रांची। रांची के चान्हो थाना पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए चतरा से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसका नाम मो. शहंशाह है और चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीड़ मोहल्ला का रहने वाला है। एसपी (सिटी) राजकुमार मेहता ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 30 मई को चान्हो के कटैया मोड़ के पास एनएच -75 से पिकअप वाहन एवं उस पर लदे 220 पेटी सरसों तेल के लूटने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। पुलिस…
Author: shivam kumar
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड खेल मंत्रालय ने भी ‘खेला’ कर दिया है। मीडिया में छपी खबर के हवाले से उन्होंने कहा कि झारखंड में विगत वर्ष 2023 में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन में तत्कालीन बिहार के चर्चित चारा घोटाले के तर्ज पर राज्य के खेल निदेशालय ने करोड़ों का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि लूट के कारनामे एक से बढ़कर एक हैं। पेट्रोल कार में डीजल डालने के बिल का भुगतान कर दिया गया। बैट्री से संचालित इ-रिक्शा में भी डीजल…
-युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने चयन प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री सोरेन गुरुवार को अधिकारियों और जेएसएससी के अध्यक्ष के साथ प्रोजेक्ट भवन में उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग अपने कैलेंडर के हिसाब प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करे। मुख्यमंत्री ने कहा…
रांची। राज्य में पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम (पेसा) लागू करने के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सोरेन ने इस पेशा कानून को लागू करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री सोरेन के समक्ष गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने पेसा कानून को लेकर परिचय एवं रोड मैप विषय पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुती दी। मुख्यमंत्री ने इसके रोड मैप की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच…
रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को राज्यपाल के रूप में अपने संवैधानिक दायित्वों को पूरा करना चाहिए और उन्हें संवैधानिक प्रावधानों का अक्षरश: पालन करना चाहिए, जो अल्पसंख्यक संस्थाओं को संविधान के द्वारा दिया गया है। श्री तिर्की ने कहा कि राज्यपाल से अनुरोध करने के साथ ही यह भी अपेक्षा है कि वह अल्पसंख्यकों को कम वरीयता देने के भारतीय जनता पार्टी के उन घोषित एजेंडे पर काम नहीं करें, क्योंकि वे राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर बैठे हैं। श्री तिर्की ने कहा कि झारखंड के अनेक अल्पसंख्यक महाविद्यालयों…
-हेमंत सोरेन की जमानत पर आदेश सुरक्षित रांची। बरियातू के बड़गाई में 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाइकोर्ट में दायर जमानत अर्जी पर न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गयी। इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। इडी के वकील एसवी राजू ने हेमंत सोरेन ने अनधिकृत रूप से बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जा कर रखा है, जो पीएमएलए 2002 में निहित प्रावधानों के तहत मनी लांड्रिंग है। इडी ने जमानत का…
रांची। जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रा पर निकले हिंदू श्रद्धालुओं पर अंधाधुंध गोलीबारी की गयी। इससे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, जिससे ड्राइवर सहित 10 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गयी। इससे देशभर में भारी आक्रोश व्याप्त है। हिंदू तीर्थ यात्रियों की हत्या के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्र सेवा फाउंडेशन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। रांची के सिमलिया अंतर्गत दलादली चौक पर नारेबाजी की गयी। इस अवसर पर राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, लोकनाथ शाहदेव, एसएन शर्मा, शशिभूषण ओझा, जनार्दन ओझा, उमेश्वर ओझा, अमरनाथ त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद थे।
रांची। लोकहित अधिकार पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक होटल संस्कार में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशल लाल गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर 62,136 वोट प्राप्त किया। अब पार्टी झारखंड के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मो अजहर आलम का प्रदेश में पार्टी के प्रति अति सराहनीय योगदान रहा है। सभी पूर्व प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक समेत सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए आभार। बैठक…
-बीएयू सबौर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार शुरू भागलपुर। भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन गुरुवार को किया गया। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का मुख्य मकसद कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्तिकरण आजादी से अमृतकाल तक ग्रामीण विकास की यात्रा पर परिचर्चा से संबंधित रहा। इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का विधिवत उद्घाटन बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि गांव को गांव रहने दें शहर बनाने की कोशिश ना करें। गांव में सारी मूलभूत सुविधा दें लेकिन शहरी परिवेश जन्म ना ले, इस पर विशेष…
भागलपुर। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर का गुरुवार को भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिले के 16 प्रखंडों से आए हजारों लोगों के साथ जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रशांत किशोर के स्वागत में सड़कों पर भारी संख्या में वाहनों की लंबी कतार दिखी। भागलपुर की धरती पर प्रशांत किशोर का फूलों की माला और ढोल-बाजे के साथ जय बिहार जय जय बिहार नारों के साथ स्वागत किया गया। वहीं नवगछिया अनुमंडल के पीके यूथ…
-जान गंवाने वाले केरल के अधिकांश नागरिकों की पहचान -भारतीय दूतावास ने हेल्प लाइन नंबर 965-65505246 जारी किया -अमीर ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की कुवैत सिटी। भारत के विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह गुरुवार को कुवैत पहुंचे। यहां पर वह सबसे पहले अस्पताल गए। वहां उन्होंने अग्निकांड में झुलसे भारतीय नागरिकों से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने कुवैत के विदेशमंत्री अब्दुल्ला अली अल याहया से मुलाकात की। याहया ने भरोसा दिलाया कि वे शवों को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने में मदद करेंगे। कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने भारतीय नागरिकों के शवों…