Author: shivam kumar

सहरसा। आजाद युवा विचार मंच द्वारा प्रकृति ही जीवन है कार्यक्रम के तहत रविवार को मुख्तार मंदिर पंचगछिया बड़हसैर पर सैकड़ों बिल्वपत्र, अमरुद, अर्जुन, सागवान, महोगनी, गम्हाईर, एवं गुलमोहर के वृक्षों का रोपण किया गया। मंच के अध्यक्ष अशोक झा लाल कि अध्यक्षता एवं प्रणव प्रेम के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ साथ लोगों के बीच वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। मौके पर उपस्थित मंच के संगठन प्रभारी शैलेश कुमार झा ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग के वजह से जिस प्रकार धरती का तापमान बढ रहा है।जो…

Read More

अररिया। पिछले चार दिनों से उमसभरी गर्मी से आमजन परेशान हैं। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है और ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा पीने के लिए पानी की जरूरत हो रही है।इसी को लेकर बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला अररिया के तत्वाधान में फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन में उपस्थित यात्री एवं ट्रेन से आए हुए यात्रियों को गर्मी से निजात दिलाने एवं गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से स्काउट गाइड के द्वारा जल वितरण किया गया। मौके पर फारबिसगंज रेलवे स्टेशन…

Read More

रांची। राज्य सरकार के स्तर से विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 25 स्टूडेंट्स को इसका लाभ दिया जाना है। इसके लिए आदिवासी कल्याण आयुक्त का कार्यालय झारखंड मंत्रालय की ओर से सूचना जारी की गयी है। इसमें कहा गया है कि एसटी, एससी, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड की ओर से आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाना है। पहले इसके लिए निर्धारित तिथि 31 मई थी, जिसे अब 26 जून तक…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अभी जमीन घोटाला केस में जेल में बंद हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने जेल में सुविधाओं की कमी और खतरे की बात करते फादर स्टेन स्वामी को याद किया था। इसी पर अमर कुमार बाउरी ने एक्स के जरिये सत्तारूढ दल और सीएम चंपाई सोरेन पर हमला बोला है। झामुमो, कांग्रेस और राजद को ठग विद्या और भ्रम फैलाने में पारंगत बताया है। हेमंत सोरेन अपनी ही सरकार के जेल के अंदर खतरे में हैं। इस बात को सत्तारूढ़ दल…

Read More

रांची। झारखंड अभिभावक संघ ने राज्य के शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव को इमेल के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा है। इसमें राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए छुट्टी बढ़ाने की मांग की है। झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय और झारखंड अभिभावक महासंघ के महासचिव मनोज कुमार मिश्रा ने कहा है कि राज्य में पड़ रहे गर्मी और छात्रों के स्वास्थ्य के हित में स्कूलों में गर्मी छुट्टी बढ़ायी जाये। राज्य के कई जिलों में ज्यादातर स्कूल सोमवार से खुल रहे हैं। संघ की मांग है कि सभी सरकारी एवम गैर सरकारी विद्यालयों की गर्मी…

Read More

विशेष -गिरिडीह सीट से 3.47 लाख वोट लाकर साबित किया अपना दमखम -गोमिया और डुमरी विस क्षेत्र से लीड किया था जयराम महतो ने नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। जयराम महतो वह नाम है, जो आज झारखंड की आवाज के रूप में स्थापित हो रहा है। जब वह बोलता है, तब लोग खुद ब खुद उसे सुनने दौड़े चले आते हैं। स्कॉर्पियो पर खड़ा होकर एक लड़का जब भाषण देता है, तब हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो जाती है। भीड़ यह देखने नहीं आती कि वह लड़का स्कॉर्पियो पर खड़ा होकर…

Read More

नई दिल्ली। मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भाजपा-नीत एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण से पूर्व, प्रधानमंत्री निवास पर उन सांसदों के साथ बैठक की जिनको मंत्री बनाए जाने की संभावना है। राष्ट्रपति भवन में शाम सवा 07 बजे मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मांडविया, हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, जतिन प्रसाद, रक्षा खडसे, प्रताप जाधव, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, चिराग पासवान, जीतन मांझी, अनुप्रिया पटेल, सर्वानंद सोनीवाल, एस. जयशंकर, पीयूष गोयल, अश्विनी…

Read More

नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को भारत रत्न एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी भी मौजूद थीं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना एनडीए के नेता नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली में हैं। मोदी आज शाम को राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस और सेशल्स के नेता भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में…

Read More

इंदौर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (आईआईटी) ने रविवार को जेईई एडवांस्ड 2024 के नतीजे घोषित कर दिए है। इंदौर के वेद लाहोटी ने टॉप किया है। उन्होंने कुल 360 में से 355 अंक हासिल किए हैं। जेईई एडवांस्ड 2024 के टॉपर वेद लोहाटी मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी तैयारी कोटा में रहकर पूरी की। वेद की मां का नाम जया लाहोटी है जो हाउस वाइफ हैं। उनके पिता योगेश लाहोटी प्राइवेट फर्म में कंस्ट्रक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान वेद ने परीक्षा…

Read More

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार शाम भारत और पाकिस्तान 8वीं बार आमने-सामने होंगे। इस महा मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के प्रशंसकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। हालांकि वर्ल्ड कप में दोनों देशों के बीच अबतक हुए मुकाबलों के नतीजों को देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार शाम 8 बजे से न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इसके लिए शाम साढ़े सात बजे टॉस होगा। इस मैच में दर्शकों की भारी उत्सुकता के बीच रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया के सितारे विराट…

Read More

भागलपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 46 छत्रपति पोखर स्थित शिव मंदिर परिसर में नगर निगम के द्वारा कराए गए डीप बोरिंग में बिजली का करंट आता है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को आवेदन के जरिए कई बार दिया। इसके बाद नगर निगम के द्वारा अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिव मंदिर परिसर में सरकारी स्कूल भी है। जहां छोटे-छोटे बच्चे एवं बच्चियों शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। यदि किसी बच्चे को करंट लग जाता है तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा। क्योंकि इस…

Read More