रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गुरुजी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है, कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण हार्डकॉपी नहीं आ सकी, इसलिए सॉफ्ट कॉपी जारी की गयी है। हमने अपने घोषणापत्र में नौ बिंदुओं पर फोकस किया है। जिसमें महिलाओं का अधिकार, खाद्य सुरक्षा, राज्य का अधिकार आदि शामिल हैं। उक्त बातें रविवार को सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। सुप्रियो ने कहा कि आज सबसे बड़ा मुद्दा गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड आगमन है, जहां उनका विधानसभा क्षेत्रों में संबोधन है। गृह मंत्रालय के अलावा उनके…
Author: shivam kumar
हुसैनाबाद। सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हुसैनाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि झारखंड के अंदर बेटी, रोटी और माटी तीनों की सुरक्षा के लिए भाजपा के पक्ष में आपका आह्वान करने के लिए मैं आज आपके बीच आया हूं। भाजपा ने घोषणा की है कि झारखंड में महिलाओं, युवाओं और किसानों को सम्मान मिलेगा। 21 लाख गरीबों के मकान बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। बता दें कि पिछले 5 वर्षों के अंदर सरकार ने गरीबों को मिलने वाली योजनाओं और संसाधनों में जो लूट-खसोट की है। वह…
रांची। शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और वर्तमान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा पहले राष्ट्र, फिर कास्ट, राहुल गांधी कितना बांटोगे? यही देश को तोड़ने और बांटने वाले लोग हैं। ये भेदभाव करने वाले लोग हैं, ये देश के हितैषी नहीं है, बल्कि वोटों की खातिर विदेशों में भी भारत की आलोचना करते हैं। आगे उन्होंने कहा, झारखंड में डबल इंजन की सरकार नये प्रतिमान स्थापित करेगी, यहां प्रधानमंत्री के प्रति लोगों में श्रृद्धा और विश्वास है। जनता जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी से नाराज है। झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही…
छतरपुर, पलामू। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को छतरपुर पलामू में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी की मंशा है, देश की एकता को तोड़ना और अपनी दादागिरी चलाना। उन्होंने आगे कहा, पिछले 5 सालों में झारखंड को मदद देने की जगह मोदी ने तोड़फोड़ करके लगातार सरकार को गिराने की कोशिश की। आप सभी वोटरों का अपमान किया क्योंकि वो सरकार आपने चुनी थी। वैसी कोशिश भाजपा दोबारा न कर सके, इसलिए आप हमे प्रचंड बहुमत दीजिए। आप सबको पता है कि अभी चुनाव के दौरान भी मोदी हमारे गठबंधन के साथियों को…
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की रांची। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 11 नवंबर को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने उनका बीजेपी में स्वागत किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि आजादी के समय पूरे देश में एक ही दल कांग्रेस होता था। उसके बैनर तले हर देशप्रेमी देश और आजादी के लिए…
गढ़वा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गढ़वा में चुनाव प्रचार किया। वह भवनाथपुर से बीजेपी के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में वोट की अपील करने आये थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मां-बहन की इज्जत पर हाथ डालने वालों, सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सीधे यमराज के घर का टिकट कट जाता है। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को भाजपा की सरकार बनने के बाद पत्थरबाजों का उपचार किया जायेगा। गुंडों और माफियाओं का उपचार होगा। बेटी और व्यापारियों को सुरक्षा और गरीब को सम्मान मिलेगा। एनडीए की सरकार गरीबों को योजनाओं…
सरायकेला। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंपाई सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा करने सरायकेला पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चंपाई सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि जब चंपाई जी ने भाजपा ज्वाइन किया था तब मैंने वादा किया था कि चंपाई जी मैं आपके प्रचार में जरूर आऊंगा। चंपाई जी ने इतने साल तक हेमंत सोरेन और गुरुजी के साथ वफादारी के साथ काम किया। लेकिन जिस प्रकार से अपमानित करके चंपाई सोरेन जी को निकाला गया ये सिर्फ चंपाई सोरेन का अपमान नहीं है बल्कि पूरे झारखंड और यहां के आदिवासी जनता का…
रांची। साहिबगंज में पेयजलापूर्ति के संबंध में हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले के अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। सोमवार को साहिबगंज में पाइपलाइन जलापूर्ति योजना के शीघ्र चालू करने काे लेकर दायर सिद्धेश्वर मंडल की जनहित याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट की खंडपीठ ने सुनवाई की। प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता राजीव शर्मा एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश ने पक्ष रखा। वहीं राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद व शाहबाज अख्तर ने पक्ष रखा। पिछली सुनवाई में हाइ कोर्ट की खंडपीठ ने साहिबगंज में पाइपलाइन जलापूर्ति योजना पूरी…
रांची। झारखंड में 15 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई थी। चुनाव की घोषणा होते की केंद्रीय जांच एजेंसियां और राज्य पुलिस एक्शन मोड में है। जहां पुलिस ने कुल तीन व्यक्तियों से जुड़े सात ठिकानो पर छापेमारी की, वहीं आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई की टीम ने 90 ठिकानों पर छापेमारी की हैं। पिछले 25 दिनों में कब-कब केंद्रीय जांच एजेंसी और झारखंड पुलिस ने की छापामारी -22 अक्टूबर: कोडरमा जिले की लरियाडीह पंचायत के वृंदा गांव में कारोबारी सुखदेव रजक के घर छापेमारी की गयी, इस दौरान व्यवसायी के घर से 1।07 करोड़ रुपया बरामद हुए।…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजार में भी आज मंदड़िये हावी नजर आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप की जीत से उत्साहित अमेरिकी बाजार में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,997.19 अंक के स्तर पर बंद…
पटना। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न स्व. मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आजाद स्मृति स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने अबुल कलाम आजाद की लिखित पुस्तक ‘आजादी की कहानी’ मुख्यमंत्री को भेंट की। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, सांसद संजय कुमार झा सहित अन्य गणमान्य…
