Author: shivam kumar

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने शनिवार को जमशेदपुर के भाजपा महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। प्रतुल ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की डीएनए में है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने महिलाओं के लिए टंच माल, इरफान अंसारी ने रिजेक्ट माल और कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता ने इंपोर्टेड माल जैसे घटिया शब्दों का प्रयोग किया। आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। प्रतुल ने कांग्रेस के डॉक्टर अजय कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा…

Read More

रांची। बीजेपी नेता स्वर्गीय रति लाल वर्मा के बेटे प्रणव वर्मा (प्रवक्ता अनुसूचित मोर्चा बीजेपी) और विकास राणा (केंद्रीय प्रवक्ता, आजसू पार्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष, विश्वकर्मा समाज) अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शनिवार को झामुमो में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास पर उनकी उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झामुमो में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में आनंद सिंह (केंद्रीय सदस्य, आजसू पार्टी), जितेंद्र कुमार (केंद्रीय सदस्य), अजय कुमार, विवेक कुमार राणा, आफताब आलम, अविनाश कुमार सिंहा, ओम प्रकाश देव, अवध किशोर साव, धीरेंद्र सिंह, विजय कुमार, अनूप कुमार सिंह, सुनील राजा, कारू…

Read More

हुसैनाबाद। हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व बसपा प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता इन दिनों चुनावी राजनीति में काफी सक्रिय दिख रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया है। शिवपूजन मेहता ने भाजपा पर चुनाव आयोग के एप को हैक करने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर मीडिया के सामने सबूत भी पेश किये हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था कि किसी भी पार्टी के कार्यक्रम के लिए 7 दिन पहले अनुमति लेने का प्रावधान है, लेकिन हुसैनाबाद अनुमंडल का मुख्य मैदान भाजपा ने 30 अक्टूबर को ही 9, 10, 11…

Read More

पहाड़िया समुदाय से प्रत्याशी नहीं देने पर नाराजगी रांची। बीजेपी नेता सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदिम जनजाति, सिमोन मालतो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गये पत्र में मालतो ने कहा है कि पहाड़िया समुदाय से किसी भी विधानसभा से प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। जिसके कारण पूरे पहाड़िया समाज में काफी रोष है। जबकि हमारा समुदाय परंपरागत रूप से कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी का वोटर बनकर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा था। परंतु पार्टी ने पहाड़िया समाज को गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण पूरा समाज अपमानित महसूस कर रहा…

Read More

खूंटी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी के तोरपा में शनिवार को चुनावी सभा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने तोरपा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदीप गुड़िया के पक्ष में वोट की अपील की। साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन में प्रतिस्पर्धा शुरू हो चुकी है। आपको मालूम नहीं है कि हमारी सरकार का एक महीना और बचा हुआ था लेकिन चुनाव आयोग ने पहले ही चुनाव कर दिया है। कोई बात नहीं। चुनाव आयोग का अधिकार है। केंद्र सरकार के हाथों में आज कठपुतली की तरह…

Read More

गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका एवं चिनियां में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार 3 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रंका पहुंचेंगे। वहां उच्च विद्यालय रंका के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि स्टार प्रचारक गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सोमवार, 4 नवंबर को चिनियां आयेंगी। वे चिनियां के चिरका स्थित आइटीआइ के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। झामुमो के दोनों स्टार प्रचारक इंडिया गठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं…

Read More

रांची। इंडिया ब्लॉक की संयुक्त प्रेस वार्ता शनिवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित की गयी। गठबंधन के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है। गठबंधन में तय सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। महागठबंधन के तहत जेएमएम 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस 30, आरजेडी 6 सीटों पर और माले 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। धनवार विधानसभा सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा, विश्रामपुर और छतरपुर में जल्द फैसला लिया जायेगा। संयुक्त प्रेस वार्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो…

Read More

कानपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वहां तेजी से विकास हो रहा है। वहां के लोगों को भी विकास रास आ रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में बहुत कमी आई है और वहां से हर हाल में आतंकवाद का खात्मा किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने अपने गुरु हरिहर दास महाराज के आश्रम हरिहर धाम में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पूर्व की सरकारों की अपेक्षा अब जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है। सुरक्षा बल पूरी तरह से…

Read More

नई दिल्ली। कर्नाटक में किसानों की जमीन को वक्फ की संपत्ति बताकर नोटिस भेजने के मामले में हो रही किरकिरी के मद्देनजर राज्य सरकार ने अब यू-टर्न लिया है। इस मु्द्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीखे हमलों के बाद शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को नोटिस तुरंत वापस लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अफसरों से यह भी कहा कि किसी भी किसान को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में किसानों की जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताकर नोटिस भेजे गए थे। राज्य…

Read More

लाहौर। डेरेन गॉफ को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टीम लाहौर कलंदर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। फ्रैंचाइज़ के साथ उनका पहला काम गुयाना में ग्लोबल सुपर लीग (सीएसएल) होगा, जो 26 नवंबर से शुरू होगा। यह नियुक्ति कलंदर्स की स्टॉक प्रतियोगिता पीएसएल में अधिक स्थायी भूमिका की प्रस्तावना मानी जा रही है। आकिब जावेद, जिन्होंने आठ साल तक कलंदर्स के लिए मुख्य कोच और क्रिकेट संचालन के निदेशक के रूप में काम किया, ने पिछले महीने पाकिस्तान क्रिकेट के साथ पीसीबी में एक नई भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पद छोड़ दिया। वह अब पाकिस्तान पुरुष…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मौके से निकाल कर सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पुराने शहर में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे मिली विशेष सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के…

Read More