गाजा। इजराइल के हमले से तबाह गाजा के मसले पर आतंकवादी संगठन हमास और फिलिस्तीन का राजनीतिक व सैन्य संगठन फतह करीब आए हैं। हमास ने मिस्र की राजधानी काहिरा में फतह के नेताओं के साथ गाजा से संबंधित मसलों के प्रबंधन के लिए एक समिति बनाने पर चर्चा की। चाइना डेली की खबर में यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार, हमास नेता ओसामा हमदान ने एक वीडियो संबोधन में सोमवार में कहा, ”विभिन्न फिलिस्तीनी गुटों से चर्चा के बाद हमने मिस्र के आह्वान पर फतह के अपने भाइयों के साथ बैठक की।” हमदान ने कहा, इस दौरान गाजा…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन/नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका में अगले चार साल की दिशा तय करने की बहुप्रतीक्षित घड़ी आ गई। यहां मंगलवार सुबह अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान शुरू होगा। संभावना है देररात यह भी तय हो जाए कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप में से कौन व्हाइट हाउस पहुंचेगा। अब देखना यह बाकी है कि अमेरिकी मतदाता अपना अगला पथ प्रदर्शक किसे चुनते हैं। कुल आठ उम्मीदवारों में मुख्य मुकाबला भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच है। चुनाव की पूर्व संध्या पर डोनाल्ड ट्रंप ने आगाह…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत हुई है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 80,540 रुपये से लेकर 80,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 73,840 रुपये से लेकर 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ही बना हुआ है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी कोई बदलाव नहीं होने के कारण…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती घंटे में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। सुबह करीब 10 बजे दोनों सूचकांक हरे निशान में पहुंचने में भी सफल रहे, लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के पहले पिछले सत्र के दौरान निवेशक सतर्क मुद्रा में कारोबार करते रहे, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,713.05 अंक के…
रांची। राज्य सरकार ने अंबर लकड़ा को देवघर का नया एसपी बनाया है। वह 2011 बेच के आईपीएस अधिकारी हैं । इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद धनबाद के गोविंदपुर में पदस्थापित झारखंड सशस्त्र पुलिस बल-3 के समादेष्टा को अगले आदेश तक देवघर का एसपी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार में देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया था। इसके पूर्व जिले के सीनियर आईपीएस अशोक कुमार…
आठ दमकल की सहायता से भीषण आग पर पाया गया काबू रामगढ़। शहर के झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप के आसपास स्टाफ क्वार्टर के लोगों में भगदड़ मच गई। आग के तपिश उन लोगों को भी परेशान कर रही थी। अगलगी में रिपेयरिंग वर्कशॉप पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है। इसमें करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। जेबीवीएनएल जिला प्रमंडल ऑफिस में कैंपस में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (टीआरडब्ल्यू) है। इसी कैंपस में बिजली…
पलामू। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा संकल्प सह घोषण पत्र जारी किया गया है। इसके माध्यम से की गयी घोषणाओं की जानकारी देते हुए पलामू के सांसद वीडी राम ने मंगलवार को डालटनगंज के दुर्गा मंडप में पत्रकारों को संबोधित किया। सांसद ने कहा कि संकल्प सह घोषण पत्र मोदी जी की गारंटी है। इसके माध्यम से राज्य की तस्वीर बदल दी जाएगी। सांसद ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का ख्याल इस घोषणा पत्र में किया गया है। राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो 65 हजार संविदाकर्मी, सहायक पुलिस और पारा कर्मियों को स्थाई किया…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा में खड़े सभी प्रत्याशियों के लिए एक समान अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से राज्य में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा उनके स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर रोके जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित मामले पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निदेशक को 6 नवंबर पूर्वाह्न तक वस्तुस्थिति से अवगत कराने को लेकर पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो और कोई संवादहीनता न रहे। इस बात को…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन- 2024 में एक भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे यह प्राथमिक उद्देश्य है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सम्मिलित रूप से प्रयास अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी वोटर आईडी कार्ड ससमय मतदाताओं तक पहुंचे इसके लिए डाक विभाग एक अहम भूमिका निभा रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में पूरे राज्य में डाक विभाग द्वारा मतदाता पहचान पत्र बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी कई मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के उपरांत भी उनका वोटर आईडी…
रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। लखनऊ से सड़क मार्ग से पहुंचे राहुल गांधी ने पीपलेश्वर मंदिर में बजरंग बली के दर्शन किए। राहुल यहां से शहर पहुंचे और उन्होंने नगर पालिका द्वारा निर्मित शहीद चौक का उद्घाटन किया। राहुल गांधी के स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। राहुल के साथ अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद राहुल गांधी जिला अनुश्रवण व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेने के लिए कलेक्ट्रेट रवाना हो गए। यहां उन्हें कई सड़क परियोजनाओं…
