रांची। रातू थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरी गुटुवाटोली गांव में नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने एक दुकान को रौंदते हुए गाड़ी घर में घुसा दिया। घटना सोमवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार 12 चक्का ट्रक (जेएच 02एएन3755) ने एक दुकान और मिट्टी के घर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना में घर का किचन और उसमें रखे सारे सामान (गैस चूल्हा, चावल, आटा, फ्रिज आदि) भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया। गृह स्वामी सोमरा उरांव ने बताया कि ड्राइवर और खलासी दोनों नशे में थे। गाड़ी की रफ्तार भी काफी तेज थी।…
Author: shivam kumar
लोहरदगा। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्थित अस्थाई कैंप में एसएसबी के एन जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान कर्नाटक राज्य निवासी अनप्पा दुग्गल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे जवान ने खुद के इंसास रायफल से गोली खुद को गोली मारी है। गोली लगने से जवान का सिर क्षत-विक्षत हो गया। घटना मंगलवार भोर 4.30 बजे की है। सूचना मिलते ही एसएसबी के अधिकारी व जिले के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि अनप्पा दुग्गल पिछले महीने…
काठमांडू। चीन ने नेपाल की उत्तरी सीमा पर रह रहे कोरला नाका के स्थानीय नागरिकों के लिए सीमावर्ती शहर में जाने के लिए टाइम कार्ड की व्यवस्था लागू की है। इससे पहले नेपाली नागरिकों को तीन दिन से एक हफ्ते तक चीन की सीमा के पास के इलाकों में रहने की छूट दी जाती थी लेकिन अब सिर्फ 6 घंटे रहने की अनुमति दी गई है। करीब एक वर्ष पहले तामझाम के साथ नेपाल के मुस्तांग जिले में कोरला नाका का उद्घाटन किया गया था। उस समय चीनी पक्ष ने सिन्धुपलचोक जिला के तातापानी नाका के बाद चीन से व्यापार…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम जेपी सेतु घाट-दीघा गंगा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, छठ व्रतियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कल से छठ महापर्व की शुरूआत हो रही है। प्रशासन छठ घाटों पर सारी व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुश्तैद रहे। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखें। छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं को लेकर…
बीजेपी को परिवारवाद पर बोलने का अधिकार नहीं झूठ का पुलिंदा है भाजपा का संकल्प पत्र रांची। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जेएमएम पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मोदी ने परिवारवाद को झारखंड का दुश्मन बताया है। इस पर सुप्रियो ने तंज कसते हुए कहा कम से कम बीजेपी को परिवारवाद पर बोलने का अधिकार नहीं है। कहा कि इसी चुनाव में उनकी पार्टी ने बाप और बेटे दोनों को टिकट दिया है। एक पूर्व मंत्री की पत्नी को टिकट दिया है। एक और पूर्व…
केन्द्रीय मंत्री ने झारखंड के खिजरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया रांची। केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड की खिजरी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रामकुमार पाहन के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन सरकार ने वन संपदा, जल संपदा और खनिज संपदा से भरपूर सुंदर राज्य को तबाह और बर्बाद कर दिया है। यही वजह है कि अब झारखंड की जनता ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फैंकने का मन…
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को पंचायत प्रभारी और संयोजक, सह संयोजकों की हुई बैठक में विधानसभा चुनाव के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उपस्थित पदाधिकारियों को बताया कि वोट डालने के लिए मतदाताओं के पास कौन-कौन से कागजात होना चाहिए। वाजपेयी ने कहा कि वोटिंग के बाद ईवीएम को अच्छा से सील बंद करने पर ध्यान दें। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए वाजपेयी ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार घुसपैठियों को संरक्षण प्रदान करती है। हमारी सरकार बनती है तो झारखंड से सभी घुसपैठियों…
हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने पर बोले जेएमएम प्रवक्ता रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल के सदस्य मुर्मू के भाजपा में शामिल होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी साजिश थी, जिसे हमने नाकाम कर दिया। हेमंत सोरेन का नामांकन रद्द कराने की थी साजिश श्री पांडे ने बताया कि साजिश का मकसद हेमंत सोरेन का नामांकन रद्द करवाना था, जैसा कि लोकसभा चुनाव के दौरान सूरत में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावक को…
फारबिसगंज/अररिया। अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा इंडोर स्टेडियम अररिया के निकट ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस संबंध में बताया गया कि निर्वाचन विभाग दिशा निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह में एक बार बाहरी एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया जाता है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशामक व्यवस्था आदि की जांच की जाती है। उक्त निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार,…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे दरभंगा में एम्स का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। दरभंगा शहर के भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि 13 नवम्बर को पीएम मोदी दरभंगा आएंगे और एम्स का शिलान्यास करेंगे। केंद्र सरकार ने इस अहम परियोजना के लिए फिलहाल 1,261 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। दरभंगा एम्स को अत्याधुनिक स्वास्थ्य देखभाल संस्थान के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। बिहार सरकार ने एम्स के लिए 188 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई…
पश्चिम सिंहभूम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साेमवार कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के अस्तित्व को संकट में डाल दिया है। घुसपैठिए इनके वोट बैंक बन गए हैं। अदालत में भी इन्होंने झूठ बोल दिए। आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। रोटी, बेटी और माटी की पुकार को याद रखिए और झारखंड की पहचान बचाइए। झारखंड में एनडीए की सरकार बनाइए। आदिवासी बेटियों के नाम जमीन करने के लिए कानून बनाया जाएगा। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा…
