झामुमो के हुए मालतो, सीएम ने किया स्वागत रांची। हाल ही में भाजपा छोड़ सिमोन मालतो ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। सिमोन मालतो बरहेट विधानसभा से 2019 में भाजपा के प्रत्याशी थे। उन्होंने बुधवार को झामुमो का दामन थाम लिया। उनके साथ-साथ समर्थकों ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो परिवार में नये सदस्यों के आने से परिवार को और मजबूती मिली है। झामुमो सभी का स्वागत करता है। सीमन मालतो मूल…
Author: shivam kumar
विशेष सहारा निवेशकों के बारे में सोचना, यानी राज्य की 21 लाख लोगों की उम्मीदों को पंख देना पारा टीचरों, सहायक पुलिसकर्मियों और अनुबंधकर्मियों का भरोसा भी हासिल करने का लक्ष्य सत्तारूढ़ पक्ष को इसका जवाब देने के लिए कोई नया हथियार लाना होगा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में विधानसभा चुनाव का पहला चरण अब महज हफ्ता भर दूर है। चुनाव प्रचार में सभी दलों और प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। एक दूसरे के खिलाफ राजनीतिक बमबारी चालू है। बयानों के मिसाइल भी दागे जा रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। यहां बोकारो के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के चंडीपुर फुटबॉल मैदान में वो जनसभा को संबोधित करेंगे। यह पहली बार होगा, जब देश का कोई प्रधानमंत्री चंदनकियारी आ रहे हैं। इस सीट से नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा के उम्मीदवार अमर बाउरी हैं।
जौनपुर। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मंगलवार की देरशाम बसपा के मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल को हिरासत में ले लिया है। बीते 11 सितंबर को उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित कूटरचित कागजात तैयार कर ट्रेलर बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। नगर के शादीगंज निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष के छोटे भाई अनुराग जायसवाल ने जुलाई में संयुक्त गृह सचिव को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपने बड़े भाई नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल के एसकेपी रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट कंपनी मछलीशहर में अपना 13 ट्रेलर लगवाया था, लेकिन छल व अनिधिकृत…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने हाल ही में कोलकाता के नारकेलडांगा और हावड़ा में काली पूजा के दौरान हुए दंगों के मद्देनजर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। राज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विपक्षी दलों और नागरिकों की ओर से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई गई है। इसके बाद ही राज्यपाल ने राज्य सरकार से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज भवन की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर बताया गया है कि विपक्षी दलों और नागरिकों की ओर से कानून व्यवस्था को लेकर चिंता…
देश के कृषि मंत्री के रूप में खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता के युग की नींव रखने वाले चिदंबरम सुब्रमण्यम का 7 नवंबर 2000 को चेन्नई में निधन हो गया। हरित क्रांति में उनके योगदान को लेकर 1998 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने एमएस स्वामीनाथन, बी शिवरामन और नॉर्मन ई बोरलॉग के साथ हरित क्रांति की रूपरेखा तय की थी। चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म 30 जनवरी 1910 को कोयंबटूर जिले के सेनगुट्टईपलायम गांव में हुआ था। उन्होंने चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज से भौतिकी में बीएससी किया। बाद में उन्होंने मद्रास लॉ कॉलेज…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में छठ पूजा शुरू हो चुकी है। इस बिच इंद्रदेव भी शांत रहने वाले हैं। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि कोलकाता और पूरे पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान आंशिक रूप से बादलों की उपस्थिति के साथ शुष्क रहने का संकेत दे रहा है। कोलकाता में आज अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में कोलकाता का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम…
मुंबई। राकांपा नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के दो चश्मदीदों को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी शिकायत दोनों चश्मदीदों ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। इसके बाद दोनों के आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की छानबीन क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बाबा सिद्दीकी की हत्या बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को की गई थी। इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह इकबाल शेख और सोएब खान को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी गई है। इन दोनों को आए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव का समापन आज शाम 6 बजे होगा। समारोह का आयोजन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा। उपराष्ट्रपति धनखड़ विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अंलकरण सम्मान से विभूषित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ राज्य अलंकरण समारोह में शामिल होने के लिए विमान से शाम 5ः40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से राज्योत्सव मेला ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे।…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 151.56 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयरहित बनाने के लिए एजेंसियों के द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। उसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव से अधिक की जब्ती अब तक हो चुकी है। मतदाता पर्ची, मतदाता पहचान पत्र नहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता पर्ची, मतदाता पहचान पत्र नहीं है। पूर्व में ऐसा देखने को मिला है कि मतदाता पर्ची को…
पूर्वी चंपारण। जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-527 डी पर मंगलवार देर शाम बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार दो किशोरियो की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक चला रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृत किशोरी व घायल बाइक चालक की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के आन्धा पकही गांव के रहने वाले उपेंद्र यादव की 15 वर्षीय पुत्री अंतिमा कुमारी व गिरिजा शंकर की 18 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी जबकि चालक विजय यादव का पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है। जिसकी हालत भी चिंताजनक बतायी जा रही है। घटना…
