विशेष 18 विधानसभा सीटों पर बन गया है रोमांचक मुकाबले का सीन राज्य की सियासत के केंद्रबिंदु इस इलाके में मुद्दों की कमी नहीं हेमंत सोरेन-बाबूलाल मरांडी की क्षमता की हो रही कठिन परीक्षा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। विधानसभा चुनाव की आपाधापी और तेज सियासी गतिविधियों के बीच झारखंड की सियासत का केंद्रबिंदु और ‘आयरन डोम’, यानी संथाल परगना इन दिनों खामोशी की चादर लपेटे हुए है। हालांकि इस बार संथाल परगना की 18 विधानसभा सीटें कांटे के मुकाबले के लिए तैयार हैं। पाला बदलने और रूठने-मनाने का खेल खत्म होने के…
Author: shivam kumar
बारामुला। जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर के सागीपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार देरशाम विशेष सूचना पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने सोपोर के सागीपोरा इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू की। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर के लिए गोलीबारी हुई। कुछ देर बाद आतंकियों ने गोलीबारी बंद कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर अभियान रोक दिया गया। आज सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया।…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 नवम्बर के दौरे को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दौरे को लेकर झारखंड पुलिस की ओर से पुलिस की तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी सड़क से आसमान तक मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर 11 आईपीएस , 25 डीएसपी, 111 इंस्पेक्टर, 714 एसआई और एएसआई, 3000 जवान, 2 बीडीडीएस टीम, 2 हिट टीम, 4 कंपनी रैप को प्रतिनियुक्त किया गया है। डीजीपी अजय कुमार सिंह के आदेश पर आईजी अभियान एवी होमकर ने…
हजारीबाग। पुलिस ने कार से 2.5 करोड़ रुपये की अफीम और 29 लाख रुपये नकदी के साथ तस्कर के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव का विजय कुमार है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में अफीम लेकर तस्कर दिल्ली-कोलकाता हाइवे से बिहार की ओर जा रहा है। इसके आधार पर बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृतव में चौपारण थाना क्षेत्र के केंदुआ मोड़ के समीप सभी वाहनों की सघन जांच की जाने लगी।…
अधिकांश चौक- चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स में नंबरिंग नहीं दिखाया जा रहा है रांची। राजधानी रांची में ट्रैफिक सुव्यवस्थित ढंग से चलने के लिए चौक- चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाए गए हैं। लेकिन राजधानी वासियों के लिए यह एक मुसीबत का कारण बन रहा है। कारण यह कि ट्रैफिक सिग्नल लाइट ऑफ रहने, ट्रैफिक सिग्नल के खराब रहने पर भी वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं। सर्कुलर रोड स्थित जेल रोड चौक पर कई बार ट्रैफिक सिग्नल लाइट खराब रहती है, यहां सिग्नल पर ग्रीन एवं रेड लाइट अचानक ही तुरंत- तुरंत बदल जाते हैं। सुबह…
रांची। विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने की संभावना है। राज्य में अभी सभी जिलों में पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए जिलों में सुविधा केंद्रों का निर्माण किया गया है। साथ ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने के अर्हता रखने वाले मतदाताओं तक इससे संबंधित फॉर्म ससमय पहुंचाएं जा रहे है। पोस्टल बैलेट से प्राप्त आवेदनों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची स्थित एक्सचेंज सेंटर में जिलों द्वारा आदान प्रदान किया जा रहा है। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि पोस्टल…
रांची। नहाय खाय से मंगलवार को शुरू हुआ सूर्योपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण करने के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित विभिन्न नदी और जलाशयों में बनाए गए घाटों में बड़ी संख्या में छठ व्रती पहुंचे और भगवान सूर्यदेव की आराधना की। व्रतियों के साथ घाटों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। गुरुवार की शाम अस्तचलागामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण इसके पहले गुरुवार की शाम को व्रतियों ने अस्तचलागामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया था। इस दौरान व्रतियों ने अपने परिवार के…
रांची। झारखंड के संथाल इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने और इसकी जांच को लेकर हाइकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। न्यायाधीश जस्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस ए अमानुल्ला की बेंच ने इस मामले में केंद्र सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके बाद शीर्ष अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। सरकार की ओर से अधिवक्ता प्रज्ञा सिंह बघेल ने पक्ष रखा। दरअसल हाइकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गयी है, जिसमें अदालत ने…
चाईबासा। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। इस अवसर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी भी सोनुवा के महुलडीहा नदी घाट पहुंचीं। सांसद ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की। सांसद को अपने साथ अर्घ्य देते देख श्रद्धालु काफी खुशी हुए। वहीं सांसद ने भी स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। बता दें कि महुलडीहा नदी घाट में सूर्य देवता को अर्घ्य देने के लिए छठव्रतियों के साथ बड़ी…
रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज शाम पांछ बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। गडकरी अपरान्ह 3ः45 बजे गोंदिया से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4ः15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और शाम 5 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। गडकरी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रात्रि 7ः15 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे।
गिरिडीह। गिरिडीह के पचंबा थाना इलाके के जोरबाद गांव में गुरुवार को दो बच्चों की मौत ने पूरे गांव में छठ पूजा के माहौल को गम में बदल दिया। गांव में पूजा की तैयारी भी जोरशोर से चल रही थी। लोग अस्तचलगामी भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्घ्य देने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान गांव के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गईं। जानकारी के अनुसार जमुई जिला के सुबोध यादव ने जोरबाद गांव में खटाल शुरू किया था। इसी क्रम में गुरुवार को सुबोध यादव के तीनों बच्चे गांव के गड्ढे…
