Author: shivam kumar

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को रिमोट संचालित एक बम धमाके में पांच स्कूली बच्चों और एक पुलिसकर्मी सहित सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में कम-से-कम अन्य 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ‘डॉन’ अखबार के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले के सिविल अस्पताल चौक स्थित एक स्कूल के पास जबरस्त बम धमाका हुआ। कलात डिवीजन के कमिश्नर नईम बाजई के हवाले से बताया गया है कि बम धमाके में अभीतक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें पांच स्कूली…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज गिरावट आई है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81,490 रुपये से लेकर 81,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 74,710 रुपये से लेकर 74,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत घट कर 99,900 रुपये…

Read More

-दमा व सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ी गाजियाबाद। पूरे देश के साथ-साथ एनसीआर के दो प्रमुख शहर गाजियाबाद व नोएडा में दीवाली का त्योहार परम्परगत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भले ही उच्चतम न्यायालय ने पटाखों व आतिशबाजी पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी लेकिन लोगों ने दीवाली पर जमकर पटाखे व आतिशबाजी छोड़ी। जिसके बाद गाजियाबाद व नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 को पार कर गया। नतीजन दोनों ही शहर एक तरह से गैस चैम्बर बन कर रह गए है। दीवाली की पूरी रात पटाखों का शोर और प्रदूषण पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए…

Read More

औरैया। जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में जुआ की फड़ पर विवाद में एक युवक नहीं दूसरे युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जाट पड़ताल की। इस दौरान शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित भीड़ हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। काफी समझाने के बाद भीड़ को शांत कर शव को कब्जे में लिया जा सका और पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए जुट गई। दीपावली की देर रात (गुरुवार) को…

Read More

कोलकाता। काली पूजा के अवसर पर प्रतिबंधित पटाखों के इस्तेमाल और दुर्व्यवहार के आरोप में 33 लोगों को गिरफ्तार गया किया। इनमें से सात लोग प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के कारण गिरफ्तार किए गए, जबकि 26 अन्य को दुर्व्यवहार के आरोप में हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, अब तक किसी भी प्रतिबंधित पटाखे को जब्त नहीं किया गया है। पुलिस ने काली पूजा से पहले अभियान तेज करते हुए 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच 35 लोगों को प्रतिबंधित पटाखों के साथ गिरफ्तार किया और लगभग 3934 किलोग्राम पटाखे जब्त किए। मंगलवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा…

Read More

कोलकाता, 01 नवंबर (हि.स.)। कोलकाता में हर साल दीवाली की रात ध्वनि प्रदूषण का हाहाकार मचता है। प्रशासन द्वारा पटाखों के शोर को रोकने के लिए बार-बार प्रयास किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नहीं दिखाई देता। इस साल भी आर.जी. कर अस्पताल के आसपास ध्वनि प्रदूषण के खतरनाक स्तर को रोकना संभव नहीं हुआ। आधी रात 12 बजे के करीब इस क्षेत्र में शोर का स्तर सामान्य से 22 डेसिबल अधिक दर्ज किया गया। यहां रात में 40 डेसिबल तक शोर की सीमा होनी चाहिए, लेकिन दीवाली की रात इस मानक का पालन नहीं किया जा…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में एक गणित के शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान मैं बताया है की गणित के शिक्षक वर्तमान में कोचिंग सेंटर चलाते हैं जहां वह लड़की पढ़ती थी। आरोप है कि लंबे समय से वह उसके साथ दुष्कर्म करते थे। बुधवार शाम छात्रा ने अपने परिवार को यह जानकारी दी थी, जिसके बाद उसके मां-बाप और अन्य लोग कोचिंग सेंटर जा पहुंचे। आरोप है कि शिक्षक को मारा पीटा गया है। सूचना मिलने के बाद मौके…

Read More

नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रहेंगे। हार्दिक ने आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह यह भूमिका निभाई, जिन्होंने टीम को पांच खिताब दिलाए। हार्दिक ने अपने रिटेंशन के बाद कहा, “मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा है।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मुझे बहुत सारा प्यार मिला है, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मेरी यात्रा यहीं से शुरू हुई और आप जानते हैं कि मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, वह…

Read More

नई दिल्ली। इमरान ख्वाजा को एक और कार्यकाल के लिए फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका नया कार्यकाल 1 दिसंबर, 2024 से शुरू होगा, जिस दिन बीसीसीआई सचिव जय शाह आईसीसी अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। ख्वाजा, जो पहली बार 2008 में आईसीसी बोर्ड के लिए चुने गए थे, 2017 से उपाध्यक्ष हैं। उस दौरान, उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष का पद भी संभाला था, जुलाई 2020 में शशांक मनोहर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे इस पद पर आए थे। उस वर्ष बाद में, ख्वाजा ने ग्रेग बार्कले के खिलाफ…

Read More

मैड्रिड। एफसी बार्सिलोना ने गुरुवार को 21 वर्षीय मिडफील्डर फर्मिन लोपेज़ के साथ जून 2029 के अंत तक एक नए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। नए सौदे में लोपेज़ के रिलीज़ क्लॉज़ को बढ़ाकर 500 मिलियन यूरो कर दिया गया है, जो अन्य क्लबों के लिए लगभग असंभव है। लोपेज़ 2023 की गर्मियों में बार्सिलोना में तब छाए जब उन्होंने क्लब के समर टूर में रियल मैड्रिड के खिलाफ़ गोल किया और उन्होंने 31 लीग मैचों के साथ सीज़न का अंत किया, जिसमें आठ गोलों ने दिखाया कि वे प्रतिद्वंद्वी पेनल्टी क्षेत्रों में लगभग बिना किसी परेशानी के पहुँच सकते…

Read More

नई दिल्ली। हेनरिक क्लासेन ने नीलामी से पहले किसी आईपीएल टीम द्वारा रिटेन किए गए सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में एक नया मानक स्थापित किया है। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड तोड़ 23 करोड़ रुपये में क्लासेन को रिटेन करने की पुष्टि की, जो इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2017 में विराट कोहली को रिटेन करने के लिए 17 करोड़ रुपये खर्च किये थे। क्लासेन ने 2024 के सीजन में हैदराबाद के फाइनल तक पहुँचने में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने 16 मैचों में 171.07 की शानदार स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए। 33 वर्षीय दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी…

Read More