पूर्वी सिंहभूम। 400 वादे करने वाली सरकार इस बार सिर्फ 7 वादों तक ही सिमट गई है, इन सात पर भी धोखा देगी। सरकार भी अब मानती है कि उन्होंने अपने वादें पूरे नहीं किए है। गरीब- गुरबों, युवाओं, महिलाओं का नुकसान किया है। सरकार में नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है। युवा पांच साल से बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। सरकार ने 5 लाख नौकरी का वादा किया था लेकिन 10 हज़ार नौकरियां भी नहीं दे पाई है। राज्य में बाबू राज को हटा कर जनता राज को स्थापित करने के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है। उक्त…
Author: shivam kumar
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने पीएम विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का मकसद है कि मेधावी छात्रों की पढ़ाई में अड़चन न आये। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम विद्यालक्ष्मी योजना का लाभ एजुकेशन लोन में मिलेगा। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए बैंकों से 10 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण सस्ती दरों पर लिया जा सकेगा। वैष्णव ने बताया कि मेधावी बच्चे बैंकों से लोन उच्च शिक्षण संस्थानों से पढ़ाई के लिए लोन ले सकेंगे। इस योजना के प्रभाव से अब पैसे की कमी के कारण बच्चों की उच्च शिक्षा…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कार्यशील पूंजी के लिए 10,700 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आज कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और देश भर में किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने के उक्त निर्णय को मंजूरी प्रदान की। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि यह रणनीतिक कदम किसानों को समर्थन देने और भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एफसीआई न्यूनतम…
नवादा। नवादा जिले के कौआकोल में बुधवार को नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान एवं जिला युवा अधिकारी ईशा गुप्ता के निर्देशन में मेरा भारत,मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर पौधारोपण अभियान चलाया गया। कौआकोल के स्वयंसेवक पंकज विश्वकर्मा की देखरेख में प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में दर्जनों फलदार एवं छायेदार पौधारोपण कर उसके सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। मौके पर सुरेंद्र यादव,नरेश सिंह,प्रदीप कुमार पंडित,उत्तम कुमार,सिधेश्वर पासवान,महेश्वर यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे। नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने एक…
भागलपुर। जिले के कहलगांव डीएसपी अर्जुन गुप्ता ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मामूली विवाद को लेकर हुए गाली के बाद फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने एक लाइसेंसी दो नाली बंदूक, एक लाइसेंसी 32 बोर वाली रिवाल्वर, 12 बोर का 34 जिंदा कारतूस, एक खोखा 32 बोर का, 37 जिंदा गोली ओर एक आर्म्स लाइसेंस बुक बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि रामप्रवेश राय के पुत्र जय राम के द्वारा गाली गलौज किया जा रहा था।…
रांची। झारखंड में मनी लाउंड्रिंग के बड़े मामलों में इडी ने जांच के बाद राज्य सरकार को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। पीएमएलए की धारा 66(2) के तहत इस मामलों में राज्य सरकार ने दो साल और उससे अधिक अवधि बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में इडी ने अब इस मामले में हाइकोर्ट में रिट फाइल की है। दोषी अफसरों पर एक्शन नहीं लेने का आरोप लगाया इडी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। याचिका में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने इन मामलों में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से…
रांची। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पूज्य प्रकाश को झारखंड सीआइडी का एसपी बनाया गया है। डीजीपी के आदेश के बाद आइजी मानवाधिकार ने यह आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि पदस्थापन के इस प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग की सहमति प्राप्त है। गौरतलब है कि बीते दिनों बोकारो एसपी के पद पर पदस्थापित रहे पूज्य प्रकाश का स्वास्थ्य के कारणों तबादला कर दिया गया था।
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी जीत की घोषणा करते हुए मतदाताओं का आभार जताया है। फ्लोरिडा में अपनी जीत का जश्न मना रहे ट्रंप ने इसे अविश्वनीय और ऐतिहासिक बताया। इस बीच दुनिया भर से उन्हें बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए हैं। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को ‘इतिहास की सबसे बड़ी वापसी’ के लिए बधाई दी है। नेतन्याहू ने कहा, “इतिहास की सबसे बड़ी वापसी के लिए बधाई! व्हाइट हाउस में आपकी ऐतिहासिक वापसी अमेरिका के लिए एक नई शुरुआत और इजराइल और अमेरिका के बीच…
काठमांडू। नेपाल के विमानस्थल से सोने की तस्करी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल से बुधवार को सुबह तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तस्करी के लिए लाया गया 5 किलो से अधिक सोना बरामद किया गया है। सोने की यह खेप स्पीकर के भीतर छिपा कर लाई गई थी। गिरफ्तार तस्करों में एक चीनी और दो म्यांमार के नागरिक हैं। डीएसपी थापा के मुताबिक बुधवार की सुबह शारजाह से काठमांडू आई एयर अरेबिया के विमान से आने वाले यात्रियों की नियमित जांच की जा रही थी।इसी दौरान तीन विदेशीं…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रम्प के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए पोस्ट किया, “ मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रम्प को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए तत्पर हूं। आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की तरफ से अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रम्प को बधाई दी है।उन्होंने कहा है कि भारत और अमेरिका एक मजबूत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। यह लंबे समय से साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, साझा हितों और व्यापक जनसबंधों पर आधारित है। हम वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।
