रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होना है। पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी। रांची में पहले चरण में पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसके लिए मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से मंगलवार को पोलिंग पार्टी रवाना हुई। सभी को पारंपरिक तरीके से लोटा-पानी कर उनकी बूथों की ओर रवाना किया गया। पहले चरण में तमाड़, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। पहले चरण में रांची के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 2085 बूथों पर मतदान होना है। इन बूथों पर 8340…
Author: shivam kumar
रामगढ़। रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से मंगलवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टी को ईवीएम के साथ रवाना किया गया। डीसी चंदन कुमार ने पोलिंग पार्टी को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से चुनाव कराने का निर्देश दिया। साथ ही मतदान केंद्र पर ईवीएम और वीवीपैट के सही इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया। डीसी ने बताया कि सभी प्रेसाडिंग ऑफिसर और पोलिंग पार्टी को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया है। उसे प्रशिक्षण के मुताबिक भी सारे कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टी को सीधे भेजा जा…
राजनगर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित आजाद सिपाही संवाददाता सरायकेला/राजनगर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार दोबारा बनते ही हर परिवार को साल में एक लाख रुपये दिये जायेंगे। मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये मिलेंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को है। वोट के लिए रोज नये-नये लोग इलाके में आ रहे हैं। तरह-तरह की बातें कर आपसे वोट मांग रहे हैं। इनसे सावधान रहें और तीर-कमान छाप पर वोट देकर गणेश महली को विजयी बनायें। फिर से अबुआ सरकार बनायें। मुख्यमंत्री सोमवार को राजनगर के ब्लॉक मैदान में झामुमो की…
रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि सरकार के पांच साल के कार्यकाल में राज्य ने काफी नुकसान झेला है। राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, बदहाल कानून व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी चिंता का विषय है। जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार ने अपनी नीतियों से राज्य को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। राज्य के भविष्य के लिए यह चुनाव निर्णायक है। जनता बदलाव के लिए संकल्पित है और अपना आशीर्वाद एनडीए को देने के लिए तैयार है। महतो लोहरदगा नगर में आयोजित पदयात्रा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा…
पोटका में रोड शो और घाटशिला में सभा को संबोधित किया घाटशिला/पोटका। घाटशिला एवं पोटका विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन एवं मीरा मुंडा के पक्ष में सोमवार को फिल्म स्टार सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने जनसभा एवं रोड शो किया। पोटका में रोड शो के दौरान पार्टी प्रत्याशी मीरा मुंडा एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा साथ रहे। दूसरी ओर, घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान पहुंचे। इस मौके पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में चमत्कार देखना चाहते हैं तो भाजपा को जितायें। क्योंकि भाजपा ही इस देश का विकास कर सकती है।…
-दोनो देशो के अधिकारियों के साथ की बैठक -जवानों को और अधिक सुरक्षा बढ़ाने और सीमा पर यातायात सुगम बनाने का दिया निर्देश पूर्वी चंपारण। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद सोमवार को रक्सौल पहुंचे। उन्होने रक्सौल स्थित भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 47 वीं वाहिनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने एकीकृत जांच चौकी में विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। जिसमें एसएसबी के अधिकारियों के साथ-साथ पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एसपी स्वर्ण प्रभात के साथ नेपाल के पर्सा जिला के सीडीओ गणेश अर्याल के साथ ही भारत व…
गोरखपुर। आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने गोरखपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता पर बल दिया। गोपाल राय ने अपने संबोधन में कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के साथ-साथ भारत के अंदर केरल और पश्चिम बंगाल जैसे क्षेत्रों में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय हैं। उनका कहना था कि इन अत्याचारों के चलते दुनिया भर के हिंदुओं को एकजुट होकर भारत लौटने की जरूरत है ताकि वे अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा कर…
कोलकाता। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में सुरक्षा को लेकर बढ़ते खतरे की जानकारी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के लिए सुरक्षा व्यवस्था का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब तक अधिकारी को केवल पश्चिम बंगाल में “जेड” श्रेणी की सुरक्षा मिल रही थी। लेकिन अब, केंद्रीय रिपोर्ट में बताए गए खतरे को ध्यान में रखते हुए उन्हें देशभर में कहीं भी यात्रा करने पर “जेड” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अब तक, अधिकारी को बंगाल से बाहर “वाई” श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, जिसमें आठ सुरक्षा कर्मियों…
कोलकाता। उपचुनाव से पहले कुणाल घोष को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव का पद फिर से मिल गया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में कुणाल घोष को महासचिव बताया गया है। लोकसभा चुनाव के समय उन्हें रातो-रात महासचिव पद से हटा दिया गया था। आरोप था कि उन्होंने भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय की तारीफ की। दरअसल, कुणाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक समारोह में भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय के साथ मंच साझा किया था। इसके बाद तृणमूल ने डेरेक ओ ब्रायन के माध्यम से एक बयान जारी कर कहा था,…
कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष को कलकत्ता हाइकोर्ट से जमानत नहीं मिली है। उनके जमानत आवेदन पर सुनवाई किए बिना ही सोमवार को जस्टिस तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि उन्हें जमानत के लिए निचली अदालत में आवेदन करना होगा। यह फैसला आर.जी. कर के वित्तीय घोटाले से जुड़े मामले में आया है, जिसमें संदीप घोष मुख्य आरोपित हैं। संदीप घोष के वकील ने अपने आवेदन में बताया कि 21 अक्टूबर को सीबीआई को उन्हें निचली अदालत में पेश करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके आधार पर उन्होंने संदीप घोष…
कोलकाता। भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध वरिष्ठ अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तान के शहजादा भट्टी नामक एक गैंगस्टर ने वीडियो संदेश के जरिए मिथुन को धमकी दी है। इस वीडियो में कहा गया है कि मिथुन के हालिया बयान से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके बदले में उन्हें जान से मारने की चेतावनी दी गई है। वीडियो में मिथुन को 10-15 दिनों के अंदर माफी मांगने की समय सीमा दी गई है, अन्यथा उनकी जान को खतरा बताया गया है। उल्लेखनीय है कि मिथुन…
