कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सात जिलों में आतंकी नेटवर्क स्थापित करने का खतरनाक मंसूबा लेकर आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) सक्रिय हो गया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से जेएमबी बंगाल के कई गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को निशाना बना रहा है। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि इन स्थानों पर जेएमबी आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा है और अपने आतंकी नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आईएसआई ने बांग्लादेश में स्थित जेएमबी के कई बड़े नेताओं के साथ बैठक कर पश्चिम बंगाल और असम के सीमावर्ती इलाकों में आतंकियों का नेटवर्क मजबूत करने का…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अगले शैक्षणिक सत्र से और 2335 प्राथमिक स्कूलों में कक्षा पांच की पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी कि यह निर्णय बालकों के लिए निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत लिया गया है। अभी तक लगभग 18 हजार प्राथमिक स्कूलों में कक्षा पांच शुरू की जा चुकी है। अब इन 2335 स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यक कदम उठाएं ताकि जनवरी 2025 से कक्षा पांच का संचालन संभव हो सके। इस कदम के बाद भी राज्य संचालित और राज्य सहायताप्राप्त 29 हजार…
कोलकाता। आर.जी. कर अस्पताल कांड में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपित सिविक वॉलंटियर के खिलाफ आज सोमवार को सियालदह अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इससे मामले में न्यायिक प्रक्रिया का प्रारंभ होगा। इस मामले की पहली चार्जशीट पिछले महीने सीबीआई ने दाखिल की थी जिसमें मुख्य आरोपित के रूप में सिविक वॉलंटियर का नाम दर्ज किया गया था। इसके साथ ही, सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में आर.जी. कर के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और टाला थाने के तत्कालीन अधिकारी अभिजीत मंडल के नाम भी शामिल किए गए हैं। इस वर्ष नौ अगस्त…
रांची। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राज्य में फिर से आईएनडीआईए (इंडिया )गठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड सरकार का रिपोर्ट कार्ड ए प्लस है। राज्य की जनता भाजपा से हिसाब लेगी। लोकसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को प्रचार- प्रसार भी नहीं करने दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तिरस्कार का हिसाब लेगी। श्रीनेत सोमवार को कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 57 लाख बेटियों और महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ दिया। इसमें 1000 रुपए दिए हैं, जबकि दिसंबर से 2500 रुपए दिए जाने हैं। 42 लाख…
पूर्वी चंपारण। जिले के हरैया थाना पुलिस ने मादक पदार्थ ब्राउन सुगर के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया हैं। इसकी जानकारी देते हुए रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आइसीपी बाइपास रोड में ओवरब्रीज के पास छापेमारी कर तुमड़ीया टोला निवासी सहादत मियां के पुत्र नयाज नबी के पास से 134 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन सुगर बरामद किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी व्यक्ति वहां ब्राउन सुगर की खेप किसी दूसरे व्यक्ति को देने के लिए खड़ा है।जिसके बाद छापेमारी के लिए टीम गठित कर उसे गिरफ्तार…
नई दिल्ली। जियो पॉलिटिकल टेंशन और ग्लोबल इकोनॉमी में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण गोल्ड मार्केट में लगातार तेजी बनी हुई है।दिवाली को आमतौर पर हिंदू कारोबारी कैलेंडर की शुरुआत माना जाता है। पिछली दिवाली से लेकर इस दिवाली तक सोने की कीमत में करीब 31 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अगले साल यानी 2025 की दिवाली तक सोने की कीमत में 18 से 22 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। इसी तरह चांदी की कीमत भी 30 प्रतिशत तक उछल सकती है। सोने की कीमत में आई तेजी की…
-जीईएम ने कुशल खरीद को बढ़ावा देने के लिए बीज श्रेणियों का किया विस्तार नई दिल्ली। सरकारी ई-मार्केटप्लेस ने जीईएम पोर्टल पर 170 नई बीज श्रेणियां लॉन्च कीं है। इसके साथ ही अब जीईएम पोर्टल पर लगभग 8,000 बीज की किस्में उपलब्ध हो गईं हैं। इन श्रेणियों को आगामी फसल सीजन से पहले लॉन्च किया गया है, ताकि केंद्र और राज्य सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) और अन्य सरकारी एजेंसियों के लिए कुशल खरीद की सुविधा मिल सके। जीईएम की डिप्टी सीईओ रोली खरे ने कहा कि विक्रेताओं को इन नई बीज श्रेणियों का लाभ उठाने और सरकारी निविदाओं में…
नई दिल्ली। शापूरजी पालूनजी ग्रुप की कंस्ट्रक्शन कंपनी एफकॉन्स इंफ्रा ने सोमवार को लिस्टिंग के जरिए घरेलू शेयर बाजार में दस्तक दे दी। कंपनी के शेयर आज लगभग 8 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुए। आईपीओ के तहत कंपनी ने 463 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए थे, लेकिन आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 430.05 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 426 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह लिस्टिंग होने के साथ ही इस कंपनी के निवेशकों को करीब 8 प्रतिशत का नुकसान हो गया। डिस्काउंट में लिस्टिंग होने के सदमे…
देश-दुनिया के इतिहास में 05 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह के लिए जानी जाती है। यह तारीख भारत के अंतरिक्ष विज्ञान इतिहास में खास उपलब्धि के साथ स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। भारत ने 05 नवंबर, 2013 को अपना पहला मंगलयान सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में रवाना किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अपने पीएसएलवी के माध्यम से इसे प्रक्षेपित किया। इसी के साथ अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने नया अध्याय लिखा। इस कामयाबी की खास बात यह है कि भारत मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला पहला एशियाई…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।” एक अन्य पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री ने…
विशेष हेमंत और हिमंता के ‘हाऊ द जोश’ का जवाब दे रहे प्रत्याशी,‘हाइ सर’ कमल खिलाने में कितनी सफल होगी अर्जुन-चंपाई-विद्युत की तिकड़ी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा के चुनाव में कोल्हान क्षेत्र पर इस बार सभी की नजर है। खास कर यहां की तीन विधानसभा सीटें, बहरागोड़ा, घाटशिला और पोटका बेहद चर्चित हैं, क्योंकि इनमें से दो सीटों पर राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिजन भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं, जबकि तीसरी सीट पर भाजपा के एक सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।…
