रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। शुक्रवार 1 नवंबर को फिल्म ने जोरदार कमाई की है। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। 2024 की दो सबसे बड़ी फिल्में दिवाली के ठीक समय पर बॉक्स ऑफिस पर टकरा गईं। ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ दोनों ही रिलीज से पहले चर्चा में थे। ‘सिंघम अगेन’ की पहले दिन की कमाई- पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़ों की बात करें तो ‘सिंघम अगेन’ ने…
Author: shivam kumar
कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ शुक्रवार 1 नवंबर को सुपरस्टार रिलीज हुई। ‘भूल भुलैया 2’ की तूफानी सफलता के बाद दर्शकों में इसके तीसरे पार्ट को लेकर काफी उत्सुकता थी। आखिरी फिल्म दर्शकों के सामने आ चुकी है और इस फिल्म को पहले दिन अच्छे रिस्पॉन्स मिले हैं। फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े आए सामने। ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की धमाकेदार कमाई की है। ‘भूल भुलैया 3’ कार्तिक आर्यन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ से क्लैश…
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया। 63 वर्षीय रोहित लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। फैशन जगत के बड़े नाम रोहित बल के निधन पर बॉलीवुड और फैशन जगत की हस्तियों ने शोक जताया है। रोहित बल का आखिरी शो लैक्मे इंडिया फैशन वीक था। इस शो में एक्ट्रेस अनन्या पांडे शो स्टॉपर थीं। उस समय भी रोहित बल का स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं था। इस इवेंट के बाद रोहित को किसी इवेंट में नहीं देखा गया। सेलिब्रिटीज उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैशन…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज गोवर्धन पूजा के दिन गिरावट नजर आ रही है। सोने के भाव आज 710 से 790 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गए हैं। इसी तरह चांदी भी आज 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81 हजार रुपये के स्तर से नीचे लुढ़क कर 80,700 रुपये से लेकर 80,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 74 हजार के स्तर से फिसल…
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 3 से 8 नवंबर के बीच महत्वपूर्ण बैठकों और द्विपक्षीय वार्ता के लिए ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिसबेन की यात्रा करेंगे और ऑस्ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। विदेश मंत्री कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता (एफएमएफडी) की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। वह ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में आयोजित होने वाले दूसरे रायसीना डाउन अंडर के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे।…
रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 28 अक्टूबर को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर धमकी भरा पोस्ट मिला है। इसमें विस्तारा के विमान को उड़ाने की बात कही गयी है। बता दें कि इससे पहले 22 अक्टूबर और 25 सितंबर को 2024 को भी धमकी मिली थी। इसके अलावा मई में भी धमकी मिली थी। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर वीवीआइपी मूवमेंट को लेकर अलर्ट जारी किया है। एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के सामने से मौसम विभाग कार्यालय तक सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग को खतरा बताया…
रांची। कैबिनेट मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इरफान के विवादास्पद बयान मामले में अब सीता सोरेन की दो बेटियां जयश्री और विजयश्री सोरेन ने एसटी-एससी थाने में इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतनामा में कहा गया है कि इरफान अंसारी ने उनकी मां सीता सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। अब उनके साथ उनकी बहनों को लेकर भी आपत्ति जनक टिप्पणी की गयी है। शिकायतनामा के साथ थाने में फेसबुक लिंक और पेन ड्राइव भी उपलब्ध कराया गया है।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से राज्य के बकाये की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि गृह मंत्री, प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं। मैं पुन: उनसे करबद्ध प्रार्थना करता हूं की हम झारखंडियों का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये हमें लौटा दें। हेमंत सोरेन ने लिखा कि झारखंड एवं झारखंडियों के विकास के लिए यह राशि अत्यंत आवश्यक है। मैं भाजपा के साथियों, खास कर के सांसदों से भी अपील करूंगा कि वे हम झारखंडियों के इस बकाये को दिलाने में हमारी मदद करें।
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि बड़ा तालाब की दुर्दशा के लिए छठ मैया भी सरकार को माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि बड़ा तालाब की दुर्दशा के लिए राज्य सरकार और नगर निगम पूरी तरह दोषी हैं। लगातार कई बरसों से बड़ा तालाब की सफाई को लेकर सरकार और नगर निगम को कहा जा रहा है लेकिन नगर निगम के अधिकारी चेंबर में बैठकर शहर को चलाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी चैंबर से बाहर निकलकर बड़ा तालाब जाकर देखने की जरूरत नहीं महसूस करते, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सेठ ने शनिवार को छठ…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अर्धसैनिक बल के जवानों को ब्रीफिंग की गयी। शनिवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रांची पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षाबलों को एक-एक बिंदुओं को ब्रीफ किया। पुलिस अधिकारियों ने दिशा निर्देश भी दिये। सुरक्षाबलों को कहा गया कि किसी भी तरह से संदिग्ध गतिविधि या माहौल दिखे तो अविलंब वरीय अधिकारियों को सूचित करें। इस दौरान सैप, आरपीएफ, आरपीएसएफ, सीआरपीएफ की कंपनी शामिल थे। वहीं, सभी कंपनी के नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।
विशेष सत्ताधारी इंडी अलायंस और विपक्षी एनडीए के बीच शुरू हुआ घात-प्रतिघात प्रचार अभियान में दोनों गठबंधनों की तरफ से खूब उठाये जा रहे हैं चुनावी मुद्दे नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव का मैदान सज चुका है। नामांकन दाखिल करने, उनकी जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनाव प्रचार अभियान भी जोर पकड़ने लगा है। नामांकन दाखिल करने के दौरान आयोजित सभाओं में जिस तरह के मुद्दे उठाये गये और जो बातें कही गयीं, उससे यह तो साफ हो गया है कि यह चुनाव…
