इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथंबम बीरेन सिंह ने घोषणा की है कि एनआरसी, नशीली दवाओं (ड्रग्स) के खिलाफ जारी युद्ध पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। थाडू सम्मेलन में अपनाए गए प्रस्ताव में राज्य में ‘राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर’ (एनआरसी) और ‘ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ अभियान के लिए समर्थन व्यक्त किया गया। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह थडू ने सम्मेलन में पारित प्रस्ताव पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि उनकी सरकार एनआरसी और राज्य में ड्रग्स के खिलाफ चल रही लड़ाई पर कोई समझौता नहीं करेगी। मणिपुर में अशांति की जड़ नशा और घुसपैठिए…
Author: shivam kumar
हम भाजपा के घर में घुसकर सहारा का पैसा वापस लायेंगे नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, ललित मोदी सभी का गुजरात से कनेक्शन है, भाजपा यहां ड्रामा कर रही है रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के वादे को मुद्दा बनाया है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए वर्ष 2023 में पोर्टल बनाया गया था। सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि वर्ष 2023 से…
पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा जी का निधन बिहार की सांस्कृतिक और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज़ ने न केवल बिहार के लोकगीतों को एक नई पहचान दी, बल्कि बिहार की परंपरा और संस्कृति को भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान दिलाया। पप्पू यादव ने कहा, “शारदा जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका स्नेह हमेशा मुझे मिलता रहा है। मुझे आज भी याद है जब 2019 में…
किशनगंज। छठ पूजा को लेकर शहर सहित जिले के 380 छठ घाटों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इस बार छठ घाटों की संख्या पहले से ज्यादा बढ़ी है। नगर परिषद क्षेत्र में 72 घाटों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कई स्तर पर छठ घाटों में सुरक्षा रहेगी। भीड़ वाले छठ घाटों में विशेष रूप से निगरानी बरती जा रही है।शहर में जहां जहां घाट हैं उसके पास वाली सड़क में शाम व सुबह में वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए…
हेमंत सरकार में ऐसी रीति बन गयी है कि पढ़ने वाले पढ़ते रहें, पैसे वाले बढ़ते रहें रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जेएसएससी सीजीएल के सीट की बोली लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि, ‘काम के दाम मांगते, ऐसी तो अभिलाषा है, झूठ और अन्याय की, हेमंत इकलौती परिभाषा है। भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद हेमंत सरकार ने युवाओं के सुनहरे भविष्य को बर्बाद करने का निर्णय लिया है, इसी का नतीजा है कि जेएसएससी सीजीएल में नौकरी देने के नाम…
मणिपुर की घटना पर क्यों चुप रहे प्रधानमंत्री और असम के मुख्यमंत्री रोटी माटी और बेटी बात करने वाले सिर्फ बातें ही करते हैं इसके लिए कुछ करते नहीं मैंने झारखंडियों का दर्द अपने कंधों पर उठाया है सरायकेला/चक्रधरपुर। हेमंत सोरेन ने बुधवार को सरायकेला में गणेश महली और चक्रधरपुर में सुखराम उरांव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने कहा हमारे विरोधियों ने षड्यंत्र कर मुझे जेल में डाल कर जेएमएम का सफाया करना चाहा। लेकिन उन्हें पता नहीं जेएमएम इस राज्य का चीन की दीवार है। कोई इसको लांघ कर नहीं जा सकता, जो…
सत्ताधारी गठबंधन के एक वोट के बदले सात झूठ के वादों पर जनता को विश्वास नहीं है रांची। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और माले के द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक वोट, सात गारंटी पर बड़ा हमला किया। प्रतुल ने कहा कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है ना की सताधारी गठबंधन के एक वोट के बदले सात झूठ के वादों पर। प्रतुल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 2019 के मेनिफेस्टो निश्चय पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि…
सिल्ली। सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि आजसू पार्टी ने सिल्ली को केवल बांटने और विकास से दूर रखने का काम किया है। सिल्ली के लोगों का अधिकार और सम्मान उनसे छीन लिया गया, और उन्हें सिर्फ चुनाव जीतने के साधन के रूप में इस्तेमाल किया गया। वर्षों से, सिल्ली के लोग अपने उत्थान की उम्मीद लिए खड़े हैं, पर उनके हक में आजसू ने एक रत्ती भी प्रयास नहीं किया। लेकिन इस बार सिल्ली की जनता ने ठान लिया है। अब वे सिर्फ़ वादों पर नहीं, विकास पर वोट करेंगे। अबकी बार…
रांची। हेमंत सोरेन से सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को मुलाकात की। दोनों के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पप्पू यादव ने कहा कि झारखंड में फिर से गठबंधन के लोग सरकार बनायेंगे। पप्पू यादव और हेमंत सोरेन के बीच हुई यह मुलाकात झारखंड की राजनीतिक स्थिरता और चुनावी संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि वे झारखंड में गठबंधन सरकार की संभावनाओं के प्रति आश्वस्त हैं, और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के स्वाभिमान का प्रतीक मानते हैं। उनका कहना है…
रांची। सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू का सिर काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपये देकर सम्मानित करने को लेकर सोशल मीडिया में वायरल मैसेज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गंभीर मामला बताया है। चंपाई सोरेन ने इस चैट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर करते हुए इसे राजनीति का निम्नतम स्तर करार दिया है। आपने पोस्ट में लिखा है कि ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। झारखंड पुलिस और साहिबंगज पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। चंपाई ने किया मंडल मुर्मू के परिवार…
लातेहार। लातेहार पुलिस ने रिमांड पर लिए गए नक्सली अभय गंझू के निशानदेही पर छापामारी कर बुधवार को तीन राइफल और भारी मात्रा में गोलियां बरामद करने में सफलता पाई। बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी विनोद रवानी ने बताया कि गत जुलाई माह में हेरहंज थाना क्षेत्र के जंगल में टीएसपीसी के नक्सलियों के द्वारा दो ट्रकों में आग लगा दी गयी थी। इस मामले में टीएसपीसी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर अभय गंझू समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी बीच 29 अक्टूबर को अभय की गिरफ्तारी हो गई। न्यायालय के आदेश पर लातेहार…
