लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनता काे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए याेगी कैबिनेट ने 3×800 मेगावाट क्षमता की नई तापीय ऊर्जा परियोजना सहित 12 अहम प्रस्तावाें काे मंजूर किया है। राज्य की इस 2400 मेगावाट क्षमता वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 38,358 करोड़ रुपये लागत आएगी। इस परियोजना को प्रदेश सरकार एवं एनटीपीसी के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से स्थापित और संचालित किया जाएगा। साेमवार काे मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 12 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इनमें पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय नया आयोग करने, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग गठन को…
Author: shivam kumar
पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा कोऑपरेटिव बैंक में खाताधारकों की रकम की कथित अवैध निकासी से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में आखिरकार सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय के आदेश के बाद की गई। बताया गया है कि पीड़ितों ने पहले बैंक प्रबंधन और पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें अदालत की शरण लेनी पड़ी। अदालत ने शिकायतों को गंभीर मानते हुए पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया, जिसके बाद दोनों केस दर्ज किए गए। पहला मामला तांतनगर थाना क्षेत्र…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र स्थित मिलन चौक में हुए सनसनीखेज चाकूबाजी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कालू करूआ को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक 16 मई की देर शाम मिलन चौक निवासी 32 वर्षीय चंद्रमोहन गोप मजदूरी कर घर लौटे थे। इसके बाद वह पास की दुकान से सामान खरीदने गए…
पश्चिमी सिंहभूम। चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस, श्रम विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की संयुक्त कार्रवाई में मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। शहर स्थित केटू होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 30 महिला-पुरुष मजदूरों और छह नाबालिग बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। सभी को कथित रूप से बंधुआ मजदूर बनाकर गुजरात ले जाने की तैयारी चल रही थी। मौके से मजदूरों को ले जाने के लिए खड़ी राजलक्ष्मी ट्रेवल्स की बस संख्या (ओआर 11एच 0797) को भी जब्त कर लिया गया। घटना के संबंध में…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के 18 जिलों में 20 मई को मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। इसे लेकर सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रभावित जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ एक बार फिर मिलिट्री एक्शन शुरू करने की चेतावनी देने के कारण दुनिया भर के बाजार में तनाव का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर बिकवाली का रुख बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौता नहीं होने की स्थिति में…
नई दिल्ली। सतीशन दामोदर मेनन वडस्सेरी (वीडी सतीशन) सोमवार को केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्य की सत्ता में कांग्रेस की वापसी होने जा रही है। इससे पहले वर्ष 2011-2016 तक कांग्रेस के ओमन चांडी राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। शपथ ग्रहण समारोह सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। राजधानी तिरुवनंतपुरम में समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संभावना जताई जा रही है कि वीडी सतीशन के साथ पूरा मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के घटक दलों के बीच लगातार बैठकें जारी हैं, जिनमें विभिन्न सहयोगी दलों को…
स्टॉकहोम (स्वीडन)/ द हेग (नीदरलैंड)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूरोप और पश्चिम एशिया के पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में आज स्वीडन पहुंचेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, वो स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर में दो दिन रहेंगे। स्वीडन की इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस यात्रा का मुख्य फोकस भारत-स्वीडन द्विपक्षीय संबंधों को प्रौद्योगिकी-संचालित आर्थिक साझेदारी में बदलना, ग्रीन-ट्रांजिशन, डिजिटल-इनोवेशन और रक्षा-प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करना है। स्वीडन के अखबार स्वीडन हेराल्ड के अनुसार, प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 और 18 मई…
काठमांडू। भारत द्वारा चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर नेपाल के चीनी उद्योग संघ ने दावा किया है कि नेपाल में चीनी की कमी नहीं होगी। संघ ने आज एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में चीनी का भंडार मौजूद है। संघ ने अपील की है कि उपभोक्ता चिंता न करें। चीनी उद्योग संघ के अनुसार, चालू सीजन में संचालित 13 चीनी उद्योगों से करीब 1 लाख 90 हजार 870 टन चीनी का उत्पादन हुआ है। इनमें से 28 वैशाख तक के आंकड़ों के अनुसार उद्योगों के पास अभी भी 1 लाख 8…
नालंदा, बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हरनौत नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों की हड़ताल ने पूरे बाजार और आसपास के इलाकों की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। हड़ताल के कारण नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार, गली-मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर कचरे का अंबार लग गया है। जगह-जगह फैली गंदगी और उससे उठ रही दुर्गंध ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में कार्यरत सौ से अधिक सफाईकर्मी अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। सफाईकर्मियों के काम बंद करते ही बाजार की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह…
भागलपुर। लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां प्रियंका देवी नामक महिला ने मुकेश नाम के युवक पर तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मुकेश ने लोन दिलाने का झांसा देकर रुपये लिए, लेकिन न लोन दिलवाया और न ही पैसे लौटाए। रुपये वापसी नहीं होने से नाराज प्रियंका देवी ने अपने बेटों के साथ रविवार को मुकेश को मोक्षदा स्कूल के पास बुलाया और सरेआम उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला…
