– देशभर के 1200 से अधिक टूर ऑपरेटर्स, होटलियर होंगे शामिल भोपाल। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) का 39वां तीन राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल में आयोजित होने जा रहा है। होटल ताज लेकफ्रंट में एक सितम्बर तक चलने वाले इस सम्मेलन का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार को) शुभारंभ करेंगे। रिसर्जेंट इंडिया इनबाउंड (Resurgent India Inbound) थीम पर हो रहे सम्मेलन में देश भर के 1200 से ज्यादा टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंट्स, होटेलियर सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। मप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी. ने जानकारी देते हुए बताया कि शुभारंभ…
Author: shivam kumar
शहीद मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम शिवराज और हिमंता दिलायेंगे सदस्यता बाबूलाल और अन्य नेता भी रहेंगे मौजूद आजाद सिपाही संवाददाता रांची। पूर्व मंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा उन्हें पार्टी में शामिल करायेंगे। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश के दूसरे नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। चंपाई सोरेन के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन को भी भाजपा की…
रांची। झारखंड में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच एक ओर राज्यपाल ने चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है, तो दूसरी ओर झामुमो ने घाटशिला विधायक रामदास सोरेन का नाम मंत्री पद के लिए राजभवन भेजा है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने हेमंत सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन अब उनकी जगह लेंगे। इसका प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया गया है। बता तें कि रामदास सोरन शुक्रवार को 11.30 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे।
गोवा शिपयार्ड में निर्मित अत्यधिक प्रदूषण नियंत्रण पोर्ट का हुआ जलावतरण समारोह सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए समुद्री शक्ति में जारी रहेगा निवेश और निर्माण रांची। भारत में निर्मित अत्याधुनिक प्रदूषण नियंत्रण को समुद्र प्रताप का जलावतरण समारोह गुरुवार को गोवा में स्थित शिप यार्ड में संपन्न हुआ। इस दौरान भारतीय तटरक्षक दल की परंपरा का अनुसरण करते हुए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की धर्मपत्नी नीता सेठ ने इस पोत का जलावतरण किया। यह नियंत्रण पोत पूरी तरह से भारत में निर्मित है। इस अवसर पर पश्चिमी तट नियंत्रक आइजी विष्णु शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। केंद्रीय…
रांची। केंद्रीय मंत्री और झारखंड के प्रभारी शिवराज सिंह गुरुवार को रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि एक डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की ही जासूसी करा रहा है और केवल एक की जासूसी नहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन में जितने मंत्री, विधायक हैं, सबकी जासूसी हो रही है और दो महीने जिसको मुख्यमंत्री रहना है, वह एक महीने का मंत्री भी बनाता है। उन्होंने पत्रकारों को इंगित करते हुए कहा कि मित्रों, झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपाई सोरेन को जिस तरह…
रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने 39.44 लाख लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 39,44,389 लोगों के बिजली बिल माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार के इस फैसले से खजाने पर 3,584 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दाडेल ने यह जानकारी दी। हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने 44 प्रस्तावों को दी मंजूरी झारखंड सरकार की कैबिनेट में आज 44 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें शहीद होने वाले राज्य के…
झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेसवार्ता पर भाजपा का पलटवार यदि चंपाई सोरेन की सुरक्षा में खुफिया विभाग के अधिकारी की नियुक्ति हुई थी, तो इसकी सूचना उन्हें क्यों नहीं दी गयी? होटल के बगल के कमरे से छिप कर खुफिया विभाग के अधिकारी तस्वीर ले रहे थे, यह जासूसी नहीं तो और क्या? हिमांता बिस्वा शर्मा से झारखंड मुक्ति मोर्चा भयभीत रहता है रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेसवार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की जासूसी करायी जा रही थी। पोल खुलने पर…
कहा, हिमंता बिस्वा सरमा की बातें संघीय ढांचे के लिए सही नहीं असम की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाये गृह मंत्री से पूछा, क्या यह सही है कि राजकीय कोष से चुनाव प्रचार किया जाये रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की आलोचना की है। गुरुवार को सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा ने असम में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में निम्नस्तरीय बातें कहीं हैं। सुप्रियो ने कहा कि लेकिन कल जिस प्रकार का वाकया पेश हुआ, जैसे लगा कि भूचाल…
– मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि सरकार ने व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए पिछले 4 वर्षों में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की है। नियुक्तियों का यह सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से 5 सीएचओ को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य सरकार 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) को राज्य…
नई दिल्ली। नवनियुक्त आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद की जयंती) के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। ‘द विजार्ड’ के नाम से विख्यात ध्यानचंद ने 1925 से 1949 तक भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सेंटर फॉरवर्ड के रूप में खेले गए 185 मैचों में 1500 से अधिक गोल किए, जिसमें 1928, 1932 और 1936 में जीते गए तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्हें 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया और 29 अगस्त को उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस माैके पर प्रधानमंत्री ने उन सभी की सेवाओं को पहचानने के महत्व पर जोर दिया, जिन्होंने उत्साहपूर्वक खेल में योगदान दिया है और वैश्विक मंच पर गर्व से भारत का प्रतिनिधित्व किया है। प्रधानमंत्री ने एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए सभी स्तरों पर खेलों का समर्थन करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, जहां हर युवा भारतीय खेलने और चमकने की इच्छा रखता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट…
