Author: shivam kumar

रांची। झारखंंड के 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे। झारखंड में दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं। दूसरे चरण में कुल 634 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 30 अक्टूबर को स्‍क्रूटनी के बाद 560 प्रत्याशी बचे। वहीं एक नवंबर को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन 32 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। इसके बाद अब चुनावी मैदान में कुल 528 प्रत्याशी हैं, जिनके बीच 20 नवंबर को कड़ा मुकाबला…

Read More

रांची। झारखंड के कई जिलों में शनिवार सुबह 9.20 बजे भूंकप के झटके महसूस किये गये। राजधानी रांची, पश्चिमी सिंहभूम (चाइबासा) और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी है। झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर इलाके में भूकंप का एपिसेंटर पाया गया। भूकंप से धरती करीब पांच सेकेंड तक हिलती रही। इस दौरान लोगों में दहशत फैल गयी और लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकंप के झटकों से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

Read More

रामगढ़। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रामगढ़ जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। डीसी चंदन कुमार ने दो अपराधियों को जिला बदर किया है साथ ही 7 अपराधियों को प्रतिदिन हाजिरी लगाने का आदेश दिया है। डीसी ने बताया कि अपराधकर्मी जागो मांझी, पिता – डुगरु मांझी, बांदा टोला पिपराजारा निवासी, थाना – गोला, अपराधकर्मी सतीश ठाकुर उर्फ नाटा उर्फ़ चिटटू , पिता – महानंद ठाकुर, ठाकुर टोला जयनगर निवासी, थाना – पतरातू, अपराधकर्मी युसूफ अंसारी, पिता- मोहम्मद हबीब अंसारी उचरिंगा निवासी, थाना – पतरातू , अपराधकर्मी सौरभ कुमार मेहता उर्फ छोटू…

Read More

पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार ओपी अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य पथ पर एक खड़े हाइवा में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी, जिससे पूरा वाहन जलकर राख हो गया। इस वारदात से विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, हाइवा डुमरहथा गांव के मनोज सिंह के बंद पड़े होटल के पास खड़ा था। हाइवा औरंगाबाद जिला के गमहारी गांव के निवासी राम प्रताप सिंह का है, जो मनोज कुमार सिंह के बहनोई हैं। इस वाहन का उपयोग गिट्टी-छरी के कारोबार के लिए किया जाता था। घटना की…

Read More

135.70 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। वहीं प्रथम चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 683 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 609 है। महिला उम्मीदवार 73 हैं और एक प्रत्याशी ट्रासजेंडर हैं। उन्होंने बताया कि कुल 683 प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी से 87 उम्मीदवार हैं, जिनमें 75 पुरुष और 12 महिला हैं। उसी तरह मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय झारखंड की पार्टियों ने कुल…

Read More

दूसरे राज्य के सीएम और केंद्रीय मंत्री झारखंड में दिवाली मनाते हैं बीजेपी नेता को पता ही नहीं है कि आयु की गिनती जन्म प्रमाण पत्र और मैट्रिक के प्रमाण पत्र से होती है साजिश के तहत इस चुनाव को त्योहारों के बीच में कराया जा रहा रांची। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि एक दूसरे राज्य के सीएम और एक केंद्रीय मंत्री झारखंड में ही दिवाली मनाते हैं। इससे बीजेपी के दिवालियापन का पता चलता है। सुप्रियो ने आगे कहा कि 29 अक्टूबर को अचानक से फरमान आया कि देवघर…

Read More

रांची। प. सिंहभूम में एनडीए को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। आजसू के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेएमएमए में शामिल हो गये हैं। आजसू नेता रामलाल मुंडा शुक्रवार को दर्जनों वाहनों के काफिला के संग सीएम आवास पहुंचे। इस दौरान हेमंत सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालचाल जाना, इसके बाद सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। ये लोग हुए जेएमएम में हुए शामिल आजसू के रोमित सिंह, अनुसूचित जनजाति महासभा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन मुंडा, तुरी कोड़ा, गणपति महाली, मुचिराय महाली, सुसेन महाली, अंगद महाली, ईश्वर मुदी, मनोज मुंडा, सुराज…

Read More

रांची। इंडी गठबंधन द्वारा असम के सीएम सह झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा को बाहरी कह कर प्रचारित करने पर उन्होंने अपनी नाराजगी जतायी है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैं बाहरी हूं तो कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर क्या हैं। पहले गुलाम अहमद मीर को निकालो और अगले दिन मुझे भी निकाल दो। फिर कहा कि अगर मीर झारखंड से चले जाते हैं तो मैं भी चला जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मेरी छवि बाहरी नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। देश…

Read More

रांची। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री व गढ़वा से झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर को साइबर अपराधियों ने हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की। लेकिन मंत्री बच गये। जाल में नहीं फंसे। हनी ट्रैप में फंसाये जाने का खुलासा खुद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर किया है। मंत्री ने जारी वीडियो में कहा है कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर पर बार-बार वीडियो काल आ रहा था। जब उन्होंने काल रिसीव किया तो तत्काल अश्लील फोटो आने लगा। मंत्री ने तुरंत फोन काट दिया और नंबर ब्लाक कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनके खिलाफ विरोधी…

Read More

रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा आम लोगों को मुद्दों को भटकाने के लिए नयी-नयी चीजें बतायेंगे। वह आम लोगों को हर समय भटकाने का प्रयास करती है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की जीत का दावा किया। दरअसल भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी है। पार्टी ने आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी है। भाजपा के बरहेट सीट से उम्मीदवार गमलियल हेंब्रोम ने 30 अक्तूबर को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी। इसमें कहा गया है…

Read More

रांची। अलका तिवारी झारखंड की नयी चीफ सेक्रेटरी बनायी गयी हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इसकी पुष्टि की है। अलका तिवारी 988 बैच की आईएएस हैं। उनके रिटायरमेंट की तिथि 30 सितंबर 2025 है। यहां बता दें कि 31 अक्टूबर को एल खियांग्ते रिटायर हो गये। राज्य सरकार ने एल खियांग्ते के तीन महीने के एक्सटेंशन के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन इस पर कोई आदेश नहीं आया। बताते चलें कि 1988 बैच के आईएएस एल खियांग्ते लगभग 11 महीने चीफ सेक्रटरी के पद पर रहे।

Read More