चक्रधरपुर / मनोहरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले का प्रसिद्ध गणेश पूजा पंडाल एवं मेले का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व मनोहरपुर पहुंचने पर सांसद एवं झामुमो के युवा नेता जगत माझी का पूजा समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बहरागोड़ा से आयी नगाड़ा एवं नृत्य मंडली आकर्षक का केंद्र रहा। मालूम हो की पूजा एवं मेला 18 सितंबर तक चलेगा। मौके पर सांसद जोबा माझी गणपति जी की पूजा अर्चना में शामिल होकर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप…
Author: shivam kumar
रांची। रांची पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनोज, नेतालाल है। इन लोगों ने कांके इलाके में शुक्रवार को देर शाम फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके नाम पर हथियार का लाइसेंस है। इसके अलावे दो जमीन दलाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जमीन दलाल का नाम राशिद अंसारी और विजय है। गिरफ्तार सभी लोगों से कांके थाने की पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।
रांची। केंद्रीय जांच एजेंसियों से जुड़े सारे मामलों पर अब मंत्रिमंडल सचिवालय समन्वय एवं निगरानी विभाग विचार करेगा। सरकार ने गृह विभाग के स्थान पर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को नोडल विभाग बनाया है। कैबिनेट के फैसले के बाद इस संबंध में कैबिनेट सचिव वंदना दादेल के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके तहत डीएसपी एक्ट की धारा-5 एवं 6 के मामलों को छोड़ कर सभी केंद्रीय एजेंसी से संबंधित मामला कैबिनेट सचिवालय को दिया गया है। यानि इस विभाग का कार्य दायित्व बढ़ाया गया है। अब सीबीआइ, आइटी, इडी सहित अन्य जांच एजेंसी से जुड़ा मामला सरकार…
रांची। झारखंड की बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा 54 किलो वर्ग में एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी। भारत का नेतृत्व करते हुए अमीषा ने मंगोलिया के बॉक्सर एनखचिमेग संसारमा को हराया। अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में एएसबीसी जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 27 अगस्त से 10 सितंबर, 2024 तक चल रही है। फाइनल मैच 9 सितंबर को तजाकिस्तान में खेला जायेगा। अमीषा सिमडेगा के एक गांव पैकपारा की रहनेवाली है। उसके पिता दिलीप केरकेट्टा किसान हैं। अमीषा बचपन से ही खेल में रुचि रखती थी। झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) में दाखिला और प्रशिक्षण के बाद पदक…
रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में 2300 सहायक पुलिसकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 2 जुलाई से धरने पर बैठे थे। करीब 70 दिन बाद शुक्रवार की देर रात सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया। दरअसल झारखंड सरकार ने सहायक पुलिसकर्मियों की कई मांगों पर सहमति जताते हुए उसे कैबिनेट से पास कर दिया, जिसके बाद सहायक पुलिसकर्मी ने अपना आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। कैबिनेट के फैसले के अनुसार, अब सहायक पुलिसकर्मियों को 13 हजार रुपये वेतन मिलेगा। वहीं सरकारी की ओर से वर्दी भत्ते के रूप में उन्हें 4 हजार रुपये दिया जायेगा। साथ ही सहायक…
रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में बीमार हुए अभ्यर्थियों के मरने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। साहिबगंज में उत्पाद विभाग में सिपाही की बहाली में दौड़नेवाली रांची की टांगर निवासी 32 वर्षीय आरती केरकेट्टा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी। आरती का इलाज रांची में ही चल रहा था। दौड़ पूरी कर चुकी थी आरती आरती के परिजनों ने बताया कि 31 अगस्त को साहिबगंज में आरती की दौड़ थी। वह तय समय में दौड़ पूरी भी कर चुकी थी। लेकिन दौड़ पूरी करने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। उसे तत्काल साहिबगंज सदर…
खलारी। शनिवार को कोयला एवं खान राज्यमंत्री (भारत सरकार) सतीश चंद्र दुबे ने सीसीएल, रांची का दौरा किया। रांची आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरे में मंत्री ने सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंत्री ने सीसीएल के कार्य-कलापों का जायजा लिया। इसमें सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह एवं निदेशक भी उपस्थित थे। मंत्री ने सीसीएल के उत्पादन, प्रेषण एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा की तथा उचित दिशा निर्देश दिये। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कोयले के…
गिरिडीह। चिराग तले अंधेरा ही होता है। वर्तमान में यह उक्ति समाहरणालय के ठीक पीछे महेशलुंडी पथ निर्माण के दौरान चरितार्थ हो रही है। इस पंचायत में सड़क बन रही है लेकिन सड़क की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। यहां के लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की है। पीसीसी की मोटाई से लेकर मटेरियल पर सवाल यहां के ग्रामीणों ने डीसी को दिए शिकायत में कहा है कि संवेदक जैसे-तैसे काम करने पर तुला हुआ है और काफी काम कर चुका है। संवेदक द्वारा सड़क पर पहले से जमा मिट्टी को हटाए बगैर पीसीसी ढाल दिया…
रांची। नगर विकास सचिव सुनील कुमार ने राजधानी रांची से खुलने वाली इंटरसिटी बसों के लिये बने बस टर्मिनल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश निगम के अधिकारियों को दिया है। सचिव ने स्पष्ट कहा कि इटकी रोड स्थित बस टर्मिनल और धुर्वा बस टर्मिनल में बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराय जायी ताकि रोजाना आने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। सचिव ने अन्य शहरों में भी इंटरसिटी बसों के लिए बस टर्मिनल निर्माण की योजना लेने को कहा है। कई माध्यमों से सरकार के समक्ष यह बात सामने आ रही थी कि इटकी व धुर्वा…
रांची। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चिटफंड कंपनी डीजेएन ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर विशाल कुमार सिन्हा को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने विशाल कुमार सिन्हा की जमानत अर्जी को स्वीकृत करते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी। मामले में इडी ने ईसीआईआर 3 /2022 दर्ज किया था। आरोप है कि विशाल कुमार सिंह एवं अन्य ने डीजेएन ग्रुप ऑफ कंपनी जिसके ब्रांच पूरे झारखंड में फैले थे के माध्यम से 250 से अधिक निवेशकों के 160 करोड़ से अधिक रुपए का गबन कर दूसरे कामों में लगाया था। दरअसल आरोपी विशाल कुमार सिन्हा, …
रांची। टेंडर घोटाला मामले में आरोपी हृदयानंद तिवारी को हाइकोर्ट से राहत मिली है। हाइ कोर्ट की एकल पीठ ने हृदयानंद तिवारी के खिलाफ कुर्की जब्ती पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी। 29 जुलाई 2024 को ईडी की टीम ने गढ़वा में फरार आरोपी हृदयानंद तिवारी के घर में इश्तेहार चिपकाया। ईडी ने मनी लाउंड्रिंग के आरोप में जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से संबंधित मामलों में यह इश्तेहार चिपकाया है। आरोपी हृदयानंद तिवारी के खिलाफ 25 जुलाई को पीएमएलए कोर्ट ने इश्तेहार जारी किया गया था और अगले 30…
