नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशिया को मजबूत बनाने में बौद्ध धर्म की भूमिका को लेकर कहा कि हमें इस बात पर चर्चा की आवश्यकता है कि बौद्ध धर्म एशिया और दुनिया में वास्तविक शांति कैसे ला सकता है। एक ऐसी शांति जो न केवल शारीरिक हिंसा से मुक्त हो बल्कि सभी प्रकार के लालच और घृणा से भी मुक्त हो। राष्ट्रपति ने मंगलवार को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के सहयोग से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रथम एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शिखर सम्मेलन बुद्ध की…
Author: shivam kumar
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम-2004 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। मायावती ने उम्मीद जतायी कि इस फैसले से अब मदरसा शिक्षा को लेकर उपजे विवाद एवं हजारों मदरसों की अनिश्चितता समाप्त हो जाएगी। मायावती ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक महत्वपूर्ण फैसले में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा अधिनियम-2004 को वैध एवं संवैधानिक करार दिए जाने के फैसले का स्वागत है। इससे प्रदेश में मदरसा शिक्षा को लेकर उपजे विवाद व हजारों मदरसों की अनिश्चितता अब निश्चय ही समाप्त होने…
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आज सुबह मदरसा छात्रों की रैली से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। ओलामा मशायेख बांग्लादेश के आह्वान पर आहूत इस रैली में विभिन्न जिलों के हजारों छात्र शामिल हुए। यह लोग सुहरावर्दी उद्यान में एकत्र हुए। यह रैली सुबह नौ बजे शुरू हुई। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, इस रैली की वजह से ढाका विश्वविद्यालय के आसपास यातायात अनियंत्रित हो गया। ढाका एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के निकास रैंप, मोगबाजार, फार्मगेट, नीलखेत, शाहबाग, कारवां बाजार, ककरैल और गुलिस्तान के पास लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। स्थानीय विद्यार्थियों के अनुसार, टीएससी क्षेत्र और राजू स्कल्प्चर…
ढाका। बांग्लादेश फेडरल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (बीएफयूजे) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार मोल्ला जलाल को गिरफ्तार किया गया है।शाहबाग पुलिस ने उन्हें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। शाहबाग थाना प्रभारी मोहम्मद खालिद मंसूर ने मोल्ला जलाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मोल्ला जलाल को सोमवार को राजधानी के सेगुनबागीचा इलाके से हिरासत में लिया गया और बाद में जेल भेज दिया गया। जलाल के खिलाफ चार दिन पहले शाहबाग पुलिस स्टेशन में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने…
इंदौर। महाराष्ट्र में दो सत्रों की जबरदस्त सफलता के बाद, प्राइम टेबल टेनिस लीग (पीटीटी) का आयोजन मध्य प्रदेश मध्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से इंदौर में किया जाएगा। आगामी लीग 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक इंदौर के प्रतिष्ठित अभय प्रशाल क्लब में आयोजित की जाएगी। रविवार को आयोजित हालिया खिलाड़ी नीलामी में आठ टीमों क्लिपर्स, निंजा, सेंसेशन, स्पार्टन्स, थंडरबोल्ट, योद्धा, लायन वॉरियर और किंग पोंग ने बोली लगाई। नीलामी में 56 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, 8 समर्पित कोचों और 8 कुशल प्रबंधकों की सूची प्रदर्शित की गई। प्रत्येक टीम ने सात खिलाड़ियों का चयन किया है, जिसमें 11 से…
नई दिल्ली। अपने करियर के अंतिम दौर में चल रहे बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं और इस बार अपनी गेंदबाजी के कारण। काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए एकमात्र मैच के दौरान शाकिब की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए अंपायरों द्वारा रिपोर्ट की गई है। शाकिब को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा अपने गेंदबाजी एक्शन का विश्लेषण करवाने के लिए कहा गया था। शाकिब ने सितंबर में टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ एक रोमांचक चैंपियनशिप मुकाबले में सरे के लिए ने 63 से ज़्यादा ओवर फेंके और नौ विकेट चटकाए। अब…
शिवराज सिंह चौहान ने सारठ, दुमका और मधुपुर में की जनसभा जेएमएम सरकार, गरीब जनता की कमाई तक डकार गयी झारखंड में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं और सोरेन सरकार सो रही है झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा रांची। झारखंड-केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को झारखंड की सारठ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह, दुमका से प्रत्याशी सुनील सोरेन और मधुपुर से भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने सभी देशवासियों को छठ पर्व प्रारंभ होने…
झारखंड में सीएम योगी बोले- पहले औरंगजेब ने लूटा, अब झारखंड को आलमगीर आलम लूट रहे बड़कागांव/कोडरमा। गेटवे ऑफ झारखंड के नाम से मशहूर कोडरमा से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चुनाव प्रचार की शुरूआत की। उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह औरंगजेब ने देश को लूटा था, मंदिरों को नष्ट किया था, उसी तरह झारखंड सरकार का एक मंत्री था आलमगीर आलम। उनके घर से नोटों की गड्डियां मिली थीं। ये पैसा झारखंड के गरीबों का था, जिसे लूटकर जमा किया गया था। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कोडरमा…
– दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने अल्जीरिया के साथ रक्षा सहयोग के लिए ऐतिहासिक समझौता करके मंगलवार को भारत लौटे। पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ अल्जीरिया के चार दिवसीय दौरे पर गए सीडीएस ने भारतीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यह यात्रा भारत-अल्जीरिया संबंधों को और सशक्त करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा थी, जिसमें हाल के वर्षों में विशेष रूप से व्यापार, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा है। सीडीएस जनरल चौहान 31 अक्टूबर को यात्रा पर…
कोडरमा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोडरमा जिले के डोमचांच में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। योगी ने मुगल शासक औरंगजेब का जिक्र करते हुए जेल में बंद कांग्रेस नेता आलमगीर आलम पर हमला किया। उन्होंने कहा कि एक औरंगजेब था, जिसने देश को लूटा, एक आलमगीर है, जिसने झारखंड को लूट लिया। उनके घर से नोटों की गड्डी मिली थी। योगी ने कहा कि भाजपा देश की सुरक्षा की गारंटी है। देश के स्वाभिमान की गारंटी है। युवाओं के रोजगार की गारंटी है। महिलाओं के लिए सम्मान और स्वालंबन…
6 नवंबर 1985 को बहुआयामी अभिनेता संजीव कुमार का महज 47 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 9 जुलाई 1938 को मुंबई के मध्यवर्गीय गुजराती परिवार में जन्मे संजीव कुमार का मूल नाम हरिभाई जरीवाला था। सिने पर्दे पर संजीव कुमार ने नायक, सहनायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी कई दूसरी कामयाब फिल्में रहीं लेकिन मुख्य रूप से फिल्म ‘कोशिश’, ‘शोले’, ‘अंगूर’, ‘खिलौना’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘सीता और गीता’, ‘आंधी’, ‘मौसम’, ‘विधाता’, ‘दस्तक’, ‘नया दिन नयी रात’ में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 1960…
