को त्यागपत्र देते हुए तत्काल प्रभाव से स्वीकृत करने का आग्रह किया है। जोबा मांझी ने विधानसभा सदस्य के रूप में प्राप्त संरक्षण…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर का कार्य सितंबर 2024 तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया है। सोरेन गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ रांची के फ्लाई ओवरब्रिज और अन्य शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का एक बेहतर विकल्प है। इस फ्लाई ओवर निर्माण कार्य में किसी प्रकार से विलंब नही होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि रांची शहरवासियों को जल्द से…

Read More

रांची। एक सीआरपीएफ जवान जनवरी 2023 से लापता है। इसको लेकर राजभवन के पास जवान का परिवार धरने पर बैठा है और इंसाफ की मांग कर रहा है। बता दें कि चाइबासा के कोइलबेरा से ड्यूटी के दौरान जवान गायब हुआ था। जवान का नाम बादल मुर्मू है। डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी जवान का कोई अता-पता नहीं है। वहीं जवान की पत्नी झानो मुर्मू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार राजभवन के सामने धरना पर बैठा है। उसे तसल्ली देनेवाला कोई नहीं।

Read More

रांची। मनी लांड्रिंग मामले में झामुमो नेता अंतू तिर्की सहित जिन दस आरोपियों के खिलाफ पिछले दिनों चार्जशीट दाखिल की गयी थी, उस पर विशेष कोर्ट ने गुरुवार को संज्ञान लिया। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 27 जून की तारीख मुकर्रर की है। इडी ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें झामुमो नेता अंतू तिर्की, राजस्व विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार यादव, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के दो कर्मचारी तापस घोष, संजीत कुमार, हजारीबाग कोर्ट में डीड राइटर मो इरशाद के अलावा प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अख्तर, अफसर अली…

Read More

रांची। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन के नेतृत्व में शिष्टमंडल गुरुवार को कल्पना सोरेन से मिला। इस दौरान पत्रकार हित में कई मामलों पर बातचीत हुई। इस पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। शिष्टमंडल में क्लब के संयुक्त सचिव रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, कार्यकारणी सदस्य राणा गौतम, मोनू कुमार, सौरभ शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व सचिव जावेद अख्तर, शकील अख्तर और विवेक पांडेय शामिल थे।

Read More

रांची। संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विजय शंकर नायक ने कहा कि झारखंड में दिन दहाड़े लूट, हत्या, छिनतई, बलात्कार आम बात है। राज्य की विधि व्यवस्था चौपट हो गयी है। केंद्र सरकार तुरंत संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करे, ताकि राज्य में विधि व्यवस्था बनी रहे। कहा कि एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा प्रदेश में विधि व्यवस्था और अपराध पर समीक्षा बैठक की जाती है, वहीं दूसरी ओर रांची में अपराधियों के द्वारा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र पंडरा में एक सोने-चांदी की दुकान पर धावा बोलकर लाखों के जेवरात की लूट की अंजाम दिया जाता…

Read More

– रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजनाथ सिंह मुलाकात की नई दिल्ली। लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। 2019 से 2024 तक के सफल कार्यकाल के बाद उन्हें लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। पिछली सरकार में राजनाथ सिंह ने 01 जून, 2019 को पहली बार रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातकोत्तर किया। वे पेशे से शिक्षक…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 14 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। वैसे तो हर तारीख अपने अंदर कोई न कोई कहानी समेट कर रखती है। ऐसी ही एक तारीख है-14 जून , 1947। इसी तारीख को कांग्रेस कार्यसमिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना के प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा था। अगले दिन इस प्रस्ताव पर सहमति बनी और उसे स्वीकार कर लिया गया। कहते हैं कि कुछ लोग ‘निजी स्वार्थ’ के लिए सियासी लकीर खींचने को तैयार हो गए। यह ऐसी लकीर है, जिसने सबकुछ तकसीम कर दिया…

Read More

श्रीनागर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा से पहले श्रीनगर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री श्रीनगर में डल झील और ज़बरवान पहाड़ियों के नज़ारे वाले एसकेआईसीसी बैकयार्ड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। लगातार तीसरी बार पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जून को कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर आएंगे। उनकी इस यात्रा के लिए सभी सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें 21 जून को समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की पूर्ण…

Read More

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक में राष्ट्र की सेवा में अपने सर्वोच्च बलिदान देने वाले शौर्य, साहस, एवं मां भारती की सेवा और भारत की अखंडता सुनिश्चित करने वाले समस्त वीर बलिदानियों को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Read More

-राज्यपाल परनायक ने 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पेमा खांडू को दिलाई शपथ -समारोह में केन्द्रीय मंत्री शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री हुए शामिल इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता पेमा खांडू को राज्यपाल केटी परनाइक ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल परनायक ने 11 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। पेमा खांडू तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री और चोना मीन को फिर से उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। गुरुवार को डीके कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल केटी परनाइक ने सबसे पहले पेमा खांडू को अरुणाचल प्रदेश के…

Read More