24 साल बाद मिलेगा राज्य का अपना भवन आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में झारखंड भवन का उद्घाटन करेंगे। बंगला साहिब रोड पर बना यह आलीशान भवन दिल्ली में झारखंड का पहला अपना भवन है। उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सोमवार को दिल्ली पहुंच गये। उद्घाटन समारोह में भवन निर्माण सचिव अरवा राजकमल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन नवनिर्मित झारखंड भवन अत्याधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से लैस है। इसकी बाहरी फिनिशिंग ग्वालियर हाइट सैंड स्टोन से की गयी है, जबकि अंदर इटालियन मार्बल का…
Author: shivam kumar
विशेष भाजपा जानती है आदिवासियों को झामुमो से अलग करना मुश्किल इसलिए पार्टी ने झामुमो में सेंधमारी के साथ सामान्य सीटों पर किया फोकस कांग्रेस के कई दावेदारों में असमंजस के बादल छाने लगे हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा के चुनाव के लिए बनाये जा रहे सियासी समीकरण बेहद दिलचस्प होते जा रहे हैं। राज्य की सत्ता में अपनी वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही भाजपा के लिए यह चुनाव कितना महत्वपूर्ण है, यह इसी बात से साबित होता है कि पार्टी ने अपनी पूरी ताकत यहां झोंक रखी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा को तीन दिन के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है। सोमवार शाम उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी की। उन्होंने लिखा कि उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़ के क्रम में प्रतिभागियों की असामयिक मृत्यु दुखद और मर्माहत करने वाली है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनायी गयी नियमावली की अविलंब समीक्षा का निर्देश देते हुए हमने इस ढंग की भविष्य की सभी बहालियों के लिए नियमावली में बदलाव करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस प्रक्रिया में दुर्भाग्यवश पीड़ित और शोकाकुल परिवार को सरकार की तरफ से तत्काल राहत…
हजारीबाग। सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने के लिए संकलन कैंप लगवाया। पीएम विश्वकर्मा योजनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित ग्रामीणों को जानकारी दिया गया। योजनाओं का लाभ पर विस्तृत चर्चा किया गया। इस दौरान भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने ग्रामीणों से रूबरू होकर कई जनसमस्याएं सुनी। हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। योजनाओं से लाभूको को जोडने को लेकर संकल्प कैंप में भारी भीड़ रही। शेफाली गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जन-जन तक प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं का…
कंसलटेंट के चयन होते ही 10 दिनों में ही डिजाइन पर काम प्रारंभ किया जायेगा रांची। राजधानी के कडरू में नया रेल ओवर ब्रिज बनेगा। राज्य सरकार के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने इसके लिए कवायद प्रारंभ की है। यह रेल ओवर ब्रिज वर्तमान कडरू ओवर ब्रिज के अलावा बनाया जायेगा। इस आरओबी की लंबाई एक किमी होगी। इससे बनने से कडरू से डोरंडा की ओर जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा। इंजीनियरों ने बताया कि इसकी डिजाइन और रूपरेखा तैयार करने की कार्रवाई प्रारंभ की गयी है। कंसलटेंट की तलाश की जा रही है, टेंडर निकला है।…
जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के चटाई कॉलोनी शांतिनगर में अपराधियों ने सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कर्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान शक्तिनाथ सिंह के रूप में हुई है, जो कुख्यात अपराधी अमरनाथ का भाई था। जिसकी हत्या देवघर में हुई थी। अब अपराधियों ने शक्तिनाथ को निशाना बनाया था। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीन अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। वहीं गोली लगने के बाद शक्तिनाथ की घटनास्थल पर ही…
रांची। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिकी एवम्ं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित 27वां नेशनल अवॉर्ड फॉर ई गवर्नेंस 2024 के तहत चयनित अधिकारियों को किया गया। कुछ अधिकारियों को बुधवार को सम्मानित किया जायेगा। झारखंड से तत्कालीन पेयजल एवं स्वच्छता सचिव के रूप में झार जल योजना लागू करने के लिए डॉ मनीष रंजन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झार जल योजना के क्रियान्वयन से संबंधित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन डॉ मनीष रंजन ने आज प्रस्तुत किया। झारखंड सरकार की झार जल प्रणाली को भारत सरकार ने भी सराहा एवं इसे भारत सरकार के अन्य विभागों…
जलपाईगुड़ी। फुलबाड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाके की सड़क पर मंगलवार भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे आनन-फानन में स्थानीय लोगों को मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा की ओर जाने वाली सड़क पर एक ट्रक खड़ी थी। तभी अचानक एक तेज़ रफ्तार कंटेनर ने उसे…
रांची। रांची से शराब खरीद बिहार ले जा रहे आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा है। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ रांची की टीम ने 1.52 लाख की शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी में बिहार के पटना जिले के महुआर निवासी रविशंकर कुमार और भोजपुर जिले के दुलारपुर निवासी मनीष कुमार सिंह का नाम शामिल है। आरपीएफ के अनुसार मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब जब्ती के लिए लगातार अभियान जारी है। उसी क्रम में बीती रात सूचना मिली कि रांची स्टेशन पर शराब की बोतलों को कुछ लोग ट्रेन से लेकर जानेवाले हैं। सूचना पर रांची…
खूंटी। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर सोमवार की देर रात से मंगलवार को अहले सुबह तक तोरपा थाना में बालू के अवैध खनन और परिवहन के विरूद्ध चलाये गये अभियान में अवैध बालू लदे तीन वाहनों को जब्त किया गया। जिला खनन पदाधिकारी राम नरेश सिंह के नेतृत्व में तोरपा थाना पुलिस बल और अनुमंडल पदाधिकारी वरूण रजक द्वारा उपलब्ध कराए गए। पुलिस बल और जिला खनन कार्यालय के कर्मचारी पवन देव गंझू तथा मथुरा सिंह मुंडा के सहयोग से औचक छापामारी अभियान चलाया गया।।इस दौरान टाटी-उकड़ीमाड़ी रोड में टाटी गांव के पास तीन अवैध बालू लदे वाहन (जेएच02बीआर-4294),…
सरायकेला। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर-जमशेदपुर मार्ग पर स्थित खैरकोचा पुल ढहने से सरायकेला का जमशेदपुर से संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार, फ्लाई ऐश लदे हाइवा के पुल से गुजरने के दौरान हाइवा सहित पुल धंस गया। घटना के बाद पुल के दोनों छोर पर कई राहगीर फंस गए। हाइवा फंसने के बाद उसका चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि राजनगर और जमशेदपुर को जोड़ने वाला एक अहम पुलिया है। इसके धंसने से हजारों ड्यूटी पेशा वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजनगर एवं आसपास को लोग…
